Tuesday, May 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य पश्चिम बंगाल

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बंगाल पुलिस को प्रोफेशनल शूटरों पर शक, यूपी-बिहार तक पहुंची SIT की जांच

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में पश्चिम बंगाल पुलिस को प्रोफेशनल शूटरों के शामिल होने का शक है। एसआईटी कई राज्यों में छानबीन कर रही है और अब तक कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है।

by Kirtika Tyagi
May 9, 2026
in पश्चिम बंगाल
Share on FacebookShare on Twitter

Chandranath Rath: की हत्या के बाद पश्चिम Bengal पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। सत्ता परिवर्तन के बाद हुए इस हत्याकांड ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ की हत्या के लिए भाड़े पर प्रोफेशनल शूटर बुलाए गए थे। बताया जा रहा है कि सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिलाया गया। पुलिस को शक है कि गोली चलाने वाले आरोपी पड़ोसी राज्यों से आए थे।

RELATED NEWS

No Content Available

बिहार और यूपी तक पहुंची जांच

इसी शक के आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस अब उन अपराधियों की जानकारी जुटा रही है जो हाल के दिनों में बिहार और उत्तर प्रदेश की जेलों से बाहर आए हैं। मामले की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी लगातार अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर रही है। जांच टीम उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, झारखंड के धनबाद और बिहार के कई जिलों में संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस विभिन्न राज्यों के प्रोफेशनल अपराधियों की सूची तैयार कर रही है और वहां की पुलिस से संपर्क में है।

कई संदिग्ध हिरासत में

जानकारी के अनुसार, पुलिस अब तक पांच से छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। हालांकि अभी तक कोई ऐसा मजबूत सबूत नहीं मिला है, जिससे हत्या की पूरी साजिश साफ हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि हत्या के पीछे किसका हाथ था और इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड कौन है।

50 सेकेंड में हुई पूरी वारदात

पुलिस को प्रोफेशनल शूटरों पर शक इसलिए भी है क्योंकि पूरी वारदात बेहद कम समय में अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सिर्फ 50 सेकेंड के अंदर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। जिस जगह यह घटना हुई, वहां से करीब 100 मीटर दूर लगे सीसीटीवी कैमरे में उस समय की रिकॉर्डिंग कैद हुई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। तकनीकी जांच टीम भी लगातार जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी और डिजिटल सबूतों से जल्द कुछ अहम जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

Tags: Chandranath Rath MurderWest Bengal Crime News
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bihar कृषि मंत्री बने विजय सिन्हा, यह प्रमोशन है या डिमोशन,  कैबिनेट में विभाग बदलने के बाद सियासी चर्चा गरम

Bihar कृषि मंत्री बने विजय सिन्हा, यह प्रमोशन है या डिमोशन, कैबिनेट में विभाग बदलने के बाद सियासी चर्चा गरम

स्वास्थ्य मंत्री बने निशांत कुमार, नई जिम्मेदारी संभालने के बाद बोले- हर वर्ग को मिलेगी बेहतर इलाज सुविधा

स्वास्थ्य मंत्री बने निशांत कुमार, नई जिम्मेदारी संभालने के बाद बोले- हर वर्ग को मिलेगी बेहतर इलाज सुविधा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist