सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

JEE Main 2022 का परिणाम घोषित, 24 उम्मीदवारों को 100 प्रतिशत अंक, टॉप 24 में शामिल हैं सिर्फ 2 लड़कियां

by Web Desk
अगस्त 8, 2022
in दिल्ली, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सोमवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मेन)-2022 के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिए। सत्र 01 और सत्र 02 के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट में 24 उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 24 उम्मीदवारों ने जेईई (मेन)- 2022 परीक्षा में बी.ई./बी.टेक (पेपर 1) में 100 NTA स्कोर प्राप्त किया है। इसमें सबसे अधिक पांच-पांच उम्मीदवार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं। लिस्ट में राजस्थान के चार और उत्तर प्रदेश के दो उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, बिहार, पंजाब, केरल, कर्नाटक और झारखंड से एक-एक उम्मीदवार हैं।

टॉप 24 में केवल दो लड़कियां ही 100 पर्सेंटाइल हासिल करने में सफल रही हैं। आंध्र प्रदेश की पल्ली जलजाक्षी और असम की स्नेहा पारीक ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इस साल जेईई के दोनों सत्र में कुल 6,48,555 लड़के और 2,57,031 लड़कियां शामिल हुई थीं। इसके अलावा, अनुचित साधनों का उपयोग करने के कारण पांच उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए गए हैं।
टॉप 24 की ये है लिस्ट

RELATED NEWS

Bankipur Bypoll: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 31 साल पुराना बीजेपी का किला ढहा

Bankipur Bypoll: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 31 साल पुराना बीजेपी का किला ढहा

अगस्त 3, 2026
Sawan Monday: पहले सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरिद्वार से काशी तक गूंजा ‘हर-हर महादेव’

Sawan Monday: पहले सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरिद्वार से काशी तक गूंजा ‘हर-हर महादेव’

अगस्त 3, 2026

लिस्ट में क्रमश श्रेणिक मोहन सकला महाराष्ट्र, नव्या राजस्थान, सार्थक माहेश्वरी हरियाणा, कृष्णा शर्मा राजस्थान, पार्थ भारद्वाज राजस्थान, स्नेहा पारीक असम, अरुदीप कुमार बिहार, मृणाल गर्ग पंजाब, पेनिकलपति रवि किशोर आंध्र प्रदेश, पोलीसेट्टी कार्तिकेय आंध्र प्रदेश, रूपेश बियाणी तेलंगाना, धीरज कुरुकुंडा तेलंगाना, जस्ती यशवंत वी वी एस तेलंगाना, बुसा शिव नागा वेंकट आदित्य तेलंगाना, थॉमस बीजू चीरमवेलिल केरल, अनिकेत चट्टोपाध्याय तेलंगाना, बोया हरेन सात्विक कर्नाटक, मेंडा हिमा वामसी आंध्र प्रदेश, कुशाग्र श्रीवास्तव झारखंड, कोय्याना सुहास आंध्र प्रदेश, कनिष्क शर्मा उत्तर प्रदेश, मयंक मोटवानी राजस्थान, पल्ली जलजाक्षी आंध्र प्रदेश और सौमित्र गर्ग उत्तर प्रदेश।

इस साल, दोनों सत्रों (जून/जुलाई) के लिए कुल 10,26,799 अद्वितीय (यूनीक) उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 9,05,590 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। सत्र-1 परीक्षा 24 जून से 30 जून के बीच आयोजित की गई थी जबकि सत्र-2 की परीक्षा 25 से 30 जुलाई तक आयोजित की गई थी। भारत के बाहर 17 शहरों सहित परीक्षा 440 शहरों में 622 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Bankipur Bypoll: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 31 साल पुराना बीजेपी का किला ढहा

Bankipur Bypoll: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 31 साल पुराना बीजेपी का किला ढहा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Bankipur Bypoll: बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। जन सुराज...

Sawan Monday: पहले सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरिद्वार से काशी तक गूंजा ‘हर-हर महादेव’

Sawan Monday: पहले सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरिद्वार से काशी तक गूंजा ‘हर-हर महादेव’

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Sawan Monday: सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देशभर के शिव मंदिरों में...

Driving License Rule: कितने चालान के बाद रद्द हो सकता है आपका ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए क्या कहते हैं नए नियम

Driving License Rule: कितने चालान के बाद रद्द हो सकता है आपका ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए क्या कहते हैं नए नियम

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Driving License Rule: अगर आप यह सोचकर बेफिक्र रहते हैं कि ट्रैफिक चालान भर देने के बाद मामला खत्म हो...

Cockroach Row: कॉकरोच के साथ ‘पार्टी’ लिखना पड़ गया भारी, अभिजीत ने नाम को लेकर क्या दी सफाई

Cockroach Row: कॉकरोच के साथ ‘पार्टी’ लिखना पड़ गया भारी, अभिजीत ने नाम को लेकर क्या दी सफाई

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Cockroach Row : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने संगठन के नाम को लेकर पहली बार...

NEET-UG मुद्दे पर अभिजीत दीपके ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, मुआवजे और FIR वापसी की मांग दोहराई

NEET-UG मुद्दे पर अभिजीत दीपके ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, मुआवजे और FIR वापसी की मांग दोहराई

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Abhijeet Dipke NEET Protest: नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अभ्यर्थियों की आवाज उठाने वाले 'कॉकरोच जनता पार्टी'...

Next Post

कभी भी शुरू हो सकता है चीन-ताइवान के बीच युद्ध, समुद्री सीमा के पास आए आमने-सामने

खाटू श्यामजी हादसा: मंदिर में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख व घायलों को 20 हजार, CM गहलोत का ऐलान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist