शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Gujarat Assembly Elections: शंकर सिंह वाघेला के बेटे की Congress में वापसी, गुजरात के लिए ‘मिशन 2022’ की तैयारी में पार्टी

by Anu Kadyan
अक्टूबर 28, 2022
in बड़ी खबर, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों में हलचल तेज हो गई है। पार्टियों में दलबल शुरू हो गया है। तो वहीं कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के साथ-साथ कांग्रेस को भी जोड़ने में लगी है। पांच साल पहले कांग्रेस छोड़ चुके शंकर सिंह वाघेला के पुत्र महेन्द्र सिंह वाघेला फिर पार्टी में शामिल किया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर के अहमदाबाद स्थित प्रदेश कार्यालय में उन्हें खेस पहना कर पार्टी में स्वागत किया।

एक दिन पहले दिया BJP से इस्तीफा

आपको बता दें कि एक दिन पहले यानी 27 अक्टूबर को महेन्द्र सिंह भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को महेन्द्र अहमदाबाद स्थित राजीव गांधी भवन पहुंचे। जहां प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्हें कांग्रेस में शामिल किया गया। जानकारी के मुताबिक महेन्द्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें उनकी पुरानी सीट बायड से उम्मीदवार बनाएगी।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

नफरत की राजनीति से एक होकर लड़ेंगे

इस अवसर पर महेन्द्र सिंह ने कहा कि वह अपने पिता शंकर सिंह वाघेला से आशीर्वाद लेकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि नफरत की राजनीति दूर करने के लिए एक होकर लड़ने की जरूरत है। महेन्द्र सिंह ने कहा कि गुजरात के विकास के लिए वे कांग्रेस में जुड़े हैं। वर्ष 2012 में कांग्रेस की टिकट पर अरवल्ली जिले की वायड विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर निर्वाचित महेन्द्र सिंह वाघेला इस साल जुलाई में भाजपा में शामिल हो गए थे। इस पर उनके पिता शंकर सिंह वाघेला ने नाराजगी जताई थी और कहा था कि अपने समर्थकों की राय जाने बिना हड़बड़ी में लिया गया निर्णय है, इस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

महेन्द्र सिंह इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं

भाजपा ने यहां से वर्ष 1990, 1998 और 2007 में चुनाव जीता था। वर्ष 2012 में कांग्रेस की टिकट पर महेन्द्र सिंह वाघेला चुनाव जीतने में सफल हुए थे। वर्ष 2017 में धवल सिंह झाला ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2019 में हुए उपचुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट दिया, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस के जशुभाई पटेल यहां से निर्वाचित हुए थे। माना जा रहा है कि इस बार महेन्द्र सिंह वाघेला इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है

उत्तर गुजरात की अरवल्ली जिले की यह सीट राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर जीते धवल सिंह झाला ने बाद में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। लेकिन इसके बाद हुए वर्ष 2019 में हुए उपचुनाव में वे हार गए थे। इस सीट से वर्ष 1998 से वर्ष 2012 तक एक बार भाजपा तो दूसरी बार कांग्रेस जीतती रही है।                               

Tags: Gujarat Assembly ElectionsMahendra Singh VaghelaNews1IndiaShankar Singh Vaghela
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Rajasthan: स्टांप पेपर पर लड़कियों की नीलामी, दलाल कराते है बेटियों का सौदा, NHRC ने गहलोत सरकार से मांगा जवाब

अगर आप भी बियर पीने के हैं शौकीन, तो हो जाइये सावधान, पॉटी और नाले के पानी से...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In