बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

लखनऊ में शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने कार का तोड़ डाला शीशा, बाल-बाल बचे मौलाना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार की शाम बड़ी घटना से हडकंप मच गया। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद पर हमलावरों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे और पत्थरों से उन प्रहार किए।

by Vinod
अक्टूबर 13, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार की शाम बड़ी घटना से हडकंप मच गया। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद पर हमलावरों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे और पत्थरों से उन प्रहार किए। हमलावरों ने मौलाना की कार को पूरी तरह से तोड़ डाला। भीड़ ने मौलाना को कार से बाहर खींच लिया। तभी कुछ लोग आगे आए और अरातकतव्वों से भिड़ गए। खुद की जान पर खेलकर मौलाना को चंगुल से छुड़ाया।

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद पर जानलेवा हमला हो गया। उनकी कार तो तोड़ दिया गया। उन पर पत्थर बरसाए गए। लाठी डंडों से भी प्रहार किया गया। मौलाना को उनके निजी सुरक्षाकर्मयों ने किसी से तरह से बचाने में कामयाब रहे। अब हम आपको बताते हैं कि शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद पर हमला कहां और किसने किया। जिस वक्त हमला हुआ, उस वक्त पुलिस कहां और क्या कर रही थी। तो चलिए पहले जान लेने हैं मौलाना पर कैसे अटैक हुआ।

RELATED NEWS

CM YOGI  के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी को पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद का मिला सौभाग्य, राष्ट्रहित, धर्म और जनकल्याण पर हुई चर्चा

UP Data Center Policy 2026: बढ़ेगा निवेश खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी , मिलेगी डिजिटल उद्योगों को नई रफ्तार

जुलाई 7, 2026
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

जुलाई 5, 2026

दरअसल, मौलाना अपनी गाड़ी से कर्बला अब्बास पहुंचे। इसी दौरान उन पर हमला हो गया। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई। मौलाना के साथ मौजूद कर्बला अब्बास बाग के केयरटेकर सैय्यद सारिम ने बताया कि कर्बला की जमीन पर अवैध निर्माण हुआ है। इसी सिलसिले में मौलाना मौके पर गए थे। वहां जाने से पहले पुलिस प्रशासन से सुरक्षा भी मांगी थी, मगर पुलिस की ओर से लापरवाही बरती गई। इसके बाद मौलाना की गाड़ी पर अवैध कब्जेदारों ने ईंट-पत्थर से हमला शुरू कर दिया।

सारिम ने बताया कि पुलिस ने मौलाना को बचाने के लिए आगे नहीं आई। मौलाना के साथ चल रहे लोगों ने उनकी सुरक्षा की। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने भी बोले। उन्होंने कहा कि कर्बला अब्बास बाग की जमीन पर कब्जा हुआ है। उसे हम देखने जा रहे थे। वहीं पर कुछ गुंडे खड़े थे। उन्होंने हमें रोका। गाड़ी पर हाथ मारा। धक्का दिया और कहा कि आगे नहीं जाने देंगे। इस दौरान पुलिसकर्मी उनका ही वीडियो और फोटो बनाने लगे। दूसरे पक्ष से किसी का वीडियो और फोटो नहीं बनाया। इस पूरे मामले में पुलिस दूसरे पक्ष से मिली हुई है।

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि कर्बला की जमीन पर अवैध कब्जे करवाए जा रहे हैं। मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में हमला हुआ है। इस दौरान वह लोग धार्मिक नारे भी लगा रहे थे। उनकी पूरी कोशिश थी कि गाड़ी का शीशा तोड़कर हमारे ऊपर हमला करें। उन लोगों की पूरी प्लानिंग और कोशिश थी कि हमें चोट पहुंचाएं, मगर वह कामयाब नहीं हुए। हमले के बाद मौलाना कल्बे जव्वाद अपने समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक कर्बला अब्बास बाग से अवैध कब्जे नहीं हटाए जाते, धरना जारी रहेगा। उ

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद पे कहा कि हमलावर पहले गाड़ी के सामने आए और गाड़ी रोका। कहा कि मारो-मारो। जब हम धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे तो मुजम्मिल, पंकज, महेंद्र और मतवाली सिराज ने हमला कर दिया। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे, उनके नाम नहीं मालूम हैं। मौलाना ने कहा, यह जमीन धार्मिक स्थल की है, जिस पर भूमाफिया जबरन कब्जा कर रहे हैं। शासन और प्रशासन ने कई बार कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि हमने थाने में तहरीर दी है। हमारी मांग है कि उन लोगों को गिरफ्तार किया जाए।

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि अगर नहीं गिरफ्तार किया गया तो हम लोग अपनी गिरफ्तारी देंगे। इलाके में में कोई तनाव का माहौल नहीं है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। एडीसीपी वेस्ट धनंजय कुशवाहा ने बताया कि कर्बला अब्बास बाग के केयरटेकर सैय्यद सारिम ने ठाकुरगंज थाने में घटना को लेकर लिखित शिकायत दी है। शिकायत में पंकज, मुजम्मिल, शाजान, रचित टंडन, सिराज सहित 20-25 लोगों पर जानलेवा हमला करने, गाड़ी तोड़ने और गाली-गलौज का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। हमले में मौलाना की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है, उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

Tags: deadly attack on Maulana Kalbe JawadlucknowShia cleric Maulana Kalbe JawadUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

CM YOGI  के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी को पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद का मिला सौभाग्य, राष्ट्रहित, धर्म और जनकल्याण पर हुई चर्चा

UP Data Center Policy 2026: बढ़ेगा निवेश खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी , मिलेगी डिजिटल उद्योगों को नई रफ्तार

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

UP Data Center Policy 2026: उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर बनने...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

by SYED BUSHRA
जुलाई 5, 2026

UP Startup Policy 2026:उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को नवाचार और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए...

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को...

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक शहर कानपुर, जिसे कभी 'मैनचेस्टर ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था, अब आधुनिक विकास...

Next Post
धनतेरस 2025: क्यों जलाया जाता है धनतेरस पर यम का दीपक,जानिए इसकी सही विधि,लाभ और धार्मिक मान्यता

धनतेरस 2025: क्यों जलाया जाता है धनतेरस पर यम का दीपक,जानिए इसकी सही विधि,लाभ और धार्मिक मान्यता

NDA Cadet

NDA Cadet अंतरिक्ष कुमार सिंह की मौत पर गहराया सस्पेंस, परिजनों ने लगाए रैगिंग और प्रताड़ना के आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist