सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Inspector Death Case:इंस्पेक्टर की मौत का रहस्य गहराया सिपाही मीनाक्षी की गिरफ्तारी के बाद खड़े हुए कई नए सवाल , पुलिस जांच तेज

जालौन में इंस्पेक्टर अरुण राय की संदिग्ध मौत ने पूरे पुलिस महकमे को हिला दिया है। महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा की गिरफ्तारी के बाद जांच नए मोड़ पर पहुंच गई है। परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 9, 2025
in उत्तर प्रदेश
Jalaun Inspector Arun Rai Death Case
Share on FacebookShare on Twitter

Jalaun Inspector Death Case: जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उरई जेल भेज दिया गया। कोर्ट ले जाते समय मीनाक्षी ट्रैक सूट में थी और चेहरे पर रुमाल बांध रखा था।

पुलिस ने उसे देर शाम जेल में दाखिल भी करा दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस शनिवार से ही मीनाक्षी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। कई सवाल ऐसे थे जिनका वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई। रविवार दोपहर उसे पुलिस मेडिकल कराने के लिए कुठौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी लेकर गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस वक्त इंस्पेक्टर राय को गोली लगी, उस समय मीनाक्षी उनके कमरे में मौजूद थी। इसी आधार पर इंस्पेक्टर की पत्नी माया राय ने मीनाक्षी पर हत्या या हत्या करवाने का केस दर्ज कराया।

RELATED NEWS

यूपी की अनोखी ट्रेन, जो मुसाफिरों को देती है लिफ्ट, हाथ का इशारा करते ही रेल के पहिए पर लग जाती है ब्रेक

यूपी की अनोखी ट्रेन, जो मुसाफिरों को देती है लिफ्ट, हाथ का इशारा करते ही रेल के पहिए पर लग जाती है ब्रेक

नवम्बर 30, 2024
Jalaun News

Jalaun News : गर्लफ्रेंड से मिलने आया लड़का, दुल्हा बनकर घर लौटा, लड़की के घरवालों की दी सजा देख सभी हैरान…

नवम्बर 23, 2024

हालांकि, मौत की असली वजह अभी तय नहीं हो सकी है। शुरुआत में मामला ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या का बताया जा रहा था। इंस्पेक्टर का शव मच्छरदानी के अंदर मिला था और 9 एमएम की सर्विस पिस्टल से चली गोली कमरे की दीवार में धंसी मिली। शुरुआती जांच के अनुसार, मीनाक्षी को कमरे में देखते ही इंस्पेक्टर घबरा गए और गुस्से में खुद को गोली मार ली। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि मीनाक्षी सिर्फ 3 मिनट थाने में रही और तुरंत वहां से निकल गई।

सूत्रों का दावा है कि इंस्पेक्टर राय और मीनाक्षी पहली बार जुलाई 2024 में एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। दोनों तब जालौन के कोंच थाने में तैनात थे और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं। चर्चा ये भी है कि मीनाक्षी के पास इंस्पेक्टर के निजी वीडियो थे, जिनके आधार पर वह पैसे मांग रही थी। हाल ही में उसने 3 लाख का हार भी लिया था, जिसे लेकर माना जा रहा है कि वह इंस्पेक्टर ने ही दिलवाया था।

इंस्पेक्टर की पत्नी माया का आरोप है कि उनके पति आत्महत्या नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि घटना के कुछ मिनट पहले ही उनकी पति से बात हुई थी और वह बिल्कुल सामान्य थे। माया राय ने सरकार और प्रशासन से न्याय की मांग की है।

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि मीनाक्षी के पास 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड मिले हैं। वहीं, इंस्पेक्टर के पास भी 3 सिम थे। सभी का डेटा और कॉल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि इस घटना में कोई तीसरा व्यक्ति शामिल नहीं है।

इंस्पेक्टर अरुण राय मूल रूप से संत कबीरनगर के रहने वाले थे। 1998 में भर्ती हुए और अपनी ईमानदारी और सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। रविवार को उनका अंतिम संस्कार गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। परिवार का कहना है कि उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए।

Tags: Inspector Death CaseJalaun NewsMinakshi Sharma Arrest
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

यूपी की अनोखी ट्रेन, जो मुसाफिरों को देती है लिफ्ट, हाथ का इशारा करते ही रेल के पहिए पर लग जाती है ब्रेक

यूपी की अनोखी ट्रेन, जो मुसाफिरों को देती है लिफ्ट, हाथ का इशारा करते ही रेल के पहिए पर लग जाती है ब्रेक

by Vinod
नवम्बर 30, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  रेल को भारत की लाइफ लाइन कहा जाता है। हरदिन लाखों की संख्या में यात्री ट्रेन से...

Jalaun News

Jalaun News : गर्लफ्रेंड से मिलने आया लड़का, दुल्हा बनकर घर लौटा, लड़की के घरवालों की दी सजा देख सभी हैरान…

by Gulshan
नवम्बर 23, 2024

Jalaun News : उत्तर प्रदेश के जालौन में एक युवक को अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने की भारी कीमत चुकानी...

UP Road Accident: बारातियों से भरी बस हुई भीषण हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल

by Juhi Tomer
मई 7, 2023

उत्तर प्रदेश के जालौन में भीषण हादसा हुआ है। बता दें कि तकरीबन रात 2:30 बजे ये हादसा हुआ। यहां...

Jalaun News: बलवा और दंगा रोकने के लिए पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, ड्रोन कैमरे से भी रखी गई नजर

by Ayushi Dhyani
अप्रैल 20, 2023

जालौन में नगर निकाय चुनाव व ईद के त्योहार को देखते हुए किसी भी चुनौती से निपटने के लिये गुरुवार...

Jalaun: झांसी कानपुर NH-27 पर आपस में भिड़े 5 डंपर, लगी भीषण आग, चपेट में आने से कई बाइक और दुकानें भी जलकर हुई खाक

by Anu Kadyan
अप्रैल 18, 2023

जालौन से बड़े खबर सामने आ रही है। जहां झांसी कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक और डंपर...

Next Post
अहान शेट्टी का दमदार फर्स्ट लुक सामने आया, ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ से पहले फैंस में जबरदस्त उत्साह

अहान शेट्टी का दमदार फर्स्ट लुक सामने आया, ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ से पहले फैंस में जबरदस्त उत्साह

China reaction on Putin India visit

China statement: पुतिन की भारत यात्रा पर चीन बोला, भारत, रूस और चीन के मजबूत रिश्ते वैश्विक स्थिरता की गारंटी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist