Tuesday, May 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य बिहार

Bihar कृषि मंत्री बने विजय सिन्हा, यह प्रमोशन है या डिमोशन, कैबिनेट में विभाग बदलने के बाद सियासी चर्चा गरम

बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार में विजय सिन्हा को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। मुख्यमंत्री पद की चर्चा और नाराजगी की खबरों के बीच अब उन्हें बड़ा बजट वाला विभाग सौंपा गया है।

by Kirtika Tyagi
May 9, 2026
in बिहार
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार की नई सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद सबसे ज्यादा चर्चा Vijay Sinha को लेकर रही। पिछली सरकार में वह उपमुख्यमंत्री थे और इस बार उन्हें मुख्यमंत्री पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। भाजपा और संघ से लंबे समय से जुड़े होने की वजह से पार्टी के अंदर भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

हालांकि मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी Samrat Choudhary को मिली। खास बात यह रही कि विजय सिन्हा ने ही उनके नाम का प्रस्ताव रखा। लेकिन इसके बाद मीडिया में दिए गए उनके बयान से यह चर्चा शुरू हो गई कि वह फैसले से पूरी तरह खुश नहीं हैं।

RELATED NEWS

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बंगाल पुलिस को प्रोफेशनल शूटरों पर शक, यूपी-बिहार तक पहुंची SIT की जांच

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बंगाल पुलिस को प्रोफेशनल शूटरों पर शक, यूपी-बिहार तक पहुंची SIT की जांच

May 9, 2026
West Bengal  : शपथ समारोह में दिखा सम्मान का भावुक दृश्य, पीएम मोदी ने छुए माखनलाल सरकार के पैर

West Bengal : शपथ समारोह में दिखा सम्मान का भावुक दृश्य, पीएम मोदी ने छुए माखनलाल सरकार के पैर

May 9, 2026

मंत्रिमंडल में शामिल होने पर चली चर्चा

कैबिनेट गठन के बाद ऐसी खबरें सामने आने लगीं कि विजय सिन्हा शायद मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके बाद यह भी चर्चा तेज हुई कि उन्होंने सरकार में शामिल होने के लिए गृह विभाग की मांग रखी है।

हालांकि विजय सिन्हा ने इन चर्चाओं पर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। लेकिन उनके समर्थक लगातार उन्हें बड़ा विभाग देने की मांग करते रहे। अब विभागों का बंटवारा हो चुका है और उन्हें कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले यह विभाग Ramkripal Yadav के पास था।

पहले से बड़ा मिला बजट

पिछली सरकार में विजय सिन्हा के पास दो विभाग थे। इनमें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और खान एवं भूतत्व विभाग शामिल थे। दोनों विभागों का कुल बजट करीब 2268 करोड़ रुपये था।

अब नई सरकार में उन्हें सिर्फ एक विभाग मिला है, लेकिन उसका बजट पहले से काफी बड़ा है। कृषि विभाग का बजट लगभग 3446 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यानी उनके हिस्से का बजट पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है।

हालांकि इस बार उन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग नहीं मिला। इसी विभाग में काम करते हुए उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रमों के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल की थी और लगातार सुर्खियों में रहे थे।

विकसित बिहार बनाने की बात

मंत्री बनने के बाद मीडिया से बातचीत में विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को विकसित राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री मिलकर इस दिशा में काम करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
विजय सिन्हा इससे पहले बिहार विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उपमुख्यमंत्री जैसी अहम जिम्मेदारियां भी निभा चुके हैं। ऐसे में अब कृषि मंत्री के तौर पर उनकी नई भूमिका पर सबकी नजर रहेगी।

विभागों के बंटवारे पर बढ़ी चर्चा

बिहार सरकार में विभागों के बंटवारे के बाद राजनीतिक गलियारों में बजट और ताकत को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। बीजेपी को कई बड़े विभाग मिलने की बात कही जा रही है, जबकि जेडीयू के हिस्से में अपेक्षाकृत कम बजट आने की चर्चा हो रही है।

Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बंगाल पुलिस को प्रोफेशनल शूटरों पर शक, यूपी-बिहार तक पहुंची SIT की जांच

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बंगाल पुलिस को प्रोफेशनल शूटरों पर शक, यूपी-बिहार तक पहुंची SIT की जांच

by Kirtika Tyagi
May 9, 2026

Chandranath Rath: की हत्या के बाद पश्चिम Bengal पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। सत्ता परिवर्तन के...

West Bengal  : शपथ समारोह में दिखा सम्मान का भावुक दृश्य, पीएम मोदी ने छुए माखनलाल सरकार के पैर

West Bengal : शपथ समारोह में दिखा सम्मान का भावुक दृश्य, पीएम मोदी ने छुए माखनलाल सरकार के पैर

by Kirtika Tyagi
May 9, 2026

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक बड़ा और भावुक पल देखने को मिला। Suvendu Adhikari के मुख्यमंत्री पद की...

Lucknow में फर्जी Indian Premier League टिकट गैंग का भंडाफोड़,इन AI से बनाते थे से बनाते थे नकली पास

Lucknow में फर्जी Indian Premier League टिकट गैंग का भंडाफोड़,इन AI से बनाते थे से बनाते थे नकली पास

by Sadaf Farooqui
May 9, 2026

Lucknow में Indian Premier League मैचों के दौरान फर्जी टिकट बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस...

Bihar Politics News: क्या बढ़ने वाला है मंगल पांडेय का कद? कैबिनेट में नहीं मिली जगह, फिर भी दिख रही मजबूत पकड़

Bihar Politics News: क्या बढ़ने वाला है मंगल पांडेय का कद? कैबिनेट में नहीं मिली जगह, फिर भी दिख रही मजबूत पकड़

by SYED BUSHRA
May 9, 2026

Mangal Pandey BJP Bihar:बिहार की राजनीति में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा Mangal Pandey को लेकर हो रही है। गुरुवार...

Vaishali News: रेलवे ट्रैक के पास मिला संदिग्ध कैमरा, कौन कर रहा था रेलवे लाइन, सड़क की निगरानी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Vaishali News: रेलवे ट्रैक के पास मिला संदिग्ध कैमरा, कौन कर रहा था रेलवे लाइन, सड़क की निगरानी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

by SYED BUSHRA
May 9, 2026

 Vaishali railway track IP camera:बिहार के Vaishali जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। सराय रेलवे...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist