मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Jammu Kashmir: टारगेट किलिंग को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, राजौरी-पूंछ में तैनात होंगे CRPF के 2000 ज्यादा जवान

by Anu Kadyan
जनवरी 5, 2023
in जम्मू कश्मीर, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग से कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल है। लोग हर वक्त डर के साए में जी रहे हैं। इस खून खेल को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी पहल की है। दरअसल सरकार ने टारगेट किलिंग को देखते हुए राजौरी और पूंछ में सीआरपीएफ के दो हजार से अधिक जवानों को तैनात करने का फैसला लिया है। जिसके बाद जिले के अल्पसंख्यक आबादी वाले इलाकों में सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती शुरू हो गई है।

अल्पसंख्यक इलाकों में CRPF के जवानों की तैनाती

पिछले दिनों राजौरी में हुए बड़े आतंकी हमले के बाद केंद्र ने ये कदम उठाया है। जहां दो आतंकी हमलों में अल्पसंख्यक समुदाय के 6 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल थे। जबकि 11 लोग घायल हुए थे। 

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

वहीं इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि राजौरी और पूंछ में आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। इसके लिए सीआरपीएफ की 20 से अधिक कंपनियों को अल्पसंख्यक इलाकों में तैनात किया जा रहा है। सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर जनरल और अन्य बड़े अधिकारी इलाके में जवानों की तैनाती की निगरानी कर रहे हैं।

घरों में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग

बता दें कि पिछले दिनों आतंकियों ने राजौरी जिले के डांगरी गांव में अल्पसंख्यकों के तीन घरों में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि छह लोग घायल हो गए थे। इसके बाद अल्पसंख्यक समाज के लोग घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे तभी आतंकियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी में धमाका हुआ। धमाके की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। इन खौफनाक घटनाओं के बाद अल्पसंख्यक समाज के लोग केंद्र सरकार से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।

Tags: CRPFJammu KashmirNews1IndiaRajouri-Poonchtarget killing
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

CRPF प्रमुख का जंतर-मंतर विवाद के बीच संदेश, ड्यूटी में जवानों के हर फैसले की जिम्मेदारी मेरी

CRPF प्रमुख का जंतर-मंतर विवाद के बीच संदेश, ड्यूटी में जवानों के हर फैसले की जिम्मेदारी मेरी

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

CRPF Chief Statement: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर हुए छात्र आंदोलन के दौरान सुरक्षा बलों की...

Amarnath Yatra Resumes 2026

अमरनाथ यात्रा फिर हुई शुरू: छह दिन बाद श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, मौसम सुधरने पर प्रशासन ने दी राहत

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Amarnath Yatra 2026:लगातार बारिश, भूस्खलन और खराब मौसम के कारण पिछले छह दिनों से स्थगित अमरनाथ यात्रा शनिवार को आधिकारिक...

Next Post

Honey Singh: सुशांत सिंह राजपूत के लिए भावुक हुए हनी, कहा- ‘परिवार के साथ होते तो नहीं मरते सुशांत'

UP MLC Election: बीजेपी के तीन मौजूदा सदस्य खेलेंगे डबल इनिंग्स... फिर मिल सकता है मौका, पार्टी ने तैयार किया प्रत्याशी का पैनल   

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In