सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

4 जुलाई से दिल्ली में तीन दिवसीय प्रांत प्रचारक बैठक, शताब्दी वर्ष की योजनाओं पर मंथन शुरू

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक का आयोजन 4 से 6 जुलाई तक दिल्ली स्थित केशव कुंज में किया जा रहा है।

by Gulshan
जुलाई 3, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi News
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक का आयोजन 4 से 6 जुलाई तक दिल्ली स्थित केशव कुंज में किया जा रहा है। यह बैठक संघ की संगठनात्मक समीक्षा और आगामी शताब्दी वर्ष की योजनाओं पर केंद्रित होगी।

इस बैठक को निर्णयात्मक नहीं, बल्कि संगठन की प्रगति और अनुभवों की साझा चर्चा के मंच के रूप में देखा जाता है। इसमें विभिन्न प्रांतों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही संघ के विभिन्न कार्य विभागों के प्रदर्शन और योजनाओं पर भी विचार-विमर्श होगा।

RELATED NEWS

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

सितम्बर 7, 2026
Delhi Building Collapse:  सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

सितम्बर 6, 2026

कौन-कौन रहेगा उपस्थित ?

बैठक में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले सहित संघ के सभी सह सरकार्यवाह, कार्य विभाग प्रमुख और संघ प्रेरित 32 अखिल भारतीय संगठनों के संगठन मंत्री उपस्थित रहेंगे। यह बैठक कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन का अवसर भी होगी।

RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस बार बैठक का मुख्य फोकस संघ के शताब्दी वर्ष (2025-26) की तैयारियों पर रहेगा। देशभर के प्रांतों ने इस अवसर के लिए अपनी-अपनी योजनाएँ बनाई हैं, जिन पर बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी।

2 अक्टूबर से होगा शताब्दी वर्ष का शुभारंभ

शताब्दी वर्ष का आरंभ 2 अक्टूबर 2025 को नागपुर में विजयादशमी उत्सव से होगा। उसी दिन देशभर में शाखा, मंडल और बस्ती स्तर पर भी उत्सव आयोजित किए जाएंगे। इस वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों में सामाजिक सहभागिता को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : दरकते पहाड़, पिघलती बर्फ, उत्तराखंड की 25 झीलें बनीं…

शताब्दी वर्ष के अंतर्गत एक विशेष अभियान के तहत स्वयंसेवक घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। इस दौरान वे संघ साहित्य भी वितरित करेंगे और संवाद करेंगे। साथ ही, नगर और खंड स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

युवाओं की बढ़ती भागीदारी

आंबेकर जी ने बताया कि मार्च के बाद देशभर में 100 प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए हैं, जिनमें 75 वर्ग 40 वर्ष से कम और 25 वर्ग 40-60 वर्ष की आयु के स्वयंसेवकों के लिए थे। इसके अलावा, “ज्वाइन आरएसएस” के माध्यम से 28,571 लोगों ने अप्रैल से जून के बीच संघ से जुड़ने के लिए पंजीकरण करवाया है। शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ ने समाज के समक्ष “पंच परिवर्तन” का विचार रखा है।

इसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, स्व-बोध और सांस्कृतिक गौरव, पारिवारिक संस्कार, और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता जैसे पहलुओं पर कार्य किया जाएगा। सरसंघचालक जी की प्रवास योजना पर भी बैठक में चर्चा होगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में उनके विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें समाज के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

Tags: delhi news
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Delhi Building Collapse:  सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

दिल्ली के CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, 3 की मौत और कई लोगों के घायल होने मची मची अफरा-तफरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Delhi CNG Blast: राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को एक CNG स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया।...

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Meeting Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में प्रस्तावित पार्टी बैठक को लेकर बड़ा दावा किया...

Next Post
Best High Income Jobs in Healthcare and Tech

High-Income Jobs: बड़ी कंपनियों में ही नहीं, जानिए कहां मिलेगी बड़ी कमाई वाली जॉब्स जो कर देंगी मालामाल

UP Power Employees Strike Against Privatization

UP के किस फ़ैसले के ख़िलाफ़ पूरे भारत में क्यों हो रहा विरोध? क्या बिजली आपूर्ति पर पड़ सकता है असर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist