रविवार, अक्टूबर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi Murder: घर में अकेली थी 21 साल की मुस्कान, किस पर लगा हत्या का आरोप, CCTV में भागता दिखा जिम ट्रेनर

दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय छात्रा और पार्ट टाइम मॉडल मुस्कान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जिम ट्रेनर इमरान की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद फरार है।

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Muskan Murder Case: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय मुस्कान की हत्या से सनसनी फैल गई। बुधवार शाम वह ओल्ड महावीर नगर स्थित अपने किराए के घर में अकेली थी। इसी दौरान उसके घर में एक युवक के पहुंचने की बात सामने आई। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने उसकी चीखें सुनीं और मौके पर पहुंचे। मुस्कान गंभीर हालत में खून से लथपथ मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

कौन थी मुस्कान

मुस्कान की उम्र महज 21 साल थी। वह पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी। वह अपनी मां, तीन बहनों और छोटे भाई आकाश के साथ दिल्ली के ओल्ड महावीर नगर इलाके में किराए के मकान में रहती थी। घटना के वक्त उसकी बहनें घर पर नहीं थीं और मुस्कान अकेली थी। चीख सुनकर पड़ोसियों के पहुंचने के बाद घटना का पता चला और पुलिस को सूचना दी गई।

RELATED NEWS

Satya Niketan PG Collapse: फरार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता गिरफ्तार, 10 टीमों ने भिवाड़ी से दबोचा

Satya Niketan PG Collapse: फरार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता गिरफ्तार, 10 टीमों ने भिवाड़ी से दबोचा

सितम्बर 7, 2026
Delhi Crime: मयूर विहार फेज-3 में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तड़के दो लोगों ने डंडों से किया था हमला

Delhi Crime: मयूर विहार फेज-3 में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तड़के दो लोगों ने डंडों से किया था हमला

सितम्बर 6, 2026

इमरान पर शक

पुलिस की शुरुआती जांच में इमरान नाम के जिम ट्रेनर का नाम मुख्य संदिग्ध के तौर पर सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मुस्कान और इमरान एक-दूसरे को जानते थे। इमरान पहले उस जिम में ट्रेनर के तौर पर काम करता था, जहां मुस्कान भी वर्कआउट करने जाती थी। पुलिस आरोपी की तलाश में कई टीमें लगा चुकी है। साथ ही उसके संभावित ठिकानों पर भी जांच की जा रही है।

CCTV ने खोला राज

मामले में CCTV फुटेज पुलिस के लिए अहम सुराग बन गया है। सामने आए फुटेज में एक व्यक्ति सफेद शर्ट में तेजी से गली से निकलकर भागता दिखाई दे रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, यह फुटेज कथित तौर पर मुस्कान के घर से निकलने के बाद का है। पुलिस इलाके के दूसरे कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी के भागने के रास्ते और उसकी गतिविधियों की जानकारी मिल सके।

शाम को पहुंचा था

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इमरान बुधवार शाम करीब 5:40 बजे मुस्कान के घर पहुंचा था। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। आरोप है कि इसी दौरान मुस्कान पर चाकू से हमला किया गया। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी पुलिस जांच का विषय है। पुलिस CCTV के अलावा मुस्कान के फोन और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

आरोपी की तलाश

वारदात के बाद इमरान मौके से फरार हो गया। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और उसके परिवार, दोस्तों तथा उससे जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उस जिम से भी जानकारी जुटाई है, जहां इमरान काम कर चुका था। फिलहाल हत्या की वजह आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच में कई अहम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

Tags: delhi crimeMuskan MurderTilak Nagar Murder
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Satya Niketan PG Collapse: फरार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता गिरफ्तार, 10 टीमों ने भिवाड़ी से दबोचा

Satya Niketan PG Collapse: फरार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता गिरफ्तार, 10 टीमों ने भिवाड़ी से दबोचा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत गिरने के बाद फरार चल रहे बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को...

Delhi Crime: मयूर विहार फेज-3 में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तड़के दो लोगों ने डंडों से किया था हमला

Delhi Crime: मयूर विहार फेज-3 में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तड़के दो लोगों ने डंडों से किया था हमला

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में रविवार तड़के एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना...

Delhi Sleeper Bus Gangrape Case

Delhi Sleeper Bus Gangrape Case: मदद के बहाने नाबालिग को बस में बैठाया, 47 किलोमीटर तक की दरिंदगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

 Delhi Sleeper Bus Gangrape Case: दिल्ली में 4 अगस्त की रात एक नाबालिग छात्रा के साथ स्लीपर बस में कथित...

Delhi software engineer murder

Domestic Dispute : मामूली विवाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, पत्नी समेत चार गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

Delhi software engineer murder:दिल्ली के निहाल विहार इलाके में 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की हत्या के मामले में...

Delhi Triple Murder Cases

Delhi Murder Cases: दिल्ली में 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं से दहशत: कंझावला, आदर्श नगर और मुस्तफाबाद में सनसनी

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Delhi Triple Murder Cases: देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग इलाकों में हुई हत्याओं ने...

Next Post
Nepal Flood: त्रिशूली नदी का सैलाब, जिसने स्कूल से घरों तक सब बहा दिया, लोगों ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानियां

Nepal Flood: त्रिशूली नदी का सैलाब, जिसने स्कूल से घरों तक सब बहा दिया, लोगों ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानियां

IND vs SL: सोनल दिनुषा के शतक ने छीनी टीम इंडिया से जीत, ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट; भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

IND vs SL: सोनल दिनुषा के शतक ने छीनी टीम इंडिया से जीत, ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट; भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In