शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा। पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग करीब सात साल बाद भारत आएंगे। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारत इस बार ब्रिक्स के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। विदेशी मेहमानों का भारत पहुंचना भी शुरू हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर भारत मंडपम का 26 सेकंड का वीडियो साझा किया। इसमें सम्मेलन से पहले भारत मंडपम में की गई तैयारियों की झलक दिखाई गई है। पीएम मोदी ने वीडियो के साथ लिखा, ‘BRICS 2026 के लिए सब तैयार है!’

RELATED NEWS

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

सितम्बर 11, 2026
BRICS Summit 2026: 12-13 सितंबर को दिल्ली में बड़ा आयोजन, जाने कब तक रहेगा ट्रैफिक पर असर

BRICS Summit 2026: 12-13 सितंबर को दिल्ली में बड़ा आयोजन, जाने कब तक रहेगा ट्रैफिक पर असर

सितम्बर 10, 2026

दिल्ली में सुरक्षा कड़ी

ब्रिक्स सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसे देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत किया गया है। दिल्ली पुलिस ने दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर करीब 15 हजार पुलिसकर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों की करीब 200 कंपनियों को तैनात किया है।

वीवीआईपी मेहमानों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने आम लोगों के लिए यातायात संबंधी परामर्श भी जारी किया है। सम्मेलन के दौरान कई प्रमुख रास्तों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव और प्रतिबंध देखने को मिल सकते हैं।

शी चिनफिंग भी पहुंचेंगे

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इस सप्ताह नई दिल्ली आएंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को उनकी भारत यात्रा की पुष्टि की।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति शी 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सूत्रों के अनुसार, भारत यात्रा के दौरान शी चिनफिंग सम्मेलन से अलग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी कर सकते हैं।

सात साल बाद भारत यात्रा

शी चिनफिंग की यह करीब सात साल बाद पहली भारत यात्रा होगी। ऐसे समय में उनका भारत आना दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत और चीन के बीच संबंधों को स्थिर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, दुनिया में पश्चिम एशिया संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी बड़ी चुनौतियां भी बनी हुई हैं। ऐसे माहौल में ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग और आपसी समन्वय बढ़ाने के लिहाज से इस सम्मेलन को अहम माना जा रहा है।

भारत की अध्यक्षता में होने वाले इस सम्मेलन में वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और बहुपक्षीय सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Tags: "BRICS summitnarendra modi
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

BRICS Summit 2026: 12-13 सितंबर को दिल्ली में बड़ा आयोजन, जाने कब तक रहेगा ट्रैफिक पर असर

BRICS Summit 2026: 12-13 सितंबर को दिल्ली में बड़ा आयोजन, जाने कब तक रहेगा ट्रैफिक पर असर

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 10, 2026

BRICS Summit 2026:  राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्य सम्मेलन 12 और...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में होने वाली बैठक से क्यों चिंतित हैं ट्रंप, क्या डॉलर पर पड़ेगा कोई असर?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में होने वाली बैठक से क्यों चिंतित हैं ट्रंप, क्या डॉलर पर पड़ेगा कोई असर?

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 9, 2026

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS का बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। भारत इस साल संगठन की...

Seva Sankalp Abhiyan 2026

BJP Campaign: मोदी के जन्मदिन पर एक महीने तक देशभर में होंगे कार्यक्रम, शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’,

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

Seva Sankalp Abhiyan 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से बीजेपी देशभर में एक महीने का विशेष अभियान शुरू...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Next Post
Duleep Trophy 2026 ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता खिताब, ईशान किशन की कप्तानी पारी से रचा इतिहास

Duleep Trophy 2026 ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता खिताब, ईशान किशन की कप्तानी पारी से रचा इतिहास

Railway Luggage Rules रेलवे ने तय की सीमा, कितना सामान ले जाना है फ्री, वजन बढ़ा तो कितना लगेगा जुर्माना जानें नियम

Railway Luggage Rules रेलवे ने तय की सीमा, कितना सामान ले जाना है फ्री, वजन बढ़ा तो कितना लगेगा जुर्माना जानें नियम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In