मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

BJP नेता तजिंदरपाल सिंह बग्गा गिरफ्तार, कपिल मिश्रा बोले-‘एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों’

by Web Desk
मई 6, 2022
in पंजाब

Tajinder Singh Bagga Arrested: पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली आवास से BJP नेता तजिंदरपाल सिंह बग्गा (BJP Tajinder Pal Singh Bagga) को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर दावा किया कि- ‘तजिंदरपाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने उनके घर से गिरफ्तार किया है’।

https://twitter.com/ANI/status/1522428063761694720

कपिल मिश्रा ने दिया बयान

भाजपा नेता की गिरफ्तारी पर कपिल मिश्रा ने कहा, “तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए। तजिंदरपाल सिंह बग्गा एक सच्चा सरदार है उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता, एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों?”

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

BJP प्रवक्ता ने ट्वीट कर क्या कहा ?

BJP प्रवक्ता प्रशांत उमराव ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा नेता तजिंदरपाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के 50 जवान उनके घर आए और स्थानीय पुलिस को बताए बिना एक आतंकवादी की तरह बग्गा को गिरफ्तार कर ले गए।” बग्गा की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी और पंजाब की भगवंत मान सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

भाजपा नेता के पिता- ‘तजिंदर को घसीटकर बाहर ले गए’

भाजपा नेता तजिंदरपाल सिंह बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने कहा, “आज सुबह 10-15 पुलिसकर्मी हमारे घर आए और तजिंदर को घसीटकर बाहर ले गए। जब मैंने घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अपना मोबाइल फोन उठाया, तो पुलिस मुझे दूसरे कमरे में ले गई और मेरे चेहरे पर मुक्का मारा।”

https://twitter.com/ANI/status/1522435026398621696

क्या है पूरा मामला ?

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर विवादित टिप्पणी करने के मामले में पंजाब पुलिस ने तजिंदरपाल सिंह बग्गा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। केस दर्ज करने के बाद पंजाब पुलिस बग्गा की तलाश में थी। इसके पहले भी पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली आई थी, लेकिन उसे बैरंग लौटना पड़ा था।

‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर सीएम केजरीवाल की टिप्पणी के बाद बग्गा ने उन पर निशाना साधा था। आरोप है कि अरविंद केजरीवाल पर तजिंदरपाल सिंह बग्गा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी मामले में पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

(BY: Vanshika Singh)

Tags: Arvind Kejriwal NewsBJPNews1IndiaTajinder Pal Singh BaggaThe Kashmir Files

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Next Post

बग्गा विवाद के मामले में कुमार विश्वास की एंट्री, बोले – पगड़ी सम्भाल जट्टा 

GT vs MI IPL 2022 Match Prediction: गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज होगा बड़ा मुकाबला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India