सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

जालौन में चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो कार से बरामद हुआ 55 लाख रुपये

by abhishek tyagi
जनवरी 29, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य

जालौन। विधानसभा चुनाव में धन और बल का प्रयोग रोकने के लिए पुलिस टीम लगातार चेकिंग कर रही है, इसी क्रम में जालौन की डकोर कोतवाली पुलिस और एफएसटी टीम को संयुक्त रूप से बड़ी कामयाबी मिली है। दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से चैकिंग करते समय एक स्कॉर्पियो कार से 55 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। नगदी बरामद होने के बाद पुलिस टीम ने रुपये को जब्त कर लिया है साथ ही इनकम टैक्स विभाग को इसकी सूचना दे दी है। वही पुलिस और एफएसटी इस मामले की जांच में जुट गई है।
55 लाख रुपये की नकदी डकोर कोतवाली क्षेत्र के सोनू ढाबा के पास चल रही चेकिंग के दौरान बरामद हुई। बताया गया है कि एक ही स्कॉर्पियो कार यूपी 78 पीआर 4984 हमीरपुर जनपद के राठ की तरफ से आ रही थी, उस दौरान चेकिंग कर रही डकोर कोतवाली पुलिस और एफएसटी 219 की टीम ने स्कॉर्पियो कार को रोककर उसकी जांच की तो कार की डिग्गी में लाल और काले रंग का एक बैग दिखाई दिया, जिसको खोला तो उसमें 2 हजार और 5 सौ रुपये के नोट भरे हुए थे, जिसे देख पुलिस ने इस बैग को तत्काल अपने कब्जे में ले लिया साथ ही स्कॉर्पियो में सवार सभी लोगों को कार सहित कोतवाली ले आये और उनसे पूछताछ की कि यह रुपये कहा से लाया जा रहा है, लेकिन कोई भी व्यक्ति सही तरह से रुपए के बारे में जानकारी नहीं दे सका।

वहीं पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार लोगों से नाम पूंछे तो कार चालक ने अपना नाम अद्यन अग्रवाल निवासी डायमंड अलवर रोड न्यू अलीपुर कोलकाता बताया। कार में सवार दो अन्य लोगों ने अपना नाम मुशीर निवासी कर्नलगंज कानपुर तथा अंकित निवासी नौबस्ता बताया। लेकिन उन्होंने कैश के बारे कोई भी सही जवाब नहीं दिया। जिस पर पुलिस और एफएसटी टीम ने रुपए को जब्त कर उच्च अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी। वही एफएससी टीम के हेड पीके तिवारी कैश लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस मामले की जांच की तो पता चला कि यह रूपये खजुराहो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का है जिसे जमा करने के लिए ले जाया जा रहा था जिसकी रसीद की कार चालक के पास थी लेकिन कार में सवार लोगों द्वारा सही उत्तर न दिए जाने पर इसे जप्त किया गया है साथ ही आयकर विभाग कानपुर को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है।

RELATED NEWS

Jalaun Inspector Arun Rai Death Case

Inspector Death Case:इंस्पेक्टर की मौत का रहस्य गहराया सिपाही मीनाक्षी की गिरफ्तारी के बाद खड़े हुए कई नए सवाल , पुलिस जांच तेज

दिसम्बर 9, 2025
यूपी की अनोखी ट्रेन, जो मुसाफिरों को देती है लिफ्ट, हाथ का इशारा करते ही रेल के पहिए पर लग जाती है ब्रेक

यूपी की अनोखी ट्रेन, जो मुसाफिरों को देती है लिफ्ट, हाथ का इशारा करते ही रेल के पहिए पर लग जाती है ब्रेक

नवम्बर 30, 2024

(मुवीन खान)

Tags: Jalaun Newsjalaun news of the day scorpio

abhishek tyagi

Related Posts

Jalaun Inspector Arun Rai Death Case

Inspector Death Case:इंस्पेक्टर की मौत का रहस्य गहराया सिपाही मीनाक्षी की गिरफ्तारी के बाद खड़े हुए कई नए सवाल , पुलिस जांच तेज

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 9, 2025

Jalaun Inspector Death Case: जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।...

यूपी की अनोखी ट्रेन, जो मुसाफिरों को देती है लिफ्ट, हाथ का इशारा करते ही रेल के पहिए पर लग जाती है ब्रेक

यूपी की अनोखी ट्रेन, जो मुसाफिरों को देती है लिफ्ट, हाथ का इशारा करते ही रेल के पहिए पर लग जाती है ब्रेक

by Vinod
नवम्बर 30, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  रेल को भारत की लाइफ लाइन कहा जाता है। हरदिन लाखों की संख्या में यात्री ट्रेन से...

Jalaun News

Jalaun News : गर्लफ्रेंड से मिलने आया लड़का, दुल्हा बनकर घर लौटा, लड़की के घरवालों की दी सजा देख सभी हैरान…

by Gulshan
नवम्बर 23, 2024

Jalaun News : उत्तर प्रदेश के जालौन में एक युवक को अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने की भारी कीमत चुकानी...

UP Road Accident: बारातियों से भरी बस हुई भीषण हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल

by Juhi Tomer
मई 7, 2023

उत्तर प्रदेश के जालौन में भीषण हादसा हुआ है। बता दें कि तकरीबन रात 2:30 बजे ये हादसा हुआ। यहां...

Jalaun News: बलवा और दंगा रोकने के लिए पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, ड्रोन कैमरे से भी रखी गई नजर

by Ayushi Dhyani
अप्रैल 20, 2023

जालौन में नगर निकाय चुनाव व ईद के त्योहार को देखते हुए किसी भी चुनौती से निपटने के लिये गुरुवार...

Next Post

राजस्थान: भाभी से प्यार करना पड़ा भारी, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

UP Election 2022: भाजपा सरकार पर मायावती का तंज, कहा हिन्दू-मुस्लिम व जातीय आधार पर करती है राजनीति

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India