मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

केजरीवाल की समन विरोधी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का ED को नोटिस, कैसे आया नया राजनीतिक मोड़

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिकाओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी किया है और जवाब दाखिल करने को कहा है। केजरीवाल ने निचली अदालत द्वारा भेजे गए समन को चुनौती दी है। कोर्ट ने ईडी को अपना पक्ष हलफनामे के रूप में पेश करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।

by Gulshan
जुलाई 9, 2025
in Latest News, दिल्ली
Arvind Kejriwal
Share on FacebookShare on Twitter

Arvind Kejriwal : दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दाखिल याचिकाओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। ये याचिकाएं उस आदेश को चुनौती देती हैं, जिसके तहत निचली अदालत ने केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में समन भेजा था।

न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा की पीठ ने ईडी को निर्देश दिया कि वह दोनों याचिकाओं पर जवाबी हलफनामा दाखिल करे और अपनी प्रारंभिक आपत्तियों को उसमें दर्ज करे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले की अगली सुनवाई अब 10 सितंबर को होगी।

RELATED NEWS

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

अगस्त 2, 2026
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : ‘इस सरकार के सारे इंजन फेल…’क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को सुनाई खरी-खरी…

अक्टूबर 29, 2025

क्यों हुआ था समन जारी?

ईडी ने आरोप लगाया कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण में गंभीर अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुए हैं। एजेंसी का दावा है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी के अन्य नेताओं ने शराब कारोबारियों से कथित रिश्वत लेकर नीति में जानबूझकर बदलाव कराए। इसके एवज में मिली रकम का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी ने गोवा चुनाव में किया।

यह भी पढ़ें : एक ऐप जो दुनिया बदल देगा – गरीबों की आवाज़ और इंटरनेट से…

ईडी ने पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को कई बार समन भेजा, लेकिन उनके पेश नहीं होने पर एजेंसी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने केजरीवाल को दो बार समन जारी किए। इसके खिलाफ केजरीवाल ने पहले सेशंस कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन 17 जून 2024 को कोर्ट ने उनकी अर्जी खारिज कर दी।अब हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं में केजरीवाल ने न सिर्फ मजिस्ट्रेट कोर्ट के समन को, बल्कि सेशंस कोर्ट के फैसले को भी चुनौती दी है।

क्या है पूरा मामला ? 

ईडी की ओर से पेश अधिवक्ता ज़ोहेब हुसैन ने केजरीवाल की याचिका की वैधता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसी तरह की एक याचिका पहले ही खारिज की जा चुकी है, और दोबारा उसी आधार पर पुनरीक्षण याचिका स्वीकार नहीं की जा सकती। गौरतलब है कि इस पूरे मामले की जांच CBI और ED दोनों कर रही हैं। केजरीवाल को 21 मार्च को उनके घर से ईडी ने गिरफ्तार किया था । इसके बाद जून में CBI ने उन्हें न्यायिक हिरासत से गिरफ्तार किया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 12 जुलाई को ईडी मामले में और 13 सितंबर को सीबीआई मामले में ज़मानत दे दी थी। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि 10 सितंबर को हाईकोर्ट में क्या रुख अपनाया जाएगा और क्या केजरीवाल को राहत मिलेगी या नहीं।

Tags: ARVIND KEJRIWAL
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : ‘इस सरकार के सारे इंजन फेल…’क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को सुनाई खरी-खरी…

by Gulshan
अक्टूबर 29, 2025

Arvind Kejriwal : दिल्ली में प्रदूषण से राहत दिलाने के उद्देश्य से की गई क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम वर्षा) की पहल...

Arvind Kejriwal

CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील पर कड़ी कार्रवाई की मांग, केजरीवाल बोले– कानून से ऊपर कोई नहीं!

by Gulshan
अक्टूबर 8, 2025

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य...

Arvind Kejriwal

गोवा में AAP ने कांग्रेस से तोड़े रिश्ते, गठबंधन से इनकार कर लगाए गंभीर आरोप!

by Gulshan
अक्टूबर 5, 2025

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा की सियासत को लेकर एक अहम घोषणा करते हुए यह स्पष्ट...

Arvind Kejriwal

पंजाब बना नंबर वन, केजरीवाल बोले- AAP सरकार की ये है सबसे बड़ी जीत!

by Gulshan
जुलाई 7, 2025

Arvind Kejriwal : रविवार को संगरूर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पंजाब को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) 2024 में...

Next Post
UP PSC

UP PCS अफसरों को को मिला प्रमोशन का तोहफा, 22 अधिकारियों का हुआ IAS में प्रमोशन!

Mumbai MLA Assault

खराब दाल पर भड़के विधायक संजय गायकवाड़, कैंटीन कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist