सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

कौन है मौलवी इरफान, जिसने डॉक्टर उमर को बनाया फिदायीन, जैश के चमचे ने शाहीन के अंदर कुछ ऐसा भरा बारूद

दिल्ली को लहूलुहान करने में जम्मू-कश्मीर के मौलवी इरफान का अहम रोल है। इस आतंकी ने पहली बार भारत के अंदर सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल को खड़ा किया।

by Vinod
नवम्बर 13, 2025
in TOP NEWS, दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के गुनहगारों की एक-एक कर कुंडली बाहर निकल कर आ रही है। इस आतंकी हमलें में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया जा रहा है। मास्टरमाइंड के नाम का भी खुलासा हो गया है। दिल्ली को लहूलुहान करने में जम्मू-कश्मीर के मौलवी इरफान का अहम रोल है। इस आतंकी ने पहली बार भारत के अंदर सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल को खड़ा किया। इरफान ने ही डॉक्टर को उमर को फिदायीन बनाया और डॉक्टर शाहीन के अंदर जिहादी बारूद भरा। ऐसे में हम आपको इस मौलवी के बारे में बताते हैं। कौन है इरफान और कैसे खड़ा की कटट्रपंथी डॉक्टरों की फौज।

भारत की राजधानी दिल्ली में पहली बार ’व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ सामने आया। कट्टरपंथी डॉक्टरों की टोली ने देश को दहलाने की बड़ी साजिश तैयार की। करीब 2900 किलो विस्फोटक पदार्थ जमा किया। आतंकी कई शहरों में ब्लास्ट करना चाहते थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर ने उनके मंसूबों में पानी फेर दिया। ’व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ का मास्टरमाइंड मौलवी पुलिस के हत्थे चढ़ गया और जैश का पूरा खेला खत्म हो गया। इरफान के अलावा कई अन्य डॉक्टर्स दबोचे गए, लेकिन उमर भागने में कामयाब रहा। आतंकी डॉक्टर ने दिल्ली के लालकिला के पास खुद को कार समेत उड़ा लिया, जिससे दर्जनभर लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। डॉक्टर उमर की डीएनए रिपोर्ट आ गई है, जिससे उसके शव की पहचान भी हो गई है।

RELATED NEWS

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

अगस्त 8, 2026
Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

अगस्त 2, 2026

फरीदाबाद मॉड्यूल का मास्टरमाइंड मौलवी इरफान अहमद है, जो कि जम्मू और कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल में जितने भी डॉक्टर शामिल हैं, उन सबको मौलवी इरफान ने ही कट्टरपंथी बनाया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, ’मौलवी इरफान अहमद ने मेडिकल स्टूडेंट्स को कट्टरपंथी बनाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह श्रीनगर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल था और सभी स्टूडेंट्स से लगातार संपर्क में था। वह नौगाम मस्जिद का इमाम भी था। ं सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मौलवी इरफान ने फरीदाबाद के मेडिकल छात्रों को कट्टरपंथी बनाने के लिए काम किया। जांच एजेंसियों के अनुसार, इरफान जैश-ए-मोहम्मद से प्रेरित है और छात्रों को उसके वीडियो दिखाता रहता था। वह अफगानिस्तान में किसी से वीओआईपी पर बातें भी करता था।

जानकारी के अनुसार उसका काम यह सुनिश्चित करना था कि छात्र कट्टर बनें और डॉक्टर मुजम्मिल शकील और डॉक्टर मोहम्मद उमर, इरफान के इसी काम को आगे बढ़ाने में लगे हुए थे। सूत्र ने कहा, शाहीन सिर्फ मदद करती थी, लेकिन दिमाग इरफान का था। मौलवी इरफान अहमद ने टेलीग्राम पर कई अकाउंट बना रखे थे। इसी के माध्यम से वह जैश-ए-मोहम्मद का प्रोपेगेंडा करता था। सूत्र के अनुसार, उसने अफगान युद्ध के समय के उपदेश भी चुनिंदा छात्रों को दिखाए थे। जांचकर्ताओं के अनुसार संदेह है कि उसे अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत से किसी हैंडलर से वैचारिक और मौखिक निर्देश मिलते थे। सूत्र बताते हैं कि इरफान ने ही श्रीनगर में डॉक्टर शकील के साथ जैश के पोस्टर चिपकवाए थे। इसी के वह पुलिस की रडार में आया। पुलिस ने इरफान को मस्जिद से अरेस्ट कर लिया था। उसके पास से जैश के पोस्टर भी बरामद किए गए थे।

मौलवी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने डॉ. अदील अहमद राथर और जमीर अहनगर को गिरफ्तार किया। ये दोनों भी इरफान के ही गुर्गे हैं। इन्हीं से पूछताछ के आधार पर जम्मू और कश्मीर पुलिस डॉ.मुजम्मिल शकील तक पहुंची। यह मौलवी के कमरे से ही अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। मुजम्मिल फरीदाबाद के धौज स्थित अल फलह यूनिवर्सिटी में काम करता है। मौलवी के तार दिल्ली धमाकों के लिए जिम्मेदार माने जा रहे डॉ. मोहम्मद उमर से भी जुड़े हुए थे, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि फरीदाबाद मॉड्यूल के पर्दाफाश होने के बाद उसने दिल्ली में ब्लास्ट कर खुद को उ़ड़ा लिया। उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला डॉ. शाहीन सईद फरीदाबाद मॉड्यूल की फाइनेंसर और मददगार के रूप में सामने आ रही है। खुफिया सूत्रों के अनुसार शाहीन, उमर के संपर्क में अल फलह यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही आई थी, जहां पर यह मौलवी काफी सक्रिय था।

Tags: Delhi blastDelhi Terror AttackISIJaish-e-MohammedMaulvi IrfanNIAPAKISTAN
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

SCO Summit 2027: पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Balochistan Coast Guard Camp Attack: पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत से एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्वादर जिले के...

Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

by Deepali Kaur
दिसम्बर 9, 2025

हर साल की तरह इस बार भी Google ने Year in Search 2025 रिपोर्ट जारी की है, जिसमें यह बताया...

Next Post
Delhi Blast

Delhi Blast: जम्मू-कश्मीर में 15 ठिकानों पर छापेमारी

Delhi Blast US Statement: दिल्ली ब्लास्ट पर आया US का बयान, कर दी भारत की तारीफ

Delhi Blast US Statement: दिल्ली ब्लास्ट पर आया US का बयान, कर दी भारत की तारीफ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist