गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

साढ़े पांच साल में पांच लाख युवाओं को शासकीय सेवाओं से जोड़ा: CM योगी आदित्यनाथ

by Abhinav Shukla
सितम्बर 30, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राज्य, लखनऊ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 332 आबकारी आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। लोकभवन में आयोजित समारोह में सीएम ने कहा कि लखनऊ, बुलंदशहर, गोरखपुर, झांसी, सहारनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत सभी मंडलों से आबकारी आरक्षियों की नियुक्ति हुईं, जो इस बात का द्योतक है कि हमारी सरकार में सारी नियुक्तियां पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से हो रही हैं। अब बिना सिफारिश के आधार पर योग्यता के अनुरूप नौकरी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि में 332 में से 109 महिला आरक्षियों को नियुक्ति पत्र मिलना गौरव व प्रसन्नता की बात है। साढ़े 5 वर्ष में हमने 5 लाख से अधिक युवाओं को शासकीय सेवाओं से जोड़ा है, जो अपनी ऊर्जा का लाभ यूपी को दे रहे हैं।

RELATED NEWS

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

अगस्त 11, 2026
Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

अगस्त 11, 2026

सीएम ने कहा कि यह काफी महत्वपूर्ण विभाग है। जहरीली शराब से बचाने वाला विभाग है। डिस्टलरी में अल्कोहल भी बनता है, जो दवाओं और प्रयोगशाला में भी प्रयोग किया जाता है।

हमने साढ़े 5 वर्षों में 33 नई डिस्टलरी लगवाई। जितनी 70 वर्षों में थी, उसकी आधी डिस्टलरी साढ़े 5 वर्षों में हमारी सरकार ने लगवाई। जहरीली शराब से बचाने के लिए डिस्टलरी को विकास से जोड़ा गया। इससे राजस्व की बढ़ोतरी हुई। आबकारी विभाग ने कानून के अनुरूप व्यवस्था चलाई। अब पर्व शांति से मनाए जाते हैं। मिलावट करने वाले निर्दोषों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई नजीर बनी। ऐसे लोग अब जेल में सड़ रहे हैं।

सीएम ने कहा कि हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन का अधिकार है। कानून का राज स्थापित है। हमने भर्ती से जुड़े आयोग व एजेंसियों से कहा कि पारदर्शिता से खिलवाड़ करने वाले को टिकने नहीं देंगे।
इस वित्तीय वर्ष में 42 हजार करोड़ का राजस्व देगा विभाग। सीएम ने उम्मीद जताई कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक विभाग 42 हजार करोड़ रुपये का राजस्व देगा। उन्होंने कहा कि 2017 में समीक्षा के दौरान पता चला कि 14 हजार करोड़ में से सिर्फ साढ़े 12 हजार करोड़ का राजस्व आया था।

एथेनॉल व एल्कोहल उत्पादन पर सीएम ने कहा कि यह उत्पादन उत्तर प्रदेश में नंबर एक पर है। गन्ना किसानों को 5 वर्ष में 1 लाख 80 हजार करोड़ का भुगतान किया गया। डिस्टलरी से 10 हजार करोड़ का निवेश आया। एक लाख को प्रत्यक्ष व 10 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार दिया गया। सुदृढ़ कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में भारी निवेश भी आया। जिससे 1 करोड़ 61 लाख नौजवानों को नौकरी व रोजगार से जोड़ा। ओडीओपी व विश्वकर्मा श्रम सम्मान से 60 लाख युवाओं को स्वतः रोजगार से जोड़ा गया।

CMIE (सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी) के सर्वेक्षण में 2016 में जो 18-19 फीसदी बेरोजगारी थी, वह प्रदेश में घटकर अब लगभग 2.7 प्रतिशत के करीब आ गई है।

सीएम ने नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान आरक्षियों से कहा कि आप समाज को सही दिशा देंगे। जहरीली शराब को रोकने में योगदान देंगे, राजस्व बढ़ाएंगे और जीवन से खिलवाड़ करने वालों पर अंकुश लगाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक के तौर पर 11 आरक्षियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित किया। इनमें लखनऊ के मुकेश कुमार, बुलंदशहर के हरेंद्र कुमार, गोरखपुर की सुमन पटेल, श्वेता सोनकर, झांसी के प्रियंका सचान, सहारनपुर के हरदीप चौधरी, प्रयागराज की रीता यादव, मिर्जापुर की प्रियंका सिंह, गाजीपुर के सोनू अली, आजमगढ़ के आशुतोष दुबे व अयोध्या के संतोष पांडेय को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित किया।

Tags: BJPCM योगी आदित्यनाथcmyogicmyogiadityanathNews1IndiaUP NewsupcmyogiUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Next Post

'ना तुम्हारी जेल की दीवारों से डरते हैं ना फांसी के फंदे से...राघव चड्ढा ने ट्वीट कर केंद्र सराकर को दी खुली चुनौती

Central Vista Project: नए संसद भवन पर दहाड़ते हुए शेर, State Emblem Act 2005 का उल्लंघन नहीं करते, SC में दायर याचिका खारिज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist