बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रिंसिपल का देसी नुस्खा.. क्लासरूम में गाय के गोबर से लीपी दीवार

दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्युष वत्सला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे क्लासरूम की दीवारों पर गाय का गोबर और मिट्टी का लेप लगाते हुए दिख रही हैं।

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 14, 2025
in TOP NEWS, दिल्ली
New Delhi
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्युष वत्सला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे क्लासरूम की दीवारों पर गाय का गोबर और मिट्टी का लेप लगाते हुए दिख रही हैं। प्रिंसिपल (New Delhi) ने इस वीडियो को खुद कॉलेज के शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया था जिसमें उन्होंने इसे गर्मी से राहत के लिए “पारंपरिक प्राकृतिक कूलिंग तकनीक” बताया। इस कदम ने न केवल छात्रों और शिक्षकों को हैरान किया है बल्कि शिक्षा विशेषज्ञों और विपक्षी नेताओं की तीखी आलोचना को भी जन्म दिया है।

रिसर्च प्रोजेक्ट का दावा

RELATED NEWS

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने MTech एडमिशन प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव, क्या बिना GATE वालों को भी मिलेगा मौका

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने MTech एडमिशन प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव, क्या बिना GATE वालों को भी मिलेगा मौका

मई 24, 2026
दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

नवम्बर 29, 2025

डॉ. वत्सला ने स्पष्ट किया कि यह पहल एक रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे कॉलेज के एक फैकल्टी मेंबर की देखरेख में शुरू किया गया है। उन्होंने कहा, “यह अध्ययन ‘Study of Heat Stress Control by Using Traditional Indian Knowledge’ के तहत किया जा रहा है। मैंने खुद एक पोर्टा कैबिन की दीवार पर गोबर लगाया क्योंकि प्राकृतिक मिट्टी और गोबर को छूने में कोई नुकसान नहीं है।” प्रिंसिपल के अनुसार, इस शोध का पूरा डेटा एक सप्ताह में सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कुछ लोग बिना पूरी जानकारी के गलतफहमियां फैला रहे हैं।

इसे लेकर छात्रों में नाराजगी

लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्राओं ने इस प्रयोग पर कड़ा ऐतराज जताया है। एक छात्रा ने कहा, “कॉलेज में पहले ही पंखों की कमी है। गर्मियों में क्लासरूम में बैठना मुश्किल हो जाता है। जब हमने शिकायत की, तो नए पंखे लगाने के बजाय दीवारों पर गोबर पोत दिया गया। यह हमारी पढ़ाई और गरिमा का मजाक है।” कई छात्रों ने बताया कि कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं जैसे वेंटिलेशन, साफ वॉशरूम और कूलर तक नहीं हैं। उनका कहना है कि गोबर का लेप कोई समाधान नहीं है और इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़े: अंबेडकर जयंती पर जलेसर में गोलीबारी, दलित युवक की मौत से मचा हड़कंप

विपक्ष और विशेषज्ञों की आलोचना

इस घटना (New Delhi) ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है। विपक्षी नेताओं ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए इसे शिक्षा प्रणाली की बदहाली का प्रतीक बताया। एक विपक्षी नेता ने ट्वीट किया, “जब देश स्मार्ट लर्निंग और डिजिटलीकरण की बात कर रहा है, तब दिल्ली यूनिवर्सिटी में गोबर से दीवारें लीपी जा रही हैं। यह शर्मनाक है।” शिक्षा विशेषज्ञों ने भी इस कदम को आधुनिक शिक्षा का मखौल उड़ाने वाला करार दिया।

प्रोफेसर विजेंद्र चौहान, जो यूपीएससी कोचिंग (New Delhi) भी चलाते हैं, ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ऐसी प्रिंसिपल के नेतृत्व वाले कॉलेज से पढ़े छात्रों को नौकरी मिलने की संभावना क्या होगी?” विशेषज्ञों का कहना है कि गोबर और मिट्टी का लेप ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक रूप से इस्तेमाल होता रहा है लेकिन शहरी कॉलेजों में जहां कंक्रीट की इमारतें हैं इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। एक विशेषज्ञ ने कहा, “यह न तो प्रभावी है और न ही स्वच्छता के लिहाज से उचित। कॉलेज को चाहिए कि वह पंखे, कूलर और बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था करे।”

दिल्ली सरकार पर सवाल

लक्ष्मीबाई कॉलेज दिल्ली सरकार के अधीन संचालित होता है जिसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास है। इस घटना के बाद लोग दिल्ली सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पूछा कि जब देश डिजिटल और स्मार्ट शिक्षा की दिशा में बढ़ रहा है तब राजधानी के कॉलेज में इस तरह के प्रयोग क्यों किए जा रहे हैं? लोगों का कहना है कि सरकार को बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए न कि अप्रमाणित उपायों को बढ़ावा देना चाहिए।

प्रिंसिपल ने क्या कहा?

डॉ. वत्सला ने आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा, “यह कोई अंधविश्वास नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों की परंपराओं को विज्ञान के साथ जोड़ने की कोशिश है। हमारा मकसद छात्रों को गर्मी से राहत देना है।” उन्होंने दावा किया कि यह प्रयोग पोर्टा कैबिन्स तक सीमित है और इसका परिणाम जल्द ही सामने आएगा।

 

Tags: Delhi UniversityNew Delhi
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने MTech एडमिशन प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव, क्या बिना GATE वालों को भी मिलेगा मौका

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने MTech एडमिशन प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव, क्या बिना GATE वालों को भी मिलेगा मौका

by Kirtika Tyagi
मई 24, 2026

University of Delhi ने तकनीकी शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब विश्वविद्यालय के MTech कोर्स...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

by Vinod
अगस्त 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने 11 अगस्त...

New Delhi

शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता डॉ. अभिषेक वर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, तिलक और आजाद को दी श्रदधांजलि

by Gulshan
जुलाई 23, 2025

New Delhi : भारत माता के दो वीर सपूतों—लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद—की जयंती के अवसर पर शिवसेना...

अब एक और पत्नी ने बिजली का करंट देकर पति को मार डाला, फिर बेवफा बीवी ने देवर के साथ मनाई सुहागरात

अब एक और पत्नी ने बिजली का करंट देकर पति को मार डाला, फिर बेवफा बीवी ने देवर के साथ मनाई सुहागरात

by Vinod
जुलाई 20, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मुस्कान, इंदौर के राजा की रानी के बाद एक और बेवफा बीवी ने प्यार के कारण...

Next Post
IPL 2025

Sunrisers Hyderabad Hotel Fire: IPL 2025 के बीच बड़ा हादसा, सनराइजर्स हैदराबाद के होटल में लगी भीषण आग

UP Expressway

यूपी को मिलेगी नई पहचान, पूर्वांचल से पानीपत तक दौड़ेगी एक्सप्रेसवे की रफ्तार!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist