Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » bjp candidates list » चुनावों में डिंपल यादव से सभाएं कराने की प्रत्याशियों की बढ़ी डिमांड, 2017 की घटना बनी प्रचार से दूर रहने की वजह

चुनावों में डिंपल यादव से सभाएं कराने की प्रत्याशियों की बढ़ी डिमांड, 2017 की घटना बनी प्रचार से दूर रहने की वजह

by Zeeshan Farooqui
03/03/2022

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 5 चरण के मतदान हो चुके है। छठे चरण का मतदान जारी है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि इस बार प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाएंगे और बीजेपी का सफाया करेंगे। हालांकि अब मतदान का केवल एक चरण (सातवां चरण) बचा है, वही आखिरी इस चरण में सपा प्रत्याशियों की उम्मीद डिंपल यादव से बंधी हुई है।

अब पूर्वांचल में सांतवें चरण की 6 सीटों पर प्रचार करने के लिए प्रत्याशियों की डिमांड आ रही है। प्रत्याशी कह रहे हैं रहे हैं कि इन सीटों पर डिंपल अगर एक बार आकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर दें तो उनकी जीत निश्चित हो जाएगी। यूपी चुनाव में पांचवे चरण से सपा-भाजपा में मुकाबला और कड़ा हुआ। अब आखिरी चरण के लिए दोनों पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। सपा ने अति पिछड़ी जातियों पर खास फोकस करने की रणनीति बनाई है। इसी रणनीति के तहत अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रचार के लिए पांचवें चरण से ही मैदान में उतार दिया है।

2017 की घटना बनी प्रचार से दूर रहने की वजह

सपा सूत्रों के मुताबिक शुरूआत के तीन चरणों तक डिंपल प्रचार से पूरी तरह दूर थीं। वे किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस तक में सामने नहीं आईं। इसके पीछे पिछले चुनाव में प्रचार के दौरान हुई घटनाओं को बड़ी वजह माना जा रहा था। 2017 में हुई एक सभा में डिंपल जब मंच से बोल रही थीं, तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऐसे-ऐसे नारे लगाए कि डिंपल को मंच से ही कहना पड़ा कि चिल्लाओ मत… मुझे डर लगता है।

RELATED NEWS

UP Women Financial Scheme

UP Women Scheme: बिहार की तर्ज पर यूपी में महिला दांव, चुनाव से पहले 20, फिर 30 हजार देने की तैयारी

August 14, 2026
Dimple Yadav

डिंपल यादव @48: न अपनी कार, न कोई केस… फिर भी शान-ओ-शौकत में नहीं है कोई कमी, देखें नेटवर्थ

January 15, 2026

डिंपल लोगों को शांत रहने की अपील करती रहीं मगर लोग चिल्लाते रहे। बताते हैं कि इस घटना के बाद डिंपल जब-जब अखिलेश यादव के साथ बाहर निकलती। उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता। डिंपल की अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की ऐसी हरकतों के कारण अखिलेश ने चाहकर भी उन्हें प्रचार के लिए चुनावी मैदान में नहीं उतरने दिया। यहां तक कि अखिलेश उन्हें करहल, मैनपुरी, सैफई और इटावा तक नहीं ले गए।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के शुरूआती चरणों में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे। वहां इन चरणों में जयंत चौधरी, स्वामी प्रसाद मौर्य, ओमप्रकाश राजभर और शिवपाल यादव को आगे रखकर प्रचार कराया गया। करहल, मैनपुरी और इटावा में मुलायम सिंह यादव से भी सभाएं कराई गई। अब आखिरी के चरणों में जिन सीटों पर चुनाव होना है, वहां जयंत का प्रभाव कम है। स्वामी प्रसाद मौर्य और ओपी राजभर अपने प्रभाव वाली सीटों पर प्रचार में लगे हैं। वहीं शिवपाल यादव भी कब क्या कह जाएं अखिलेश इसका भरोसा नहीं कर रहे।

लिहाजा अखिलेश को पूर्वांचल की तमाम सीटों पर सपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए डिंपल को मैदान में उतारना ही पड़ा। इस चुनाव में डिंपल ने पांचवें चरण में प्रयागराज से सपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। उनके साथ जया बच्चन भी थीं। जया ने उन्हें छोटी बहू बताया और उनकी वोट की अपील स्वीकार करने को भी कहा। इसके बाद डिंपल सिराथू सीट से चुनाव लड़ रही पल्लवी पटेल के लिए वोट मांगने पहुंची।

Related Posts

UP Women Financial Scheme

UP Women Scheme: बिहार की तर्ज पर यूपी में महिला दांव, चुनाव से पहले 20, फिर 30 हजार देने की तैयारी

August 14, 2026
Dimple Yadav

डिंपल यादव @48: न अपनी कार, न कोई केस… फिर भी शान-ओ-शौकत में नहीं है कोई कमी, देखें नेटवर्थ

January 15, 2026
अखिलेश यादव से मिले आर्शीवाद का अपर्णा ने किया खुलासा, बहू ने बता दिया ‘जेठजी’ ने कान में क्या ‘गुनगुनाया’

अखिलेश यादव से मिले आर्शीवाद का अपर्णा ने किया खुलासा, बहू ने बता दिया ‘जेठजी’ ने कान में क्या ‘गुनगुनाया’

November 28, 2025
Akhilesh Yadav

‘भावनाओं’ पर चल रही योगी सरकार, अखिलेश का तीखा हमला: बेईमानी करने लगी BJP

November 10, 2025
Dimple Yadav

स्मार्ट मीटर पर डिंपल का बड़ा धमाका: जबरन मीटर बदले तो होगा आंदोलन!

August 5, 2025
इस नेता के ‘बदलापुर’ से साजिद रशीदी खौफजदा, जानें पिटाई के बाद कैसे गीला हुआ मौलाना का ‘पायजामा’

इस नेता के ‘बदलापुर’ से साजिद रशीदी खौफजदा, जानें पिटाई के बाद कैसे गीला हुआ मौलाना का ‘पायजामा’

July 30, 2025
डिंपल यादव के अपमान पर गरजीं सपा सांसद इकरा चौधरी, अब मौलाना साजिद रशीदी के हाथों में पड़ेगी ‘हथकड़ी’

डिंपल यादव के अपमान पर गरजीं सपा सांसद इकरा चौधरी, अब मौलाना साजिद रशीदी के हाथों में पड़ेगी ‘हथकड़ी’

July 28, 2025
Dimple Yadav

Dimple Yadav पर विवादित टिप्पणी से मचा सियासी तूफान, मौलाना साजिद रशीदी पर FIR, अखिलेश की चुप्पी पर उठे सवाल

July 28, 2025
‘तमंचा-मुसलमान’ के बाद सदन में Akhilesh Yadav ने ऐसा क्या कहा, जिस पर मुस्कराई Dimple Yadav

‘तमंचा-मुसलमान’ के बाद सदन में Akhilesh Yadav ने ऐसा क्या कहा, जिस पर मुस्कराई Dimple Yadav

December 13, 2024
आखिर डिम्पल यादव ने क्यों रूकवाया रोड शो, फिर ऐसा क्या कह दिया, जिसकी पूरे प्रदेश में हो रही चर्चा

आखिर डिम्पल यादव ने क्यों रूकवाया रोड शो, फिर ऐसा क्या कह दिया, जिसकी पूरे प्रदेश में हो रही चर्चा

November 18, 2024
Next Post

दुनिया में रूस के पास सबसे अधिक परमाणु बम, अमेरिका और फ़्रांस मिलकर भी नहीं दे सकते मात

UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी ने भदोही में सपा और बीजेपी पर जमकर प्रहार किया

100 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी बिल्डर भागने वाला था दुबई, पुलिस ने परिवार सहित किया गिरफ्तार

POPULAR POST

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026

LATEST

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India