Friday, May 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सड़क पर हॉर्न बजाने को किया था मना, सिक्योरिटी गार्ड पर चढ़ा दी थार, वीडियो वायरल

दक्षिण-पश्चिम जिले के वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क पर तेज हॉर्न बजाने से मना करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया।

by Gulshan
May 5, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi News
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News : दक्षिण-पश्चिम जिले के वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क पर तेज हॉर्न बजाने से मना करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। थार जीप चला रहे आरोपी युवक ने गुस्से में आकर सुरक्षा गार्ड को गाड़ी से कुचल दिया, जिससे पीड़ित के दोनों पैरों की कई हड्डियां बुरी तरह टूट गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल गार्ड को पहुंचााया गया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही वसंत कुंज साउथ थाने के इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया और महज छह घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान रंगपुरी निवासी विजय उर्फ लाला के रूप में हुई है।

RELATED NEWS

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

May 19, 2026
Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

November 18, 2025

टर्मिनल-3 पर करता है ड्यूटी

पीड़ित की पहचान राजीव कुमार के रूप में हुई है, जो मूलतः बिहार के निवासी हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ महिपालपुर में रहते हैं। वह दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एक सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। अपनी शिकायत में राजीव ने बताया कि उनकी ड्यूटी शनिवार रात 10 बजे से रविवार सुबह तक थी। ड्यूटी पूरी होने के बाद वह कैब से महिपालपुर चौक के पास उतरे और पैदल ही घर की ओर बढ़ने लगे।

यह भी पढ़ें : मुगलों का वंशज बताकर सुल्ताना बेगम ने मांगा लाल किला, CJI ने…

राजीव ने पुलिस को बताया कि जब वह महिपालपुर रेड लाइट के पास पहुंचे, तो पीछे से एक थार गाड़ी वाला युवक जोर-जोर से हॉर्न बजाने लगा। उन्होंने जब हॉर्न न बजाने का इशारा किया, तो युवक ने उनसे उनकी सिक्योरिटी बैटन मांगनी शुरू कर दी। जब राजीव ने मना किया, तो आरोपी ने धमकी दी कि “रोड पार कर, फिर देख तुझे कैसे कुचलता हूं”। जैसे ही राजीव सड़क पार करने लगे, आरोपी ने गाड़ी से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वह गिर पड़े और दर्द से चीखने लगे, लेकिन आरोपी ने गाड़ी बैक कर दोबारा उनके ऊपर चढ़ा दी।

दोनों पैरों की हालत गंभीर

इस क्रूर हमले में राजीव के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उनके पैरों की हड्डियां 10 से अधिक स्थानों पर टूटी हैं। फिलहाल उनका इलाज पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित एएसआई अस्पताल में किया जा रहा है। यह घटना ना केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सड़क पर छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा की मानसिकता को भी उजागर करती है।

Tags: delhi news
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

by Sadaf Farooqui
May 19, 2026

Transport Strike: दिल्ली में बढ़ती महंगाई के बीच अब आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। ट्रांसपोर्टरों और ऑटो चालकों...

Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Delhi news:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली के आजादपुर में निर्मित आधुनिक बस टर्मिनल का भव्य...

Delhi News

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, UGC की शिकायत पर दर्ज हुई 2 FIR!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कहानी और जटिल होती जा रही है।...

Delhi News

Delhi News : नरेला शराब कांड के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, सभी शराब दुकानों पर कड़ी नजर!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली सरकार ने राजधानी में शराब की दुकानों के संचालन पर सख्ती बढ़ाते हुए सभी चारों नगर...

Delhi News

Delhi के सांसद आवास में भीषण आग, बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप…

by Gulshan
November 13, 2025

Delhi News :  दिल्ली से बुधवार (12 नवंबर) की शाम एक बड़ी खबर सामने आई। मध्य दिल्ली स्थित सिंधु अपार्टमेंट,...

Next Post
भारत ने रोका चिनाब नदी का पानी, जानें PAK पर हुई वाटर स्ट्राइक तो मौलाना मदानी को क्यों लगी ‘मिर्ची’

भारत ने रोका चिनाब नदी का पानी, जानें PAK पर हुई वाटर स्ट्राइक तो मौलाना मदानी को क्यों लगी ‘मिर्ची’

UP

परिषदीय शिक्षा की नई मिसाल: हरिहरपुर में बन रहा यूपी का सबसे हाईटेक सरकारी स्कूल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist