शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

BRICS Summit 2026: 12-13 सितंबर को दिल्ली में बड़ा आयोजन, जाने कब तक रहेगा ट्रैफिक पर असर

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को 18वां BRICS शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में आयोजित होगा। सम्मेलन में BRICS देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख शामिल होंगे। VIP मूवमेंट के कारण 10 से 14 सितंबर तक दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक बदलाव रहेंगे, जबकि 11 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 10, 2026
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

BRICS Summit 2026:  राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्य सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इसमें BRICS देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख हिस्सा लेंगे।

सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। VIP मूवमेंट के कारण 10 से 14 सितंबर के बीच कई प्रमुख सड़कों और इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है।

RELATED NEWS

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

सितम्बर 11, 2026
BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

सितम्बर 10, 2026

10 सितंबर को BRICS राउंडटेबल

समिट से पहले 10 सितंबर को चाणक्यपुरी स्थित द लीला होटल में BRICS राउंडटेबल आयोजित किया जा रहा है। इसमें कूटनीति, कारोबार, ग्लोबल साउथ, निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कनेक्टिविटी समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ राजनयिकों, कारोबारी प्रतिनिधियों और सैन्य अधिकारियों के शामिल होने की बात कही गई है।

11 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी

सुरक्षा तैयारियों और सम्मेलन की व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 11 सितंबर को छुट्टी रहेगी।

इस दौरान सुरक्षा एजेंसियां प्रमुख होटलों, सीमावर्ती क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाएंगी।

12 सितंबर को नेताओं का आगमन और गाला डिनर

12 सितंबर को दोपहर 2 बजे से BRICS देशों के नेताओं का भारत मंडपम पहुंचना शुरू होगा। इसके बाद आधिकारिक फोटो और बंद कमरे में बैठक होगी। बैठक में वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

शाम को भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, ग्रुप फोटो और पौधरोपण कार्यक्रम होगा। दिन का समापन प्रधानमंत्री की ओर से आयोजित गाला डिनर के साथ होगा।

13 सितंबर को मुख्य चर्चा

13 सितंबर को साझेदार और आमंत्रित देशों के नेता भारत मंडपम पहुंचेंगे। इसके बाद ग्रुप फोटो और समिट का ओपन सेशन होगा। इसमें वैश्विक सहयोग और BRICS की भूमिका से जुड़े मुद्दों पर चर्चा आगे बढ़ेगी।

10-14 सितंबर तक ट्रैफिक पर असर

VIP मूवमेंट के कारण कनॉट प्लेस, पटेल चौक समेत दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन हो सकता है। नोएडा, पूर्वी दिल्ली, द्वारका और पश्चिमी दिल्ली से एयरपोर्ट या मध्य दिल्ली जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

एयरपोर्ट जाने वालों के लिए मेट्रो को बेहतर विकल्प माना गया है। आपातकालीन और मेडिकल वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

Tags: "BRICS summitBRICS 2026delhi traffic
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में होने वाली बैठक से क्यों चिंतित हैं ट्रंप, क्या डॉलर पर पड़ेगा कोई असर?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में होने वाली बैठक से क्यों चिंतित हैं ट्रंप, क्या डॉलर पर पड़ेगा कोई असर?

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 9, 2026

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS का बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। भारत इस साल संगठन की...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Delhi Heavy Rain Red Alert

Delhi Rain: राजधानी में बारिश का रेड अलर्ट, सड़कें जलमग्न, लगा लंबा जाम, 18 फ्लाइट रद्द, 146 उड़ानें लेट

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Delhi Rain Alert: मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने राजधानी दिल्ली की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। कई इलाकों में...

Next Post
AI Apocalypse: क्या 2030 तक इंसानों के लिए बड़ा खतरा बनेगा AI, रिसर्चर के इस्तीफे ने छेड़ी नई बहस?

AI Apocalypse: क्या 2030 तक इंसानों के लिए बड़ा खतरा बनेगा AI, रिसर्चर के इस्तीफे ने छेड़ी नई बहस?

UP Weather: आज से कमजोर पड़ेगा बारिश का दौर, 50 से ज्यादा जिलों में निकलेगी धूप, मानसून की विदाई के संकेत

UP Weather: आज से कमजोर पड़ेगा बारिश का दौर, 50 से ज्यादा जिलों में निकलेगी धूप, मानसून की विदाई के संकेत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In