मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bengal Durga Puja Food Row: दुर्गा पूजा में नॉनवेज पर धीरेंद्र शास्त्री की अपील से गरमाई सियासत, बंगाल BJP चीफ ने जताई आपत्ति

दुर्गा पूजा के दौरान नॉनवेज न खाने की धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग अपनी परंपरा के अनुसार खान-पान तय करेंगे।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026
in पश्चिम बंगाल
Share on FacebookShare on Twitter

Bengal Durga Puja Food Row: पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले खान-पान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दुर्गा पूजा के दौरान देवी की प्रतिमा और पूजा पंडालों के आसपास नॉनवेज भोजन बेचने या खाने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने लोगों से कम से कम पूजा के दौरान मांसाहार से बचने की अपील की थी।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि उन्हें देवी की प्रतिमा के आसपास मांसाहारी भोजन बनना या बिकना पसंद नहीं है। उन्होंने ऐसे लोगों के बहिष्कार की बात भी कही थी।

RELATED NEWS

Dhirendra Shastri

धीरेंद्र शास्त्री का ‘आई लव मोहम्मद’ पर बयान “हमें आपत्ति नहीं, पर जब हम बोलते हैं तो बवाल क्यों?”

अक्टूबर 15, 2025
Dhirendra Shastri

कथावचक धीरेंद्र शास्त्री ने उठाई मांग, मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर कर दिया जाए ‘लक्ष्मी नगर’

मार्च 30, 2025

बंगाल BJP अध्यक्ष ने जताया कड़ा ऐतराज

धीरेंद्र शास्त्री की इस अपील पर पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बंगाल के बाहर से आने वाला कोई व्यक्ति राज्य के लोगों को यह तय करके नहीं बता सकता कि उन्हें क्या खाना या पहनना चाहिए।

भट्टाचार्य ने बंगाल की खान-पान की परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाली लोग वही खाएंगे, जो वे लंबे समय से खाते आए हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का भी उल्लेख किया और कहा कि उनसे बड़ा कौन है।

अष्टमी-नवमी की परंपरा का दिया हवाला

बीजेपी नेता ने कहा कि बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान खान-पान की अपनी परंपराएं हैं। उनके मुताबिक, अष्टमी के दिन लुची और नवमी के दिन बकरे के मांस का सेवन करने की परंपरा कुछ परिवारों में रही है और वे इसे जारी रखेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि मां काली को मांस का भोग चढ़ाने की परंपरा भी बंगाल में रही है। इसलिए लोगों से ऐसी परंपराओं को छोड़ने के लिए कहना उचित नहीं है।

‘निजी विचार बंगाल पर नहीं थोपे जा सकते’

समिक भट्टाचार्य ने कहा कि वह धीरेंद्र शास्त्री का धार्मिक व्यक्ति के तौर पर सम्मान करते हैं, लेकिन उनके निजी विचार बंगाल के लोगों पर नहीं थोपे जा सकते। उन्होंने कहा कि कोई संत या डॉक्टर अपनी राय दे सकता है, लेकिन खान-पान और पहनावे का फैसला लोगों की अपनी पसंद और परंपरा के अनुसार होना चाहिए।

इस बयान के बाद दुर्गा पूजा के दौरान खान-पान को लेकर बंगाल की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

 

Tags: Dhirendra ShastriSamik Bhattacharya
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Dhirendra Shastri

धीरेंद्र शास्त्री का ‘आई लव मोहम्मद’ पर बयान “हमें आपत्ति नहीं, पर जब हम बोलते हैं तो बवाल क्यों?”

by Gulshan
अक्टूबर 15, 2025

Dhirendra Shastri : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर अपनी...

Dhirendra Shastri

कथावचक धीरेंद्र शास्त्री ने उठाई मांग, मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर कर दिया जाए ‘लक्ष्मी नगर’

by Akhand Pratap Singh
मार्च 30, 2025

Dhirendra Shastri: शनिवार की शाम एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे प्रसिद्ध कथा वाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण...

Dhirendra Shastri

‘अच्छा हुआ मैंने शादी नहीं की..’ सौरभ मर्डर केस में नीले ड्रम को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बयान वायरल

by Akhand Pratap Singh
मार्च 27, 2025

Dhirendra Shastri: मेरठ का सौरभ हत्यकांड इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर तरफ नीले...

कौन है धमकीबाज कट्टरपंथी, जिसने हरिहर मंदिर को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी जान से मारने की धमकी

कौन है धमकीबाज कट्टरपंथी, जिसने हरिहर मंदिर को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दी जान से मारने की धमकी

by Vinod
दिसम्बर 3, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पंडित धीरेंद्र शास्त्री को पंजाब से सिख कट्टरपंथी नेता बरजिंदर परवाना ने जान से मारने की धमकी...

झांसी में बाबा बाग्श्वर धीरेंद्र शास्त्री पर हुआ हमला, हिंदू एकता यात्रा के दौरान चेहरे पर आई चोट

झांसी में बाबा बाग्श्वर धीरेंद्र शास्त्री पर हुआ हमला, हिंदू एकता यात्रा के दौरान चेहरे पर आई चोट

by Kirtika Tyagi
नवम्बर 26, 2024

Dhirendra Shastri : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा सोमवार को झांसी पहुंची, जहां धीरेंद्र शास्त्री ...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In