बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi: MCD के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में जोरदार हंगामा, मनोज तिवारी बोले- AAP ने सदन को गुंडागर्दी का अखाड़ा बनाया

by Web Desk
जनवरी 6, 2023
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में MCD के मेयर, और डिप्टी मेयर चुनाव में जोरदार हंगामा। डिप्टी मेयर और स्थायी समति के लिए छह सदस्यों के चुनाव के पहले AAP के पार्षदों ने हंगामा किया। बीजेपी और आप के बीच जमकर हुई नारेबाजी। इस दौरान AAP के पार्षद भाजपा के सदस्यों से भिड़े। जिसके बाद चुनाव की प्रक्रिया को एक घंटे के लिए स्थगित किया।

आज गैर कानूनी तरीके से भाजपा की गुंडागर्दी देखने को मिली। सबसे पहले मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जा रहा था। जब हमने इसका विरोध किया और पहले निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कराने की मांग की तो हंगामा हो गया। उन्होंने (भाजपा) मेरे ऊपर एक मोमेंटो फेंका: AAP पार्षद प्रवीण कुमार https://t.co/fo4IgKLZpo pic.twitter.com/fdOEVcIDxB

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2023

BJP-AAP के एक दूसके पर लगाया मारपीट का आरोप…

दिल्ली में MCD के मेयर, और डिप्टी मेयर चुनाव से पहले जमकर हंगामा हुआ। AAP नेता संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि BJP ने AAP पार्षदों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि पहले कभी भी मनोनीत सदस्यों की शपथ नहीं हुई है, लेकिन भाजपा परंपरा बदल रही है। उनके लोग हमारे पार्षदों को सदन के अंदर मार रहे हैं। वहीं इस पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र में हमारी पार्टी सत्ता में है और MCD में हमारे नंबर ठीक-ठाक हैं। इसके बावजूद हमारे साथ गुंडागर्दी हो रही है। मनोज तिवारी ने कहा AAP ने सदन को गुंडागर्दी का अखाड़ा बना रखा है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

आम आदमी पार्टी को डर किस बात का है? क्या नैतिक रूप से आम आदमी पार्टी हार चुकी है? क्या उनको समझ आ गया है कि उनके पार्षद उनका साथ नहीं देंगे? मेयर चुनने के पहले ही इस तरह का हंगामा, ये निश्चित रूप से दिखाता है कि आम आदमी पार्टी नैतिक रूप से हार चुकी है: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी pic.twitter.com/54rLPclGQi

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2023

कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी

बता ते चलें कि दिल्ली में नगर निगम (MCD) में आज शुक्रवार को मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समति के लिए 6 सदस्यों का चुनाव होना है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं।बता दें कि दोनो के बीच कड़ा मुकाबला है। नगर निगम चुनाव के बीच एक बड़ी खबर कांग्रेस द्वारा आई है। जिसमें कांग्रेस ने कहा कि पार्टी इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के निगम पार्षद सिविक सेंटर में होने वाले दिल्ली नगर निगम के लिए मेयर और डिप्टी मेयर सहित स्थायी समिति के होने वाले चुनावों का हिस्सा नहीं बनेगी। 

AAP और BJP कैंडिडेट के बीच मुकाबला

बता दें कि दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर में एकीकृत नगर निगम के लिए पहली महिला मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होने जा रहा। जिसमे मेयर के लिए आप आदमी पार्टी ने शैली ओबेरॉय को मैदान में उतारा है, वहीं BJP की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में उतरी हैं। डिप्टी मेयर के लिए AAP ने मोहम्मद इकबाल और कमल बागड़ी को BJP ने उम्मीदवार बनाया है।

3 रंग के बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा चुनाव में

इस चुनाव के लिए कलर कोड तय किया गया है। जिसमें तीन तरह के बैलट बॉक्स इस्तेमाल होंगे। सफेद रंग का बैलट बॉक्स मेयर के लिए, हरे रंग का डिप्टी मेयर और सदन में स्टैंडिंग कमेटी के चुने जाने वाले 6 सदस्यों के लिए पिंक कलर का बैलट बॉक्स होगा। अधिकारियों का कहना है कि कोई भी वोटर कन्फ्यूज न हो, इसके लिए अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग रंगों के बैलट बॉक्स बनाए गए हैं। सभी बैलट बॉक्स सीसीटीवी की नज़र में होंगे।

मेयर बनने के लिए चाहिए 138 वोट 

दिल्ली नगर निगम में मेयर के चुनाव में 273 मेंबर्स वोट डाले जाएंगे। बहुमत के लिए 138 का आंकड़ा चाहिए। सभी निर्वाचित 250 पार्षद दिल्ली के 7 लोकसभा सांसद, तीन राज्यसभा सांसद और विधानसभा अध्यक्ष की ओर से 14 मनोनीत विधायक मेयर के चुनाव में वोट करेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी के 134 जीते हुए पार्षदों के साथ मेयर पद के लिए उम्मीदवार शैली ओबरॉय की जीत पक्की मानी जा रही है। वहीं 138 वोट पाने वाला उम्मीदवार 1 साल के लिए दिल्ली का मेयर बन जाता है, लेकिन इस बार चुनी जाने वाली मेयर का कार्यकाल केवल 3 महीने के लिए है।

Tags: AAPBJPDeputy Mayor electionsManoj TiwariMCD MayorNews1India
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Next Post

Aarav Bhatia: क्यों अक्षय कुमार के बेटे को एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने रोका? मांगे कागजात

Urvashi-Rishabh: क्रिकेटर से मिलने से खुद को नहीं रोक पाईं उर्वशी, सामने आया मुलाकात का सबूत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In