सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य जम्मू कश्मीर

कितने गाजी आए, कितने गाजी गए’ किताब में रिटायर्ड कमांडर का दावा, पुलवामा के 10 दिन के भीतर होना था दूसरा हमला, जानें कैसे टला

by Anu Kadyan
फ़रवरी 26, 2023
in जम्मू कश्मीर, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

14 फरवरी, 2019 पुलवामा हमले का ये दिन कोई भूल भी नहीं पाया था कि आतंकियों ने एक बार फिर जख्मों को हरा करने की नाकाम कोशिश की। दरअसल  पुलवामा हमले के 10 दिन के भीतर एक और आत्मघाती आतंकी हमला होना था। लेकिन इसकी भनक भारतीय जवानों को लग गई थी। सुरक्षा बलों ने दो पाकिस्तानियों सहित तीन आतंकवादियों को मारकर उनके मंसूबे को तहस-नहस कर दिया था। ये खुलासा चिनार कॉर्प्स के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने अपनी किताब ‘कितने गाजी आए, कितने गाजी गए’ में किया है।

सुरक्षाबलों को कैसे लगी आतमघाती हमले की भनक

किताब में उन्होंने लिखा है कि ऐसे कई आत्मघाती हमलों से लोग अंजान है, जिसकी योजना फरवरी 2019 में ही बनाई गई थी। एक आतंकवादी ने आपना इरादा बताने के लिए एक वीडियो बनाया था। जिसमें विस्फोटक और अन्य हथियार दिख रहे थे। इसी इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया और उनकी योजना फेल कर दी थी।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमला हुआ था। जिसमें एक आतंकी ने अपने वाहन को CRPF के काफिले की बस से टकरा दिया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। ढिल्लन ने अपनी किताब में लिखा कि पुलवामा हमले के बाद खुफिया एजेंसियों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने अपने अभियान तेज कर दिए थे। दक्षिण कश्मीर इलाके में जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के नेटवर्क में घुसपैठ कराने में काफी हद तक सफल रहे।

DSP अमन ठाकुर ने खुद की परवाह नहीं की, बल्कि…

उन्होंने बुक में बताया गया है तुरीगाम गांव में जैश आतंकवादी छिपकर हमले की योजना बना रहे थे। जिसकी भनक लगने के बाद सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर 24 फरवरी 2019 की रात को एक संयुक्त अभियान की योजना बनाई। वे ऑपरेशन को फेल नहीं होने देना चाहते थे। ऐसा होता तो एक और आत्मघाती आतंकी हमला हो जाता।

टीम ने ऑपरेशन के चलते तीन आतंकियों को घेर लिया था। लेकिन इस बीच आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP अमन कुमार ठाकुर ने देखा आतंकवादी भारतीय सेना के जवान बलदेव राम पर गोलियां बरसा रहे हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए घायल सैनिक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसी दौरान एक छिपे आतंकी की गोली से वह खुद घायल हो गए थे।

डीएसपी ठाकुर और नायब सूबेदार सोमबीर शौर्य चक्र से सम्मानित

गोली लगने के बाद भी वह रुके नहीं और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी को मार गिराया। ढिल्लन ने किताब में 34 RR के नायब सूबेदार सोमबीर की वीरता की भी तारीफ की। सोमबीर ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी ओसामा को आमने-सामने की गोलीबारी में मार गिराया। हालांकि वह खुद भी शहीद हो गए। इस ऑपरेशन में डीएसपी ठाकुर और नायब सूबेदार सोमबीर दोनों को अपने प्राणों की आहुति दी। जिन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

Tags: Kitne Ghazi AayeKitne Ghazi GayeLt Gen KJS DhillonNews1IndiaPulwamaRetired commander
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

Flipkart पर चल रही सेल में इन प्रोडक्ट्स पर मिल रही है भारी छूट, जानें ऑफर

Liquor Scam: शराब घोटाला केस में आज अरेस्ट कर सकती है CBI? जानें क्या-क्या है आरोप?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist