गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Delhi Bomb Threat:दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को बम धमाके की धमकी, पुलिस सतर्क

दिल्ली के डीपीएस, मॉडर्न स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल और सलवान पब्लिक स्कूल को शुक्रवार देर रात बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल के जरिए दी गई धमकी में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी है।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 13, 2024
in Breaking, दिल्ली
Delhi
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Private School Bomb Threat: दिल्ली के कई प्राइवेट स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए शुक्रवार देर रात 12:54 बजे भेजी गई। धमकी मिलने के बाद डीपीएस, मॉडर्न स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल और सलवान पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूल सतर्क हो गए। सुबह 6:23 बजे श्रीनिवासपुरी के कैम्ब्रिज स्कूल और 6:35 बजे डीपीएस अमर कॉलोनी ने ईमेल देखी और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और स्कूल परिसरों की तलाशी शुरू की। धमकी में स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि अगर ईमेल का जवाब नहीं दिया गया तो बम विस्फोट किया जाएगा। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और सभी स्कूलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

धमकी में क्या लिखा गया?

ईमेल में लिखा है कि बम स्कूलों को नष्ट करने और भारी जनहानि करने में सक्षम हैं। धमकी में कहा गया कि 14 दिसंबर तक पैरेंट्स-टीचर मीटिंग और खेल दिवस जैसे कार्यक्रमों के दौरान भीड़भाड़ के चलते हमला किया जा सकता है। मेल में दावा किया गया कि स्कूलों में बच्चों के बैग की चेकिंग नहीं होती, जिससे सुरक्षा में खामी का लाभ उठाया जा सकता है। मेल में आगे कहा गया कि स्कूल प्रशासन हमारी मांगें मानें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

RELATED NEWS

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

जून 29, 2026
दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

नवम्बर 29, 2025

पहले भी मिल चुकी है धमकी

चार दिन पहले भी Delhi के 40 प्रतिष्ठित स्कूलों को बम धमाके की धमकी मिली थी। तब ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई थी और 25 लाख 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। आरकेपुरम स्थित डीपीएस, जीडी गोयनका, मदर मैरी ब्रिटिश स्कूल और अन्य स्कूलों को निशाना बनाया गया था। तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चों को घर भेज दिया गया था और पुलिस ने इन स्कूलों के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया था।

Delhi पुलिस की कार्रवाई जारी

फिलहाल सभी प्रभावित स्कूलों में Delhi पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तलाशी अभियान चला रही हैं। धमकी की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यह घटना एक बार फिर से स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कदम उठाने की मांग करती है।

यहां पढ़ें: आप के बाद अब कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, राहुल गांधी के ‘सारथी’ को इस सीट से मिला टिकट
Tags: bomb threatDelhiprivate school
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Delhi blast Saharanpur terror link: दिल्ली धमाके की जांच अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए के अलावा...

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

by Mayank Yadav
नवम्बर 18, 2025

Delhi blast Terror conspiracy: जांच एजेंसियों ने दिल्ली को दहलाने की सबसे खतरनाक आतंकी साज़िश से जुड़ी एक सनसनीखेज परत...

Next Post
Bijnor

Trains cancelled: लखनऊ-मेरठ वंदे भारत समेत 18 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, 32 ट्रेनों में जोड़े गए 75 जनरल कोच

Justice Shekhar Yadav

Justice Shekhar Yadav: हाई कोर्ट के जज की बदली गई बेंच, विहिप कार्यक्रम में हुए थे शामिल, चल सकता है महाभियोग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist