मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi Police की बड़ी कार्रवाई: ISI से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन से अधिक आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये संदिग्ध आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े थे और इनकी गिरफ्तारी उत्तर भारत के तीन राज्यों से हुई है।

by Mayank Yadav
नवम्बर 30, 2025
in Latest News, क्राइम, दिल्ली
Delhi Police
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Police ISI terrorist arrested: आतंक के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन से अधिक संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान हुईं। यह सभी संदिग्ध ISI समर्थित आतंकी शहजाद भट्टी के सीधे संपर्क में थे और उसके अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा थे।

यह कार्रवाई देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता है, खासकर 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद, जिसमें 15 लोगों की जान गई थी। स्पेशल सेल काफी समय से इस नेटवर्क पर नज़र रख रही थी और अब सभी गिरफ्तार आतंकियों से गहन पूछताछ जारी है। इस ऑपरेशन के बारे में विस्तृत जानकारी आज शाम 4 बजे दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी।

RELATED NEWS

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

सितम्बर 6, 2026
Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

अगस्त 18, 2026

पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

Delhi Police की स्पेशल सेल ने आतंक के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शहजाद भट्टी के नेतृत्व वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल ने तीन से अधिक आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में थे।

Image

पकड़े गए सभी आतंकी उत्तर भारत के रहने वाले बताए जा रहे हैं, और इनकी गिरफ्तारी मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से हुई है। स्पेशल सेल लंबे समय से इस नेटवर्क पर कड़ी नज़र रख रही थी। फिलहाल, सभी गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके नापाक मंसूबों और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

इस ऑपरेशन की पूरी जानकारी आज (रविवार, 30 नवंबर) शाम 4 बजे दिल्ली पुलिस मुख्यालय के मीडिया सेंटर में एडिशनल सीपी/स्पेशल सेल द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

यह बड़ी कार्रवाई देश की राजधानी Delhi Police में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए भयावह कार ब्लास्ट के बाद हुई है। इस ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं।

जांच में यह सामने आया था कि इस कार ब्लास्ट के पीछे डॉक्टरों की एक चेन थी, जिसके तार पाकिस्तान स्थित आतंकवाद के आकाओं से जुड़े थे। इस मामले में देश भर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला था कि जिस कार से लाल किले के पास ब्लास्ट किया गया था, उसे एक आतंकी डॉक्टर ही चला रहा था।

इससे पहले फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में पकड़े गए आतंकी अल-कायदा की विचारधारा से प्रभावित थे, जबकि आतंकी डॉक्टर उमर नबी के ISIS और जैश ए मोहम्मद की विचारधारा से प्रभावित होने की खबर सामने आई थी। इन घटनाओं के बाद से ही दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज़ कर चुकी हैं।

SIR का बोझ और बेटे की शादी का तनाव: मधुमेह से पीड़ित BLO शोभा रानी ने हार्ट अटैक से तोड़ा दम!

Tags: delhi police
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Fake Job Racket:  दिल्ली पुलिस की एएटीएस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ...

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड...

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में...

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 1, 2026

Delhi Police: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की का माफी...

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को  नोटिस,  आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को नोटिस, आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 29, 2026

Delhi Police X Notice: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना...

Next Post
UPPCL

1 दिसंबर से लागू होगी बिजली बिल 'एकमुश्त समाधान योजना'; 100% सरचार्ज माफ, मूलधन में 25% तक छूट

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In