सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

कौन है आमिर राशिद , जिसने फिदायीन उमर के साथ दिल्ली ब्लास्ट की रची साजिश, जानें NIA के हत्थे कैसे चढ़ा ‘जिहादी’

एनआईए ने कश्मीर निवासी आमिर राशिद अली को गिरफ्तार किया है। आमिर ने आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर इस आतंकवादी साजिश को अंजाम दिया था।

by Vinod
नवम्बर 17, 2025
in TOP NEWS, दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए कार आईईडी ब्लास्ट को लेकर एनआईए के साथ कई राज्यों की पुलिस का ऑपरेशन जारी है। इसी कड़ी में एनआईए ने कश्मीर निवासी आमिर राशिद अली को गिरफ्तार किया है। आमिर ने आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर इस आतंकवादी साजिश को अंजाम दिया था। धमाके में इस्तेमाल की गई कार भी आमिर के नाम पर रजिस्टर्ड थी। एनआईए ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 10 दिनों की एनआईए कस्टडी में भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बीते 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास एक जोरदार धमाका हुआ था। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में हुए ब्लास्ट से पूरी दिल्ली दहल गई थी। इस हमले में 13 लोगों की मौत और 25 घायल हुए। यह एक आतंकवादी हमला था। एक सुसाइड बॉम्बर ने इसे अंजाम दिया था। घटना की जांच शुरू हुई. टेरर कनेक्शन सामने आया. और फिर एंट्री हुई एनआईए की। ताबड़तोड़ छापेमारी में एक से एक चौंकाने वाले खुलासे हुए। एक ’व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ का पता चला। सात दिन बाद भी यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है और लगातार नई-नई जानकारियां निकलकर सामने आ रही हैं।

RELATED NEWS

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

अगस्त 8, 2026
Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

अगस्त 2, 2026

10 दिन की कस्टडी में भेजा गया आमिर

एनआईए ने आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के करीबी आमिर राशिद अली को गिरफ्तार कर लिया है, जो कश्मीर का रहनेवाला है। हमले में इस्तेमाल आई 20 कार आमिर के नाम पर ही रजिस्टर्ड है। ऐसा बताया जा रहा है कि आमिर ने उमर के साथ मिलकर ही इस आतंकी साजिश को अंजाम दिया था। एनआईए ने आमिर राशिद अली दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने आमिर को 10 दिन की कस्टडी दे दी है। अब आमिर से इस वारदात में शामिल अन्य लोगों तथा पूरे प्लान के बारे में जानकारी हासिल करेगी। एनआईए अब आमिर से पूछताछ करेंगी और सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल की जड़ पर प्रहार करेगी।

कौन है आमिर राशिद अली 

आमिर राशिद अली मूलरूप से जम्मू-कश्मीर के संबूरा, पंपोर का रहने वाला है। सबसे खास बात यह है कि जिस कार में आईईडी लगाकर धमाका किया गया था, वह कार आमिर के नाम पर रजिस्टर्ड थी। एनआईए ने दिल्ली में छापा मारकर आमिर को पकड़ा। इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस से अपने हाथ में लेने के बाद एजेंसी लगातार इस आरोपी की तलाश कर रही थी। आमिर राशिद के परिवार ने बताया कि वह प्लंबर का काम करता है और उसके भाई को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम उमर है। उमर इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। परिवार का कहना है कि आमिर राशिद अली कभी दिल्ली गया ही नहीं। सिर्फ कार इनकी है और उसका भी रजिस्ट्रेशन जम्मू-कश्मीर का है।

आमिर विशेष रूप से दिल्ली आया था

NIA को जांच में पता चला है कि इस पूरी साजिश को आमिर राशिद अली ने कथित आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर अंजाम दिया। उमर उन नबी, पुलवामा का निवासी था और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में जनरल मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर था। एनआईए के मुताबिक, आमिर विशेष रूप से दिल्ली आया था, ताकि धमाके के लिए कार खरीदी जा सके. यही कार बाद में वीबीआईईडी में बदल दी गई। फॉरेंसिक जांच से यह भी पुष्टि हो गई कि कार चलाने वाला मृत ड्राइवर उमर उन नबी ही था। एनआईए ने उमर उन नबी की एक और कार भी जब्त की है। फिलहाल इस वाहन की गहन जांच चल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसे इस साजिश में कैसे और कितना इस्तेमाल किया गया था।

73 गवाहों और घायलों के बयान दर्ज

एजेंसी अब तक 73 गवाहों और घायलों के बयान दर्ज कर चुकी है। कई तकनीकी और डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। एनआईए इस जांच में दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस, यूपी पुलिस और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। जांच टीम अब बड़े नेटवर्क को पकड़ने, फंडिंग के सोर्स का पता लगाने और मास्टरमाइंड्स की पहचान करने पर फोकस कर रही है। एजेंसी कई लीड्स पर काम कर रही है और जांच को जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा और यूपी तक चल रही है। माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे बड़ी आतंकी साजिश है, जिसे एनआईए जल्द पूरी तरह उजागर कर सकती है.।

Tags: Delhi Blast 2025Delhi Terror AttackDoctor ShaheenDoctor UmarFidayeen UmarNIAPAKISTAN
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

SCO Summit 2027: पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Balochistan Coast Guard Camp Attack: पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत से एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्वादर जिले के...

Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

by Deepali Kaur
दिसम्बर 9, 2025

हर साल की तरह इस बार भी Google ने Year in Search 2025 रिपोर्ट जारी की है, जिसमें यह बताया...

Next Post
Sheikh Hasina

बांग्लादेश: पूर्व पीएम शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध में मौत की सज़ा

Medina

सऊदी अरब बस त्रासदी: मदीना के पास उमरा यात्रियों की बस दुर्घटना में 45 भारतीयों की मौत, हैदराबाद के कई परिवार तबाह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist