गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य

Odisha Accident: बारातियों से भरी SUV तालाब में गिरी, 5 की डूबने से मौत; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

ओडिशा के ढेंकानाल जिले में बारातियों से भरी महिंद्रा XUV अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में पांच बारातियों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026
in राज्य
Dhenkanal Road Accident
Share on FacebookShare on Twitter

Dhenkanal Road Accident: ओडिशा के ढेंकानाल जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बारातियों की कार अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन में सवार पांच लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, दो लोग किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहे और उनकी जान बच गई। इस घटना के बाद शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारात लेकर निकली थी कार

जानकारी के मुताबिक, बांगुरसिंह गांव के रहने वाले अभिषेक साहू की शादी ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के इंदुपुर गांव निवासी रोहित कुमार पृष्टि की बेटी से तय हुई थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए बांगुरसिंह गांव से कई वाहनों में बाराती इंदुपुर के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रात के समय बारातियों को लेकर जा रही एक महिंद्रा XUV रास्ते में अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि छाटिया के पास मोड़ पर सड़क किनारे मौजूद एक तालाब या बांध के पानी में कार जा गिरी। कार के पानी में गिरते ही उसमें सवार लोग फंस गए और बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।

RELATED NEWS

wedding tragedy in Sagar

Madhya Pradesh : शादी के मंडप में दूल्हे की मौत, दुल्हन की गोद में तोड़ा दम पल भर मे खुशियां बदली मातम में

जनवरी 20, 2025

पांच बारातियों की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बांगुरसिंह गांव निवासी 25 वर्षीय राम साहू, 26 वर्षीय अविनाश साहू, 25 वर्षीय राकेश कुमार साहू, 27 वर्षीय चंद्रकांत स्वाईं और दूल्हे के मौसी के बेटे अभिजीत साहू के रूप में हुई है। बताया गया कि कार में कुल सात लोग सवार थे। हादसे के बाद दो लोग किसी तरह वाहन से बाहर निकल आए, लेकिन पांच अन्य लोग अंदर ही फंस गए। ग्रामीणों के अनुसार, कार का दरवाजा लॉक हो जाने के कारण अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया। पानी में डूबने से पांचों की जान चली गई।

ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की

चश्मदीद दुर्वासा साहू के मुताबिक, जब उन्हें हादसे की जानकारी मिली तो ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ लोगों ने तालाब में उतरकर कार के अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने के बाद ढेंकानाल सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ढेंकानाल जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया। पुलिस अब हादसे के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा किस वजह से हुआ, कार अनियंत्रित क्यों हुई और क्या वाहन की रफ्तार अधिक थी, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद बांगुरसिंह और इंदुपुर गांव में शोक की लहर है। जिस घर में शादी की तैयारियां और खुशियों का माहौल था, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है। जिला अस्पताल में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक तरफ शादी की खुशियां थीं, लेकिन कुछ ही पलों में हुए इस हादसे ने कई परिवारों को जिंदगी भर का गहरा दर्द दे दिया।

Tags: Dhenkanal Road AccidentOdisha Accidentwedding tragedy
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

wedding tragedy in Sagar

Madhya Pradesh : शादी के मंडप में दूल्हे की मौत, दुल्हन की गोद में तोड़ा दम पल भर मे खुशियां बदली मातम में

by SYED BUSHRA
जनवरी 20, 2025

wedding tragedy in Sagar : दूल्हा, 28 वर्षीय हर्षित चौबे, जैसीनगर का रहने वाला था और गोपालगंज में मेडिकल स्टोर...

Next Post
Tamil Cinema: ‘जन नायकन’ रिलीज होते ही जश्न में डूबा साउथ, विजय की आखिरी फिल्म के लिए थिएटरों में उमड़ी भीड़

Tamil Cinema: 'जन नायकन' रिलीज होते ही जश्न में डूबा साउथ, विजय की आखिरी फिल्म के लिए थिएटरों में उमड़ी भीड़

France Heatwave Deaths: फ्रांस में ऐतिहासिक भीषण गर्मी का कहर, 5,700  मौतों से टूटा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

France Heatwave Deaths: फ्रांस में ऐतिहासिक भीषण गर्मी का कहर, 5,700 मौतों से टूटा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist