मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

जीबी पंत अस्पताल में मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती करवाने के लिये मांग रहा था 25 हजार घूस, एसीबी ने किया गिरफ्तार

by Web Desk
अगस्त 23, 2022
in क्राइम, दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने जीबी पंत अस्पताल के नर्सिंग अर्दली को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान जीबी पंत अस्पताल, स्टाफ क्वार्टर के रहने वाले रशीद अहमद (48) के रूप में हुई है। आरोपित गीता कालोनी के एक बुजुर्ग से मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती करवाने के नाम पर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित ने 10 हजार रुपये आरोपित को दे भी दिए थे। बाकी रुपये मांगने के लिए आरोपित बुजुर्ग को धमका रहा था। एंटी करप्शन ब्रांच की टीम पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

गिरकर जख्मी हुआ युवक


एसीबी के मुखिया मधुर वर्मा ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम को गीता कालोनी निवासी एक 62 वर्षीय बुजुर्ग ने शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि 18 अगस्त को वह अपने घर पर निर्माण कार्य के लिए मुकेश कुमार नामक व्यक्ति को लेकर आया था। काम करने के दौरान युवक गिरकर जख्मी हो गया। गंभीर हालत में बुजुर्ग उसे एलएनजेपी अस्पताल ले गए।

RELATED NEWS

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

अगस्त 2, 2026
दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

नवम्बर 29, 2025

वहां अस्पताल में वेंटिलेटर बैड न होने की बात कर मरीज को भर्ती करने से मना कर दिया गया। अभी बुजुर्ग वहां बात कर ही रहे थे कि जीबी पंत अस्पताल में एंडोस्कोपी विभाग का नर्सिंग अर्दली रशीद अहमद मिला। उसने कहा कि वह मरीज को 25 हजार रुपये लेकर भर्ती करवा देगा। मजबूरी में बुजुर्ग ने फौरन 10 हजार रुपये देकर मुकेश को भर्ती करवा दिया।

रंगे हाथों किया गिरफ्तार


इसके बाद आरोपित रशीद बुजुर्ग पर बाकी रकम देने का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर सोमवार को बुजुर्ग ने मामले की शिकायत दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से कर दी। इसके बाद पीड़ित से कहा गया कि आरोपित को दोबारा 10 देने की बात कर उसे बुलाए। बुजुर्ग ने ऐसा ही किया। एसीबी की टीम ने आरोपित रशीद को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई

Tags: ARVIND KEJRIWALBig Newsbribecrimenewsgb pant hospitallatest news hindiNew Delhi
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : ‘इस सरकार के सारे इंजन फेल…’क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को सुनाई खरी-खरी…

by Gulshan
अक्टूबर 29, 2025

Arvind Kejriwal : दिल्ली में प्रदूषण से राहत दिलाने के उद्देश्य से की गई क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम वर्षा) की पहल...

Arvind Kejriwal

CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील पर कड़ी कार्रवाई की मांग, केजरीवाल बोले– कानून से ऊपर कोई नहीं!

by Gulshan
अक्टूबर 8, 2025

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य...

Arvind Kejriwal

गोवा में AAP ने कांग्रेस से तोड़े रिश्ते, गठबंधन से इनकार कर लगाए गंभीर आरोप!

by Gulshan
अक्टूबर 5, 2025

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा की सियासत को लेकर एक अहम घोषणा करते हुए यह स्पष्ट...

Next Post

SDM ने रिटायर्ड फौजी को दी भद्दी गालियां, नोएडा फिर कानपुर और अब श्रावस्ती से गालीगलौज का मामला

मुस्लिम पुरुषों को कई शादियां करने से रोकने वाली याचिका पर आज सुनवाई करेगा दिल्ली हाईकोर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist