शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

मुहर्रम ताजिया जुलूस से पहले दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर होगा डायवर्जन

6 जुलाई (रविवार) को मुहर्रम के अवसर पर दिल्ली में बड़े पैमाने पर ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे, जिसमें हजारों लोग सड़कों पर उमरेंगे। इस धार्मिक आयोजन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की है।

by Gulshan
जुलाई 6, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi Muharram

RELATED NEWS

No Content Available

Delhi Muharram : 6 जुलाई (रविवार) को मुहर्रम के अवसर पर दिल्ली में बड़े पैमाने पर ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे, जिसमें हजारों लोग सड़कों पर उमरेंगे। इस धार्मिक आयोजन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस दिन के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन मार्गों का उल्लेख किया गया है जहां से ताजिया जुलूस गुजरेगा। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे 6 जुलाई को यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर चेक करें और उसी के मुताबिक अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

पुरानी दिल्ली से कर्बला तक मुख्य जुलूस 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) दिनेश कुमार गुप्ता के अनुसार, मुहर्रम के मुख्य ताजिया जुलूस की शुरुआत पुरानी दिल्ली से होगी, जो कनॉट प्लेस से होते हुए अरविंदो मार्ग के रास्ते कर्बला तक जाएगा। इसके अलावा, दिल्ली के अन्य क्षेत्रों से भी ताजिया जुलूस निकलेंगे, जिसके कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि जुलूस के मार्गों पर कुछ स्थानों पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा और कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद भी किया जा सकता है।

ऐसे में यदि आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं, तो अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें। मुख्य जुलूस चितली कब्र, चूड़ी वालान, मटिया महल, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार और हौज काजी से होकर गुजरेगा और वापस उसी रास्ते पर लौटेगा। एक अन्य जुलूस पुरानी पुलिस चौकी, अशोक बस्ती, कुतुब रोड, खारी बावली, लाल कुआं, हौज काजी, चावड़ी बाजार और जामा मस्जिद से निकलेगा और अपने मार्ग से लौटेगा।

सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम

दिल्ली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से जुलूस की निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें : आज के सोने के ताजे रेट, जानिए 1 ग्राम सोने का भाव क्या…

पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे ताजिया जुलूस वाले मार्गों से बचें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और यात्रा की योजना पहले से बनाएं, ताकि न केवल यातायात सुचारु बना रहे, बल्कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Tags: Delhi Muharram

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Elon Musk

एलॉन मस्क ने अमेरिका में किया नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान, ट्रंप को सीधी टक्कर देने को तैयार

Business News

7 जुलाई को चमकेगा रेलवे का सितारा! इस कंपनी को मिला 143 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In