Monday, June 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य पश्चिम बंगाल

Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार में बर्तन धोने वाली महिला बनी मंत्री, युवाओं, खिलाड़ियों और विभिन्न समुदायों को मिला प्रतिनिधित्व

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 35 विधायकों को मंत्री बनाया। महिलाओं, युवाओं, खिलाड़ियों और विभिन्न समुदायों को प्रतिनिधित्व देकर बीजेपी ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर जोर दिया।

by SYED BUSHRA
June 2, 2026
in पश्चिम बंगाल
West Bengal BJP Cabinet Expansion
Share on FacebookShare on Twitter

West Bengal BJP Cabinet Expansion : पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने वाली बीजेपी ने अपने मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार कर दिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को नबन्ना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 35 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्य में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है। 294 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 44 मंत्री बनाए जा सकते हैं, इसलिए अभी भी तीन मंत्री पद खाली हैं।

कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को मौका

मंत्रिमंडल विस्तार में 13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इनमें तपस रॉय, दीपक बर्मन, शंकर घोष, अर्जुन सिंह, मनोज उरांव, गौरी शंकर घोष, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, स्वपन दासगुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती, अनूप कुमार दास, अजय कुमार पोद्दार, शरदवत मुखोपाध्याय और दूध कुमार मंडल शामिल हैं।
वहीं, मालती राभा रॉय, इंद्रनील खान और राजेश मेहता को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 19 विधायकों को राज्य मंत्री बनाया गया है। इनमें अशोक डिंडा, जोएल मुर्मू, आनंदमय बर्मन, कौशिक चौधरी, गार्गी दास घोष, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, सुमना सरकार, शांतनु प्रमाणिक, पूर्णिमा चक्रवर्ती और उमेश राय जैसे नाम शामिल हैं।

RELATED NEWS

Sayani Ghosh Biography

West Bengal Politics: फिल्मों से राजनीति तक कैसे तय किया अभिनेत्री से सांसद तक का सफर, जानिए टीएमसी नेता की कहानी

June 12, 2026
Jahangir Khan Arrested In Falta Case

Falta Election Violence Case: हिंसा मामले में फाल्टा का पुष्पा गिरफ्तार, STF ने दबोचा, चुनाव के दौरान दिए गए बयान फिर चर्चा में

June 9, 2026

संघर्ष से मंत्री पद तक का सफर

इस विस्तार में सबसे ज्यादा चर्चा कलीता माझी की हो रही है। पूर्वी बर्दवान के औशग्राम क्षेत्र से विधायक बनीं कलीता का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। राजनीति में आने से पहले वह घरों में काम करके परिवार चलाती थीं। उस समय उनकी मासिक आय करीब 2,500 रुपये थी। उनके पति प्लंबर का काम करते हैं। कलीता ने चुनाव में 12,535 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। अब उन्हें मंत्री बनाकर पार्टी ने एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है।

युवा चेहरों को भी मिली जिम्मेदारी

उत्तर दिनाजपुर के करांडीघी से विधायक बिराज बिस्वास को भी मंत्री बनाया गया है। 30 वर्षीय बिराज पेशे से वकील हैं और कलकत्ता हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। एबीवीपी में कई अहम पदों पर रहने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में पहचान बनाई। चुनाव में उन्होंने वरिष्ठ नेता गौतम पाल को हराया था।

खिलाड़ी और पत्रकार भी बने मंत्री

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। मोयना सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले डिंडा को सरकार में जगह मिली है। इसके अलावा पत्रकारिता से राजनीति में आए स्वपन दासगुप्ता और जगन्नाथ चट्टोपाध्याय को भी मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिलाओं और उत्तर बंगाल को महत्व

नई कैबिनेट में कई महिला नेताओं को भी शामिल किया गया है। इनमें कलीता माझी, मौमिता बिस्वास मिश्रा, सुमना सरकार, गार्गी दास घोष और पूर्णिमा चक्रवर्ती प्रमुख हैं। वहीं, उत्तर बंगाल को भी मजबूत प्रतिनिधित्व मिला है। शंकर घोष, दीपक बर्मन, विशाल लामा, जोएल मुर्मू, आनंदमय बर्मन और मालती राभा रॉय जैसे नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह देकर क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।

संतुलित प्रतिनिधित्व पर जोर

गौरतलब है कि 9 मई को सरकार बनने के समय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ केवल पांच मंत्रियों ने शपथ ली थी। अब हुए विस्तार में महिलाओं, युवाओं, आदिवासी समाज, मतुआ और राजबंशी समुदाय समेत विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर बीजेपी ने व्यापक सामाजिक संतुलन का संदेश देने का प्रयास किया है।

Tags: BJP Governmentcabinet expansionwest bengal politics
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Sayani Ghosh Biography

West Bengal Politics: फिल्मों से राजनीति तक कैसे तय किया अभिनेत्री से सांसद तक का सफर, जानिए टीएमसी नेता की कहानी

by SYED BUSHRA
June 12, 2026

TMC Crisis: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस...

Jahangir Khan Arrested In Falta Case

Falta Election Violence Case: हिंसा मामले में फाल्टा का पुष्पा गिरफ्तार, STF ने दबोचा, चुनाव के दौरान दिए गए बयान फिर चर्चा में

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Jahangir Khan Arrested In Falta Case:पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके...

TMC Internal Crisis West Bengal

TMC Internal Crisis: टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी खींचतान, सांसदों को लेकर काकोली घोष के दावे से राजनीति गरमाई

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

TMC Internal Crisis West Bengal:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सामने पार्टी को एकजुट...

TMC Internal Rift : चुनावी हार के बाद पार्टी में असंतोष तेज, 58 विधायकों का प्रस्ताव “हम है असली TMC”  बढ़ी सियासी हलचल

TMC Internal Rift : चुनावी हार के बाद पार्टी में असंतोष तेज, 58 विधायकों का प्रस्ताव “हम है असली TMC” बढ़ी सियासी हलचल

by SYED BUSHRA
June 4, 2026

TMC Internal Political Crisis: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष...

Falta By-Election में भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक सफलता, जनता ने दिया बड़ा संदेश, TMC एक और किला ढहा

Falta By-Election में भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक सफलता, जनता ने दिया बड़ा संदेश, TMC एक और किला ढहा

by Kirtika Tyagi
May 24, 2026

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी...

Next Post
Firozabad Child Murder Case

Child Murder Case: डेढ़ साल के मासूम की हत्या से दहला इलाका, मां बोली- बेटे के कातिल को मिले कड़ी सजा

Custodial Death Case: 29 साल बाद मिला इंसाफ, हिरासत मौत मामले में अदालत का बड़ा फैसला, कई दोषियों को सजा

Custodial Death Case: 29 साल बाद मिला इंसाफ, हिरासत मौत मामले में अदालत का बड़ा फैसला, कई दोषियों को सजा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist