गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

सेंगर की रिहाई पर जंतर-मंतर पर संग्राम: समर्थन में आई महिला तो मच गया बवाल!

दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को उन्नाव रेप पीड़िता ने दोषी कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सेंगर के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे इलाके में भारी तनाव और हंगामा देखने को मिला।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 28, 2025
in क्राइम, दिल्ली
Jantar Mantar Protest
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Viral Boyfriend: गर्लफ्रेंड के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचा युवक, सोशल मीडिया पर छाया, लोगों ने बताया सच्चा साथी

Viral Boyfriend: गर्लफ्रेंड के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचा युवक, सोशल मीडिया पर छाया, लोगों ने बताया सच्चा साथी

जून 9, 2026
Pollution Delhi Protest

वायु प्रदूषण पर जनाक्रोश, सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

नवम्बर 19, 2025

Jantar Mantar Protest: देश को झकझोर देने वाले 2017 के उन्नाव रेप कांड में एक बार फिर दिल्ली की सड़कें विरोध की गवाह बनीं। रविवार, 28 दिसंबर को जंतर-मंतर पर भारी संख्या में महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता पीड़िता के समर्थन में एकजुट हुए। यह प्रदर्शन दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन कारावास की सजा को निलंबित करने और उसे जमानत देने के फैसले के खिलाफ आयोजित किया गया था।

पीड़िता और उसके समर्थकों का मानना है कि सेंगर की रिहाई न्याय की प्रक्रिया को बाधित कर सकती है और उनके सुरक्षा के लिए खतरा है। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब सेंगर के कुछ समर्थक भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया।

Jantar Mantar Protest पर हंगामा और राजनीतिक तकरार

विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ‘आई सपोर्ट कुलदीप सेंगर’ का बैनर लिए एक महिला प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि यह महिला पुरुष आयोग की सदस्य है। उसे देखते ही पीड़िता के समर्थकों ने ‘शर्म करो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। जवाबी कार्रवाई में सेंगर की समर्थक महिला ने चिल्लाते हुए कहा, “रेप पर राजनीति करना बंद करो।” इस झड़प ने मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों को भी सतर्क कर दिया।

सामाजिक कार्यकर्ताओं का कड़ा रुख

मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने सेंगर के समर्थकों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ 90 फीसदी अपराध पुरुषों द्वारा किए जाते हैं और ऐसे में एक दोषी का समर्थन करना मूर्खतापूर्ण है। भयाना ने तंज कसते हुए कहा कि सेंगर का पक्ष लेने वालों को ‘मानसिक उपचार’ और ‘अटेंशन’ की जरूरत है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए तर्क दिया कि जेलों में बंद कैदियों की संख्या स्वयं गवाही देती है कि समाज में कौन पीड़ित है और कौन अपराधी।

पीड़िता की उम्मीदें अब सुप्रीम कोर्ट पर

Jantar Mantar Protest के बीच पीड़िता ने भावुक होते हुए न्यायपालिका के फैसले पर अपनी असहमति जताई। उसने स्पष्ट किया कि हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले ने उसे निराश किया है, लेकिन उसे देश की सर्वोच्च अदालत पर अब भी पूरा भरोसा है। पीड़िता ने कहा, “सभी जज एक जैसे नहीं होते, मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट मेरे साथ न्याय करेगा और दोषी की जमानत को तत्काल प्रभाव से रद्द करेगा।”

फिलहाल, Jantar Mantar Protest पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। यह मामला एक बार फिर न्याय, राजनीति और महिला सुरक्षा के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में आ गया है।

SIR का तगड़ा झटका! अखिलेश यादव बोले- अपने ही बिछाए जाल में फंसी बीजेपी, कटे 90% वोट!

Tags: Jantar Mantar Protest
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Viral Boyfriend: गर्लफ्रेंड के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचा युवक, सोशल मीडिया पर छाया, लोगों ने बताया सच्चा साथी

Viral Boyfriend: गर्लफ्रेंड के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचा युवक, सोशल मीडिया पर छाया, लोगों ने बताया सच्चा साथी

by Kirtika Tyagi
जून 9, 2026

Jantar Mantar Protest Viral Story: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर आयोजित एक अनोखे विरोध प्रदर्शन के दौरान एक...

Pollution Delhi Protest

वायु प्रदूषण पर जनाक्रोश, सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

by Kanan Verma
नवम्बर 19, 2025

नई दिल्ली: राजधानी की बिगड़ती वायु गुणवत्ता , AQI और सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ मंगलवार दोपहर JNU, DU और जामिया...

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

by Ayushi Dhyani
अप्रैल 30, 2023

नई दिल्ली : रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चीफ और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह इन दिनों चर्चा में बने...

Next Post
China Maglev Train 700 Kmph Speed

पलक झपकते ही गायब! चीन की इस ट्रेन ने उड़ाए दुनिया के होश, महज 2 सेकंड में 700 की रफ्तार!

UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025

यूपी लेखपाल भर्ती में बड़ा उलटफेर: ओबीसी की चांदी, सामान्य वर्ग को झटका! देखें नई लिस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist