सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Delhi Rain :दिल्ली-NCR में तेज बारिश से हाहाकार, सड़क से ले कर हवाई यात्रा तक दिखा असर

दिल्ली-NCR में सोमवार को तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट की 14 उड़ानें डायवर्ट की गईं, जिनमें 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश, तेज हवाओं और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

harkhand Lightning Deaths

Weather Alert: MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-बिजली का अलर्ट, बारिश को लेकर IMD की चेतावनी, सतर्क रहने की सलाह

अगस्त 10, 2026
UP Weather Update

Delhi Rain tragedy : नाले में गिरकर 20 साल के युवक की मौत, दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

अगस्त 8, 2026

दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कुछ ही घंटों की बारिश में कई इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि सड़कों पर लंबा जाम लग गया। बारिश का असर दिल्ली एयरपोर्ट की उड़ानों पर भी पड़ा और अब तक 14 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट की 14 उड़ानें डायवर्ट

खराब मौसम और भारी बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। अब तक 14 उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट भेजा गया है। इनमें 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी शामिल हैं, जबकि 12 उड़ानों को जयपुर डायवर्ट किया गया।

स्पाइसजेट, एयर इंडिया और इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने यात्रियों को मौसम को लेकर अलर्ट किया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

दिल्ली की सड़कों पर लगा लंबा जाम

बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया। संगम विहार के पास एमबी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वायुसेनाबाद और संगम विहार के बीच भी ट्रैफिक काफी धीमा रहा।

कई लोग करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। इसका असर एयरपोर्ट, ऑफिस और साकेत कोर्ट जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ा। संगम विहार के कुछ हिस्सों में घुटने से लेकर कमर तक पानी भरने की सूचना है।

नोएडा और गुरुग्राम में भी परेशानी

नोएडा में नेशनल हाईवे-9 पर छिजारसी कट के पास बारिश के कारण ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया और जाम लग गया।

वहीं गुरुग्राम में हालात और खराब रहे। कुछ इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे, सोहना रोड, ओल्ड दिल्ली रोड और रेलवे रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला।

राजीव चौक अंडरपास और फ्लाईओवर के आसपास भी वाहन चालक काफी देर तक फंसे रहे।

दिल्ली-NCR में आगे भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में अगले कुछ घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं, आंधी और बिजली चमकने की भी संभावना है।

दिल्ली के कुछ हिस्सों के लिए भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, जबकि कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

Tags: Delhi RainFlight Diversionweather alert
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

harkhand Lightning Deaths

Weather Alert: MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-बिजली का अलर्ट, बारिश को लेकर IMD की चेतावनी, सतर्क रहने की सलाह

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Weather Warning: मौसम विभाग ने सोमवार को कई राज्यों के लिए खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम...

UP Weather Update

Delhi Rain tragedy : नाले में गिरकर 20 साल के युवक की मौत, दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Delhi NCR Rain Alert:दिल्ली के सरिता विहार इलाके में बारिश और जलभराव के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।...

harkhand Lightning Deaths

आकाशीय बिजली का कहर: गिरिडीह, दुमका, लातेहार में 14 की मौत, मां के शव से लिपटकर रोए मासूम

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Lightning Tragedy : मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा...

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

by Kirtika Tyagi
जुलाई 28, 2026

Heavy Rain: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो...

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर मौसम का दिखा असर, 19 जुलाई को जम्मू से नहीं रवाना होगा कोई नया समूह

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर मौसम का दिखा असर, 19 जुलाई को जम्मू से नहीं रवाना होगा कोई नया समूह

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Amarnath Yatra 2026 : श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। यात्रा मार्ग...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist