शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Dead Body In Ashram: यूपी में आसाराम के आश्रम से बरामद हुआ लड़की का शव, 4 दिन पहले हुई थी लापता

by abhishek tyagi
अप्रैल 8, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

Dead Body In Ashram: नाबालिग से रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम की मुसीबतें जेल में भी कम नहीं हो रहीं हैं. उत्तर प्रदेश के बहराइच रोड स्थित आसाराम बापू के आश्रम के अंदर एक ऑल्टो कार में गुरुवार देर रात एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. यह लड़की 4 दिन पहले लापता हुई थी. लाश मिलने के बाद पुलिस ने आश्रम को सील कर दिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया हैय़

आश्रम कर्मचारियों ने दी पुलिस को सूचना

RELATED NEWS

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

जुलाई 16, 2026
Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

जुलाई 15, 2026

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात गोंडा पुलिस को सूचना मिली कि बहराइच रोड स्थित आसाराम में एक कार में 12 साल की लड़की का शव मिला है. यह सूचना जैसे ही फैली इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. जांच में पता चला कि लड़की का घर आश्रम से कुछ दूरी पर है और वह घर से 4 दिन पहले लापता हुई थी. पूछताछ में सामने आया है कि यह जिस कार में शव मिला है वह आश्रम में कई दिनों से खड़ी थी. गुरुवार देर रात जब कार से काफी दुर्गंध आई तो आश्रम के कर्मचारियों ने उसे खोलकर देखा. अंदर लाश देखकर हड़कंप मच गया. फौरन पुलिस को इसकी सूचना आश्रम के कर्मचारियों ने ही दी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम आश्रम और गाड़ी की जांच कर रही है।

वहीं, बच्ची की मां ने बताया है कि मंगलवार रात से मेरी बच्ची लापता हो गई थी. हमने आसपास के क्षेत्रों में ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था. पुलिस को भी मामले की सूचना दी थी. अचानक पता चला कि उसकी लाश आश्रम में खड़ी एक कार में मिली है. उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले मेरे पति भी अचानक लापता हो गए थे. जिन लोगों ने मेरे पति को लापता किया है, उन्हीं लोगों ने मेरी बच्ची की हत्या की है. बच्ची की मां ने कुछ नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस गंभीरता से कर रही जांच

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति का कहना है कि मंगलवार को एक बच्ची की गुमशुदा होने की सूचना मिली थी और रात में आसाराम आश्रम के अंदर बच्ची का शव मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसाराम आश्रम को सील कर दिया है. पुलिस की टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Tags: Dead Body In AshramDead body of Girl Found in Car in Asharam Bapu Ashram.Uttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

abhishek tyagi

Related Posts

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

CM YOGI  के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी को पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद का मिला सौभाग्य, राष्ट्रहित, धर्म और जनकल्याण पर हुई चर्चा

World Youth Skills Day:विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज, 400 सफल युवा होंगे सम्मानित,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

World Youth Skills Day Uttar Pradesh:विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

UP Summit 2026 में बोले CM योगी, ‘दंगा मुक्त और उत्सव प्रदेश’ बनी उत्तर प्रदेश की नई पहचान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 14, 2026

UP Summit 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति, विकास और कानून व्यवस्था पर केंद्रित रिपब्लिक भारत के विशेष कार्यक्रम 'UP Summit...

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Bikers Killed in Trailer Accident, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो...

Next Post

अवैध खनन पर सख्त हुई पंजाब की मान सरकार, जन-समर्थक रेत खनन नीति होगी तैयार

राजस्थान: अजमेर में धार्मिक जगहों पर लाउडस्पीकर पर रोक, प्रशासन ने लगाया बैन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist