शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

CBSE, ICSE और राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं की होगी फिजिकल परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

by Zeeshan Farooqui
फ़रवरी 23, 2022
in दिल्ली, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: CBSE, ICSE और राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फिजिकल परीक्षा के खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा है कि संस्थाएं अपना काम कर रही हैं। ऐसी याचिका को सुनने की कोई वजह नहीं है। इस तरह की याचिकाओं से बच्चों में भ्रम पैदा होता है। याचिकाकर्ता का कहना था कि कोविड के कारण बच्चों ने ऑनलाइन पढ़ाई की है। कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। बच्चों के मूल्यांकन का कोई और तरीका निकाला जाना चाहिए।

बाल अधिकार कार्यकर्ता अनुभा श्रीवास्तव सहाय की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया था कि सीबीएसई ने 26 अप्रैल से बोर्ड परीक्षा लेने की अधिसूचना जारी की है। कुछ और राज्य बोर्ड ने परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया है। लेकिन अधिकतर शिक्षा बोर्ड अभी इस पर चर्चा कर रहे हैं। बच्चों ने पूरे सत्र में ऑनलाइन पढ़ाई की है। कई बच्चों को तो इसका भी मौका नहीं मिला। अब उनसे फिजिकल तौर पर परीक्षा के लिए कहना सही नहीं है।

RELATED NEWS

ICSE Board 10th परीक्षा आज से शुरू, छात्रों को समय पर पहुंचने की हिदायत, क्या चीजें न लाएं।

ICSE Board 10th परीक्षा आज से शुरू, छात्रों को समय पर पहुंचने की हिदायत, क्या चीजें न लाएं।

फ़रवरी 18, 2025
CBSE Board Exam में ये गलती पड़ सकती है भारी, हो जाएगा एग्जाम रद्द! अगले साल भी झेलना पड़ेगा जबरदस्त झटका

CBSE Board Exam में ये गलती पड़ सकती है भारी, हो जाएगा एग्जाम रद्द! अगले साल भी झेलना पड़ेगा जबरदस्त झटका

फ़रवरी 13, 2025

याचिकाकर्ता ने यह भी कहा था कि कोरोना का खतरा अभी बना हुआ है। यह भी कहा जा रहा है कि यह बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकता है। ऐसे में छात्रों से परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कहना उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

इस तरह की असामान्य परिस्थितियों में बिना उचित तैयारी के परीक्षा के लिए कहना तनाव बढ़ाएगा। यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं है। याचिका में मांग की गई थी कि कोर्ट CBSE, ICSE, NIOS और राज्य शिक्षा बोर्ड को कमिटी बना कर बच्चों के मूल्यांकन का कोई वैकल्पिक तरीका निकालने को कहे। जो छात्र इस तरह के मूल्यांकन से मिले अंकों से संतुष्ट न हों, उन्हें अलग से परीक्षा देने का अवसर मिले।

आज यह मामला जस्टिस ए एम खानविलकर, दिनेश माहेश्वरी और सी टी रविकुमार की बेंच में लगा। सुनवाई की शुरुआत में ही बेंच ने याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत पद्मनाभन से पूछा, “यह किस तरह की याचिका है? सभी संस्थाएं अपना काम कर रही हैं? उन्हें परिस्थितियों का पता है। वह जो उचित होगा फैसला लेंगी। आप कोर्ट से कह रहे हैं कि संस्थाओं को उनका काम न करने दिया जाए।”

वकील ने कहा कि पिछले साल इसी याचिकाकर्ता को कोर्ट ने राहत दी थी। इस पर जस्टिस खानविलकर ने कहा, “पिछले साल का आदेश तब की परिस्थितियों के आधार पर दिया गया था। इस बार याचिकाकर्ता ने खुद ही अनुमान लगा लिया कि आगे स्थितियां खराब हो जाएंगी। हम कुछ दिनों से देख रहे हैं कि मीडिया में इस याचिका के बारे में खूब छापा जा रहा है। इस तरह से बच्चों में परीक्षा के होने को लेकर भ्रम पैदा करने के लिए आप पर हर्जाना लगाना चाहिए। लेकिन हम इस बार ऐसा नहीं कर रहे।”

Tags: cbse board examicse board examoffline cbse examoffline icse exam
Share197Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

ICSE Board 10th परीक्षा आज से शुरू, छात्रों को समय पर पहुंचने की हिदायत, क्या चीजें न लाएं।

ICSE Board 10th परीक्षा आज से शुरू, छात्रों को समय पर पहुंचने की हिदायत, क्या चीजें न लाएं।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 18, 2025

ICSE board 10th exam rules आईसीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं आज, 18 फरवरी 2025 से शुरू हो रही हैं।...

CBSE Board Exam में ये गलती पड़ सकती है भारी, हो जाएगा एग्जाम रद्द! अगले साल भी झेलना पड़ेगा जबरदस्त झटका

CBSE Board Exam में ये गलती पड़ सकती है भारी, हो जाएगा एग्जाम रद्द! अगले साल भी झेलना पड़ेगा जबरदस्त झटका

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 13, 2025

CBSE Board Exam : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने...

CBSE Board Exam

CBSE Board Exam 2025: सैंपल पेपर जारी, जानें तैयारी का सही तरीका, सैंपल पेपर वेबसाइट पर अपलोड

by Mayank Yadav
जनवरी 10, 2025

CBSE Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से...

CBSE Board

CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख, जनवरी में इस दिन से शुरु होंगे एग्जाम

by Gulshan
अक्टूबर 24, 2024

CBSE Board Exam : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों की...

Next Post

दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध के आसार, इजराइल ने दागा सीरिया पर मिसाइल

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बिगड़ने की आशंका, मौसम विभाग ने जताई चिंता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist