राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मंजाकोट में एक यात्री बस के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सेना, पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है।
इससे पहले बुधवार को पुंछ के सीमांत इलाके सौजियां में हुए सड़क हादसे में 12 लोगों की जान गई थी जबकि 27 अन्य घायल हुए थे। राजौरी जिले में हुए हादसे की जानकारी मिलते ही राजौरी के डीसी और एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने घायलों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश भी दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को जम्मू से पुंछ की ओर जा रही एक यात्री बस जब जिला राजौरी के मंजाकोट क्षेत्र के पहाड़ी इलाके डेरी रैलयोट पहुंची, तभी अचानक चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। बस को खाई में गिरते कुछ राहगीरों ने देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सेना, पुलिस एवं स्थानीय लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खाई में गिरी बस में से घायलों को बाहर निकाला और मुख्य सड़क पर लाकर वहां से आसपास के अस्पतालों में पहुंचाना शुरू कर दिया। एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि बस में से पांच शव बाहर निकाले गए हैं। इन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घायलों की संख्या 25 बताई जा रही है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...






