रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

CJP Protest: छात्रों के आंदोलन से हिली सरकार,PM आवास तक पहुंचा विरोध, संसद में आज आर-पार के आसार

छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार ने सख्त रुख अपनाने के बजाय बातचीत और चर्चा के जरिए समाधान का संकेत दिया है। पीएम मोदी ने दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया, जबकि विपक्ष पर राजनीति के आरोप लगे।

by SYED BUSHRA
जुलाई 22, 2026
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

CJP Protest Updates: छात्रों के असंतोष को लेकर दिल्ली की सड़कों पर बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार मंगलवार को काफी सतर्क नजर आई। प्रधानमंत्री ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में साफ कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अगर छात्रों के साथ अन्याय हुआ है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से यह संदेश ऐसे समय आया है, जब पिछले तीन दिनों से राजधानी में छात्रों और युवाओं का विरोध लगातार चर्चा में बना हुआ है।

Nadda ने घायलों से की मुलाकात

विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनके इलाज की जानकारी ली। नड्डा ने अस्पताल प्रशासन को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सरकार की कोशिश रही कि आंदोलन को लेकर स्थिति को ज्यादा बिगड़ने से रोका जाए और प्रदर्शन कर रहे छात्रों व युवाओं के मुद्दों को गंभीरता से सुना जाए। हालांकि, इस पूरे आंदोलन के बीच कोई स्पष्ट नेतृत्व सामने नहीं आया है।

RELATED NEWS

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

अगस्त 6, 2026
Cockroach Row: कॉकरोच के साथ ‘पार्टी’ लिखना पड़ गया भारी, अभिजीत ने नाम को लेकर क्या दी सफाई

Cockroach Row: कॉकरोच के साथ ‘पार्टी’ लिखना पड़ गया भारी, अभिजीत ने नाम को लेकर क्या दी सफाई

अगस्त 3, 2026

तीन दिनों से सरकार की नजर

सरकार पिछले तीन दिनों से आंदोलन की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। रविवार को जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद प्रशासन सक्रिय रहा। इसके बाद सोमवार को आंदोलनकारी संसद भवन तक पहुंचे और कुछ राजनीतिक दलों ने भी इस मुद्दे को अपने-अपने तरीके से उठाने की कोशिश की। मंगलवार को जब कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री आवास की ओर पहुंचे, तब भी सरकार ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। सरकार का मानना है कि आंदोलन को लेकर राजनीतिक दलों के बीच इसे अपने पक्ष में इस्तेमाल करने और इसका श्रेय लेने की कोशिश भी दिखाई दे रही है।

संसद में हंगामे के आसार

सरकारी सूत्रों का कहना है कि विपक्षी दलों ने पिछले तीन दिनों में अलग-अलग तरीके से आंदोलन से जुड़ने की कोशिश की है। सरकार के एक नेता के मुताबिक, जहां सरकार छात्रों से जुड़े मुद्दों का समाधान निकालने की दिशा में काम कर रही है, वहीं विपक्ष इस आंदोलन को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है। सरकार के निशाने पर खास तौर पर कांग्रेस और राहुल गांधी हैं। सूत्रों के अनुसार, उनसे बातचीत के लिए मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव भी पहुंचे थे। इसके बाद सरकार ने राहुल गांधी पर अपने रुख से पीछे हटने और संसद में चर्चा के लिए तैयार नहीं होने का आरोप लगाया। ऐसे में बुधवार को संसद में हंगामे के आसार हैं, लेकिन इस बार सत्तापक्ष रक्षात्मक होने के बजाय विपक्ष पर पलटवार करता नजर आ सकता है।

चर्चा से समाधान का रास्ता

सूत्रों के अनुसार, मौजूदा हालात को देखते हुए संसद की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय बलों और संसद के बाहर ड्यूटी पर मौजूद दिल्ली पुलिस को भी उनकी भूमिका को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। सरकार इस पूरे मामले में बेहद सतर्कता के साथ आगे बढ़ रही है। उसका जोर संसद में चर्चा के जरिए समाधान निकालने पर है। सूत्रों का दावा है कि सरकार ने राहुल गांधी की मांग को ध्यान में रखते हुए संसद में आंदोलनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री के बयान और चर्चा का विकल्प भी रखा था। हालांकि, राहुल गांधी के तैयार नहीं होने के बाद सरकार अब जवाबी रुख में दिखाई दे रही है। सरकार का मानना है कि संसद एक-दो दिन बाधित होती है तो भी स्थिति संभाली जा सकती है, लेकिन इस मुद्दे का स्थायी समाधान चर्चा के जरिए ही निकाला जाना चाहिए।

Tags: CJP protestStudent Protest
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद रांची पहुंचे, CBI जांच और ‘जीरो पेपर लीक’ की उठाई मांग

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

JPSC-JSSC Protest: जंतर-मंतर आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे मोहम्मद जुनैद अब झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए हैं। वे JPSC...

Cockroach Row: कॉकरोच के साथ ‘पार्टी’ लिखना पड़ गया भारी, अभिजीत ने नाम को लेकर क्या दी सफाई

Cockroach Row: कॉकरोच के साथ ‘पार्टी’ लिखना पड़ गया भारी, अभिजीत ने नाम को लेकर क्या दी सफाई

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Cockroach Row : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने संगठन के नाम को लेकर पहली बार...

BJP leader daughter supports student protest

Student Protest : किस भाजपा नेता की बेटी ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन, क्या बताई वजह, राजनीति में बढ़ी हलचल

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

BJP Leader daughter: देशभर में हुए छात्र आंदोलन के बाद अब एक और बीजेपी नेता की बेटी का बयान चर्चा...

Neeshu Azad CJP Protest

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी का कमरा खाली कराने का दावा, सोशल मीडिया पर बढ़ा नया विवाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

CJP Protest : जंतर-मंतर पर हुए CJP विरोध प्रदर्शन के बाद उससे जुड़े कई चेहरे लगातार चर्चा में हैं। इसी...

CJP Nationwide Protest: CJP ने फिर दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, छात्रों पर कार्रवाई हुई तो सड़कों पर उतरेंगे लाखों युवा

CJP Nationwide Protest: CJP ने फिर दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, छात्रों पर कार्रवाई हुई तो सड़कों पर उतरेंगे लाखों युवा

by Sadaf Farooqui
जुलाई 29, 2026

CJP Nationwide Protest: हाल ही में जंतर-मंतर पर आंदोलन खत्म करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर...

Next Post
Tunnel Tragedy: सिक्किम में सुरंग बनी मौत का कुआं, 20 मजदूरों की गई जान; 5  जिंदगीयां बचाने में जुटी टीमें

Tunnel Tragedy: सिक्किम में सुरंग बनी मौत का कुआं, 20 मजदूरों की गई जान; 5 जिंदगीयां बचाने में जुटी टीमें

Armaan Malik Birthday: 9 साल की उम्र में रियलिटी शो से शुरू हुआ सफर, आज दुनियाभर में छाई है आवाज

Armaan Malik Birthday: 9 साल की उम्र में रियलिटी शो से शुरू हुआ सफर, आज दुनियाभर में छाई है आवाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist