गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

एनआईए ने दिल्ली ब्लास्ट के आरोप में फरीदाबाद से शोएब को अरेस्ट कर लिया है, पकड़े गए आरोपी पर फिदायीन हमलावर डॉक्टर उमर की मदद करने का आरोप है।

by Vinod
नवम्बर 26, 2025
in TOP NEWS, दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद एनआईए का ऑपरेशन जारी है। इस आतंकी हमले में शामिल एक-एक आतंकी को एनआईए पकड़ रही है और सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल के खात्मों को लेकर एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। इसी कड़ी मं एनआईए ने फरीदाबाद के धौज निवासी शोएब को गिरफ्तार किया है। शोएब इस केस का सातवां आरोपी है। एनआईए की जांच में पता चला है कि उसने आतंकवादी उमर उन नबी को विस्फोट से ठीक पहले पनाह दी थी और उसे लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराई थी।

दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट मामले में आतंकी डॉक्टर उमर उन नबी को शरण देने वाले एक और शख्स को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम शोएब है। शोएब ने 10 नवंबर को दिल्ली में कार बम ब्लास्ट से पहले आतंकी उमर को लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराया था। डॉ.उमर उन नबी फिदायनी बॉम्बर था, जो कार ब्लास्ट में खुद को उड़ा चुका है। एनआईए ने इस ब्लास्ट मामले में अब तक 7 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। सुरक्षा एजेंसी ब्लास्ट मामले में लगातार जांच कर रही है स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कई राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही है।

RELATED NEWS

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

अगस्त 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

अगस्त 8, 2026

शोएब की गिरफ्तारी के साथ जांच में अहम प्रगति हुई है। सूत्रों से पता चला है कि शोएब ने आतंकी उमर क सामान इधर से उधर पहुंचाने में मदद की थी। उसने ही नूंह में उमर को अपनी साली अफसाना के घर में कमरा किराये पर दिलाया था और पूरी गारंटी ली थी। 10 नवंबर को दिल्ली में धमाके से पहले 10 दिन उमर नूंह के इसी घर में रहा था। धमाके वाले दिन वह नूंह से ही दिल्ली के लिए गया था। अब एनआईए उसे यूनिवर्सिटी लेकर आएगी और नूंह भी लेकर जाएगी। दिल्ली ब्लास्ट में शोएब समेत सात आरोपी एनआईए के शिकंज में आ चुके हैं। फिलहाल इस आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी।

फरीदाबाद स्थित अलफला विश्वविद्यालय में प्रयोगशाला सहायक के रूप में कार्यरत शोएब ने कथित तौर पर उमर को विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला से रसायन प्राप्त करने में मदद की थी। फरीदाबाद के धौज इलाके के निवासी शोएब ने विस्फोटों से कुछ समय पहले, हरियाणा के नूंह स्थित हिदायत कॉलोनी में अपनी साली के घर पर उमर के लिए एक घर किराए पर लिया था। अधिकारियों का आरोप है कि उमर ने भागने के दौरान इसी घर को छिपने के लिए इस्तेमाल किया, वहां विस्फोटक रखे और फिर एक आई 20 कार से फिरोजपुर झिरका पहुचा। वहां से, उसने कथित तौर पर एक एटीएम से पैसे निकाले, मुंबई एक्सप्रेसवे लिया, बदरपुर होते हुए दिल्ली में प्रवेश किया और अंततः लाल किला पहुंच गया।

पहला किरदार डॉक्टर आदिल

कश्मीरी डॉक्टर आदिल अहमद राथर को जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में डॉक्टर आदिल की निशानदेही पर डॉक्टर मुजम्मिल और शाहीन की गिरफ़्तारी हुई थी। बाद में फरीदाबाद से बड़ी संख्या में हथियार और 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था। मोड्यूल में डॉक्टर आदिल का काम था हथियारों का इंतज़ाम करना थ।

दूसरा किरदार डॉ मुजम्मिल शकील

शकील ने ही फरीदाबाद में एक किराये का कमरा लिया था और वहां 360 किलो से ज्यादा बारूद (अमोनियम नाइट्रेट) के साथ टाइमर, रायफल जैसा सामान जुटाकर रखा था। मुजम्मिल की पूरी टेरर कुंडली भी सामने आई है। डॉ. मुजम्मिल अलफलाह यूनिवर्सिटी में सीनियर डॉक्टर है और यूनिवर्सिटी के कैंपस में ही यह रहता था।

तीसरा किरदार डॉ शाहीन सईद

लखनऊ की रहने वाली डॉक्टर शाहीन अल फलाह यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थी। लेकिन काम था मोड्यूल के लिए फंड इक्कठा करना और ग़रीब महिलाओं-लड़कियों को जैश के संगठन जमात-उल-मुमीनात से जोड़ना। जांच में सामने आया कि शाहीन ने मॉड्यूल को क़रीब 20 लाख रुपये की फंडिंग की थी और लगातार फंड जमा करने में जुटी हुई थी।

चौथा किरदार आमिर राशिद अली

10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट मामले में छप्। ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कथित तौर पर आत्मघाती हमलावर उमर के साथ मिलकर यह हमला प्लान किया था। गिरफ्तार आरोपी का नाम आमिर राशिद अली है। वह जम्मू-कश्मीर के संबूरा, पंपोर का रहने वाला है। सबसे खास बात यह है कि जिस कार में आईडी लगाकर धमाका किया गया था, वह कार आमिर के नाम पर रजिस्टर्ड थी। आमिर राशिद के परिवार ने बताया कि वह प्लंबर का काम करता है।

पांचवा किरदार जसीर बिलाल वानी

जसीर बिलाल वानी ने कई बड़े खुलासे किए हैं। ये मॉड्यूल हमास की तर्ज पर ड्रोन और छोटे रॉकेट बनाकर भारत में बड़े हमले की प्लानिंग कर रहा था। ड्रोन को हथियार की तरह इस्तेमाल करने की भी कोशिश थी जांच में सामने आया है कि आतंकी लगातार ऐसे ड्रोन तैयार करने की कोशिश में लगे थे, जिन्हें मॉडिफाई करके हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा सके। ड्रोन में कैमरा और बैटरी के साथ छोटे बम लगाने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही मॉड्यूल पकड़ा गया।

छठा किरदार मुफ्ती इरफान अहमद

ब्लास्ट वाली कार में बैठा डॉ. उमर, फरीदाबाद से पकड़ा गया डॉ. मुजम्मिल, सहारनपुर से गिरफ्तार हुआ। डॉ. आदिल, सबको जोड़ने वाली एक कड़ी है। मुफ्ती इरफान अहमद. यह वही शख्स है जो इन डॉक्टरों को आतंकवाद के रास्ते पर लेकर आया था। उसने यह तक बताया है कि वह कैसे किसी आम इंसान का ब्रेन वॉश कर के उन्हें आतंकी गतिविधियों से जोड़ लेता था। जांच में सामने आया है कि मौलवी इरफान ही सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल का हेड था। उसने भी पाक में बैठे आतंकियों की मदद से देश को दहलाने की साजिश रची।

Tags: Delhi Blast 2025Delhi Terror AttackNIAPAKISTANShoaib arrestedterrorist Doctor Umar
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आए तुर्की की गतिविधियां एक बार फिर चर्चा...

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

SCO Summit 2027: पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Balochistan Coast Guard Camp Attack: पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत से एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्वादर जिले के...

Next Post
Hero Xtreme 160R 4V,

क्रूज़ कंट्रोल के साथ लॉन्च हुई Hero Xtreme 160R 4V का नया वेरिएंट: जानें कीमत और फीचर्स

Mahindra XEV 9S

कल लॉन्च होगी महिंद्रा की नई 7-सीटर eSUV, फीचर्स की डिटेल आई सामने; जानिए एक्सपेक्टेड कीमत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In