शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

दिल्ली में दिनदहाड़े घर में घुसकर 10 साल की मासूम का पहले किया रेप, फिर उसे डराने के लिये किया ये काम

by Web Desk
अगस्त 25, 2022
in क्राइम, दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: शाहदरा जिले के गांधी नगर इलाके में 10 साल की मासूम के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपित युवक ने किसी को कुछ भी बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से बच्ची खामोश रही। लेकिन जब उसकी तबीयत खराब हुई तो हिम्मत जुटाकर उसने अपनी मां को सारी बात बता दी। बाद में पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मासूम की काउंसलिंग कराने के बाद दुष्कर्म, पॉक्सो और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। गांधी नगर थाना पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ गांधी नगर इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। पीड़िता एक सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। इसके माता-पिता घर से कुछ दूरी पर एक ढाबा चलाते हैं। दुकान घर से नजदीक होने की वजह से पीड़िता अपने माता-पिता के ढाबे पर आकर बैठ जाती है। आरोपित पीड़िता के माता-पिता के ढाबे के पास ही पान-बीड़ी की दुकान चलाता है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Weather Update

Weather Update: लखनऊ में बारिश का बदलेगा मिजाज, पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का असर जारी, पूर्वांचल में भी बढ़ेगी गतिविधि

सितम्बर 5, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026

आरोप है कि खाली समय में वह अक्सर पीड़िता के ढाबे पर आकर बैठ जाता है और मौका देखकर उसको गंदे-गंदे इशारे करता है। यहां तक आरोपी उससे अश्लील बातें भी करता था। पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई। इस बीच 11 अगस्त की रात को माता-पिता ढाबा बंद करने की तैयारी कर रहे थे। मासूम अपने घर आ गई। आरोपित भी पीछे से उसके घर पर आ गया। घर में उस समय मासूम के अलावा कोई नहीं था।

आरोपित जबरन मुंह दबाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। बाद में किसी को कुछ भी बताने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी देकर आरोपित चला गया। 20 अगस्त को पीड़िता की तबीयत खराब हुई तो उसने मामले की खबर अपनी मां को दी। इसके बाद थाने जाकर पुलिस से शिकायत दी गई। आरोपित को जब पता चला कि पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर दी है तो वह फरार हो गया। अब पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।


Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Uttar Pradesh Weather Update

Weather Update: लखनऊ में बारिश का बदलेगा मिजाज, पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का असर जारी, पूर्वांचल में भी बढ़ेगी गतिविधि

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बारिश अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत दे रही...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Lucknow Swine Flu H1N1 Cases

Swine Flu: लखनऊ में H1N1 के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 52 , दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Lucknow Swine Flu H1N1 Cases:लखनऊ में H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 11 नए मरीजों...

Hardoi Wife Shooting Case

Hardoi Crime: संयम का ज्ञान देने वाले कथा वाचक ने क्यों पत्नी को मारी गोली , इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Hardoi Wife Shooting Case:हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की गोली लगने...

UN Africa Map Vote

UN Map Vote: संयुक्त राष्ट्र में बदलेगा दुनिया का नक्शा, अफ्रीका का असली आकार दिखाने वाले प्रस्ताव को मिला कितने देशों का समर्थन

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

UN Africa Map Vote:संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दुनिया के पारंपरिक नक्शे में बदलाव की दिशा में अहम कदम उठाया है।...

Next Post

निलंबित बीजेपी विधायक राजा सिंह फिर गिरफ्तार,  पैगंबर मोहम्मद पर की थी अपमानजनक टिप्पणी

सोशल मीडिया पर सेक्सी फोटो डालकर ट्रोल हुई Ankita Lokhande

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist