बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 3 लोगों की मौत, भारी तबाही से 40 घरों को हुआ नुकसान

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने और भारी बारिश के चलते भीषण तबाही मची है। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। सैकड़ों लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है। वहीं, लगातार हो रहे भूस्खलनों के कारण यातायात व्यवस्था भी बाधित हो गई है। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।

by Gulshan
अक्टूबर 9, 2025
in Breaking, राज्य
UP
Share on FacebookShare on Twitter

Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर का रामबन जिला इन दिनों भयंकर प्राकृतिक आपदा की चपेट में है। लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में हालात बाढ़ जैसे बन गए हैं, जिससे लोग घबराए हुए हैं और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। रविवार तड़के एक गांव में भारी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ ने सभी को चौंका दिया, हालांकि प्रशासन की तत्परता से 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

लगातार बारिश की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर नाशरी से बनिहाल के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी खिसकने की घटनाएं हुई हैं। इससे सड़क यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। यातायात विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि मौसम साफ होने और सड़क बहाल होने तक यात्रा से बचें।

RELATED NEWS

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

नवम्बर 17, 2025
JK Police Station

J&K में थाने के अंदर बड़ा धमाका, 8 पुलिसकर्मी घायल

नवम्बर 15, 2025

बादल फटने से तीन की मौत

रामबन के सेरी बागना गांव में बादल फटने की दुखद घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जिनमें दो सगे भाई—आकिब अहमद और मोहम्मद साकिब—भी शामिल हैं। इसके साथ ही बीते दो दिनों में जम्मू क्षेत्र में मौसम से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। रियासी जिले के अरनास इलाके में शनिवार देर रात बिजली गिरने से दो लोगों की मौत और एक महिला के घायल होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें : यूपी में कहर बनकर टूटा मौसम का ‘त्रिपल अटैक’, जानें धरती पर क्यों गिर रही…

रामबन के धरम कुंड गांव में आई तेज बाढ़ ने करीब 40 रिहायशी मकानों को नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ की चपेट में कई वाहन बह गए। पुलिस और राहत दलों ने मुश्किल हालात में भी 100 से ज्यादा ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रशासन ने युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन खराब मौसम और कठिन भौगोलिक स्थितियां राहत कार्यों में बाधा डाल रही हैं।

लोगों को घर छोड़ने पर होना पड़ा मजबूर

लगातार बारिश की वजह से कई घरों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। हालात खासतौर पर बच्चों, वृद्धों और बीमार लोगों के लिए बेहद चिंताजनक हैं। इन वर्गों के सामने जीवन रक्षा की चुनौती खड़ी हो गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपात बैठक बुलाई है। वहीं, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आपदा के समय डिप्टी कमिश्नर बसीर-उल-हक चौधरी और उनकी टीम द्वारा तेजी से की गई राहत कार्रवाई की सराहना की है।

Tags: jammu and kashmir
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 17, 2025

नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को बताया की उन्होंने पिछले सप्ताह दिल्ली के लाल किले...

JK Police Station

J&K में थाने के अंदर बड़ा धमाका, 8 पुलिसकर्मी घायल

by Kanan Verma
नवम्बर 15, 2025

श्रीनगर: शुक्रवार 14 नवंबर, 2025 देर रात जम्मू–कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें 8 पुलिसकर्मी...

जैश के सबसे बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2,900 किलो विस्फोटक के साथ पड़के गए 7 स्पेशलिस्ट गुनहगार

जैश के सबसे बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2,900 किलो विस्फोटक के साथ पड़के गए 7 स्पेशलिस्ट गुनहगार

by Vinod
नवम्बर 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खूफिया...

कौन है सहारनपुर से पकड़ा गया आतंकी DR आदिल, जिसके ठिकाने से AK-47 के साथ मिला 300 किलोग्राम RDX

कौन है सहारनपुर से पकड़ा गया आतंकी DR आदिल, जिसके ठिकाने से AK-47 के साथ मिला 300 किलोग्राम RDX

by Vinod
नवम्बर 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जम्मू-कश्मीर की पुलिस का ऑपरेशन जयचंद जारी है। मेरठ के आतंकी के बाद अब कश्मीर की...

कौन हैं आकिब नबी जिन्होंने 4 गेंद पर 4 विकेट लेकर मचा दी सनसनी, स्पीड-स्विंग को देख फैंस बोले भारत को मिल गया दूसरा ‘जस्सी’

कौन हैं आकिब नबी जिन्होंने 4 गेंद पर 4 विकेट लेकर मचा दी सनसनी, स्पीड-स्विंग को देख फैंस बोले भारत को मिल गया दूसरा ‘जस्सी’

by Vinod
अक्टूबर 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। आकिब नबी की गेंदबाजी में गजब का रौला है। नबी की स्पीड मिसाइल की तरह...

Next Post
can tuberculosis be completely cured

Health news : टीबी पूरी तरह से ठीक हो सकती है या नहीं? जानिए डॉक्टर की राय और ज़रूरी जानकारी

Mayawati

गेस्ट हाउस कांड का जिक्र कर गरजीं मायावती: बोलीं- सपा को नहीं किया जा सकता माफ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist