शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Delhi Crime: दिल्ली के मंगोलपुरी में दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 3 गिरफ्तार

by abhishek tyagi
जनवरी 4, 2022
in क्राइम, दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Crime: एक युवक को अपने दोस्त को जैकेट उधार देने से इनकार करना बेहद महंगा साबित हुआ. दोस्त को ये बात इस कदर नागवार गुजरी कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक की चाकू से वार करके हत्या कर दी और फिर उसके शव को नाले में फेंक दिया. पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए पांच राज्यों में लगभग 45 सौ किलोमीटर का सफर तय किया और तब जाकर इस मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका है. इस मामले में मृतक के परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया हुआ था. आरोपियों के नाम प्रिंस, हर्ष और जावेद है।

क्या है मामला

RELATED NEWS

दिल्ली NCR से बिहार तक फैला था रैकेट, अब लगी लगाम, 79 मोबाइल और गुमशुदा स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार

अप्रैल 14, 2023

लव-जिहाद: पीड़िता ने कहा- इरशाद बंदूक कि नोक पर पढ़वाता था कलमा, जबरन खिलाया गोमांश, बेहद खौफनाक है पीड़िता की कहानी

सितम्बर 20, 2022

आउटर जिले के डीसीपी परविंदर सिंह ने बताया कि मंगोलपुरी निवासी रेशमा ने 26 दिसंबर को मंगोलपुरी इलाके में 18 साल के अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज करायी. मंगोलपूरी निवासी महिला ने बताया था कि उसका बेटा 25 तारीख से लापता है. 28 दिसम्बर को रेशमा ने पुलिस को बताया कि प्रिंस, हर्ष, पारस और जावेद ने उसे बुलाया था, पुलिस ने 28 तारीख को किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया।

सभी अपने घर से फरार मिले. पुलिस ने जांच शुरू की तो बताया गया कि प्रिंस अपनी नानी को देखने की बात कहकर कानपुर जाने की बात कहकर गए. लेकिन जांच में पता चला कि वे लोग कानपुर नहीं गए हैं।

पुलिस को टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि प्रिंस गया, बिहार में मौजूद है. इसके बाद पवन के आगरा में होने का पता चला. पुलिस की टीमें दोनों जगह गयी लेकिन पता चला कि वे राजस्थान से होते हुए गुजरात पहुँच गए हैं. पुलिस ने आखिरकर तीन आरोपियों को गांधीधाम, गुजरात से पकड़ लिया. शुरुआती जांच में इन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए संतोष के बारे में कुछ भी जानकारी होने से इनकार कर दिया. कहा वे खुद संतोष को ढूंढ रहे हैं. इन्हें दिल्ली लाकर पूछताछ की गई।

जैकेट देने से इंकार करने पर की गई संतोष की हत्या

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि संतोष के पास अच्छी जैकेट थी. 25 तारीख की दोपहर प्रिंस ने संतोष से जैकेट मांगी. ताकि वह लड़कियों को इम्प्रेस कर सके. संतोष ने देने से मना कर दिया. साथ ही उसकी गरीबी पर तंज भी कसा. यहाँ तक की उसे पीट भी दिया, साथ ही जावेद और हर्ष को भी पीटा. तीनों ने बदला लेने की ठान ली. 25 की शाम को पीसीओ से कॉल कर संतोष को पार्टी के बहाने बुलाया।

सब ने शराब पी. संतोष के नशे में होने आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया. आरोपियों की निशानदेही पर 3 जनवरी को पुलिस ने संतोष का शव बरामद कर लिया है. तीनों आरोपी 19 साल के है और मंगोलपुरी इलाके में रहते हैं. वे अलग अलग कंपनी में लेबर का काम करते हैं।

Tags: Delhi news of the daydelhi news on crime murderDelhi News UpdatesMangolpuri Murder news of the day
Share198Tweet124Share49

abhishek tyagi

Related Posts

दिल्ली NCR से बिहार तक फैला था रैकेट, अब लगी लगाम, 79 मोबाइल और गुमशुदा स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार

by Anu Kadyan
अप्रैल 14, 2023

राजधानी दिल्ली के जिला नॉर्थ वेस्ट में अपराधी और अपराधों पर रोक लगाने के लिए खास कार्यवाही अमल में लाई...

लव-जिहाद: पीड़िता ने कहा- इरशाद बंदूक कि नोक पर पढ़वाता था कलमा, जबरन खिलाया गोमांश, बेहद खौफनाक है पीड़िता की कहानी

by Abhinav Shukla
सितम्बर 20, 2022

देश की राजधानी दिल्ली में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां पीड़िता ने रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाई...

दिल्ली के मुंडका में हुआ बड़ा हादसा, लोगों ने गवाई जान!

by Web Desk
मई 14, 2022

दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में शुक्रवार शाम आग लग गई। दिल्ली के स्वास्थ्य...

दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका पर 23 मार्च को आएगा फैसला

by abhishek tyagi
मार्च 21, 2022

नई दिल्ली। दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने सोमवार को दिल्ली दंगों की साजिश के आरोपी उमर खालिद की जमानत के...

दिल्ली के गांधीनगर में हादसा, दम घुटने से मालिक समेत बेटे की मौत

by abhishek tyagi
मार्च 21, 2022

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली (East Delhi) के गांधीनगर (Gandhinagar) इलाके से दर्दनाक घटना सामने आई है. दरअसल यहां रविवार को...

Next Post

दिल्ली सीएम हुए कोरोना संक्रमित, कपिल मिश्रा ने केजरीवाल को बताया सुपर स्प्रेडर

ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए आया OmiSure किट, ICMR ने दी मंजूरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist