मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Weather News : यूपी में कहर बनकर टूटा मौसम का ‘त्रिपल अटैक’, जानें धरती पर क्यों गिर रही आसमानी बिजली

मौसम विभाग ने यूपी के लिए जारी किया अलर्ट, आंधी, बारिश के साथ गिर सकती है आकाशीय बिजली, रहें सतर्क और बरतें सावधानी।

by Vinod
अप्रैल 20, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, मौसम, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। नवंबर 2024 में प्रचंड गर्मी और जनवरी आते-आते गजब की सर्दी से लोग सहम गए। अब अप्रैल 2025 में फिर से मौसम ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया है। आंधी, बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली कहर ढाए हुए है। मेघगर्जन से लोग सहमे हुए हैं। किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं तो वहीं अब तक दो सौ से ज्यादा लोग वज्रपात के चलते अपनी जान गवां चुके हैं। ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को भी बारिश, आंधी और वज्रपात से लोगों को सामना करना पड़ सकता हैं। ऐसे में पेड़ों के नीचे नहीं रूकें। घर पर रहें।

इस वजह से आंधी, बारिश और वज्रपात

उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिम झारखंड एवं उत्तर बांग्लादेश और आसपास के इलाकों पर ऊपरी और निचले क्षोभमंडल स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण हरियाणा और आसपास के क्षेत्र से उत्तर बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है। मौसम संबंधी इन प्रणालियों के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल और पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों के साथ 20 राज्यों में रविवार को आंधी-तूफान, भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिन तक बादलों की आवाजाही रहेगी। रविवार को स्थानीय स्तर पर अंधड़ चल सकता है। गरज-चमक के साथ बादल आ सकते हैं।

RELATED NEWS

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

नवम्बर 4, 2025
Delhi-NCR Weather

हीटवेव से जूझ रही दिल्ली में जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बताया कब बरसेंगे बादल?

जून 10, 2025

इन जिलों के लिए जारी हुआ अर्लट

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 20 अप्रैल को यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, बुलन्दशहर, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, फरुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, गोंडा, संत कबीर नगर, कुशीनगर, बस्ती, ओरैया, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, देवरिया, मऊ, बलिया, चंदौली और मिर्जापुर में मौसम के त्रिपल अटैक का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। विभाग के अनुसार, इन दिनों कई क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं जिनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

यहां गिर सकती है आकाशीय बिजली

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कुछ जिलों में सिर्फ बारिश ही नहीं बल्कि आकाशीय बिजली (वज्रपात) और तेज गर्जना (मेघगर्जन) का भी खतरा बना हुआ है। इन जिलों में आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर शामिल हैं। यहां हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है जिससे दृश्यता कम हो सकती है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, ऐसे में लोग घरों पर रहें। पेड़ों के नीचे न खड़े हों। वाहन सड़क पर न चलाएं।

क्यों गिरती है आकाशीय बिजली

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया बादल का ऊपर वाला भाग धनात्मक (प्लस) ऊर्जा उत्पन्न करता है, जबकि बादल का निचला भाग ऋणात्मक (माइनस) ऊर्जा उत्पन्न करता है। जब यह दोनों हिस्से आपस में टकराते हैं, जो इनसे इलेक्ट्रिक चार्ज निकलता है, जिससे एक स्पार्क होता है, जिसे में आसमानी बिजली कहते हैं। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं, बादलों में जैसे-जैसे विद्युत आवेश बनता है, आयनित वायु अणुओं का एक चैनल भी इसके साथ ही बनता है। इसे लीडर स्ट्रोक भी कहते हैं। जब लीडर स्ट्रोक ज़मीन पर पहुंचता है, तो स्ट्रोक बिजली के लिए एक एक रास्ता बनाता है। इसे रिटर्न स्ट्रोक के रूप में जाना जाता है। इस स्ट्रोक को हम बिजली के रूप में देखते हैं। रिटर्न स्ट्रोक 50 हज़ार डिग्री सेल्सियस के तापमान तक पहुंच सकता है, जो सूर्य की सतह से पांच गुना ज़्यादा गर्म होता है।

ऐसे खुद को बचाएं

ऐसे में हम आपको वज्रपात से बचने के उपाय बताते हैं। देश के साथ-साथ राज्य सरकार का मौसम विभाग भी बारिश के समय नागरिकों के लिए अलर्ट जारी करता है। इसके अलावा आप मौसम से जुड़ी खबरें भी देख सकते हैं। मौसम विभाग द्वारा दिए जाने वाले पूर्वानुमान और चेतावनियों पर सभी को नज़र रखनी चाहिए। अलर्ट मिलने के बाद भी अगर आपको बारिश के दौरान घर से निकलना पड़ता है, और आप बारिश में फंस जाते हैं और आपको बादलों की गरज, चमक और बिजली दिखाई देती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान आपको तुरंत ही एक सुरक्षित आश्रय तलाशना है और उसके नीचे खड़े हो जाना है। जब आप सुरक्षित स्थान की तलाश में हों, तो धातु की बाड़, बिजली के पोल जैसी कुछ विद्युत प्रवाहकीय वस्तुओं से बचना चाहिए। साथ ही, अगर आपके पास मोबाइल फोन है, तो उसे बंद कर दें। क्योंकि मोबाइल फोन से निकलने वाली विद्युत तरंगें बिजली को अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं और आपको झटका लगने की संभावना बढ़ जाती है।

क्या है मेघगर्जन

मेघगर्जन को लेकर वैज्ञानिकों ने कई दावे किए हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, बादलों में नमी होती है। यह नमी बादलों में जल के बहुत बारीक कणों के रूप में होती है। हवा और जलकणों के बीच घर्षण होता है। घर्षण से बिजली पैदा होती है और जलकण आवेशित हो जाते हैं यानि चार्ज हो जाते हैं। बादलों के कुछ समूह धनात्मक तो कुछ ऋणात्मक आवेशित होते हैं। धनात्मक और ऋणात्मक आवेशित बादल जब एक-दूसरे के समीप आते हैं तो टकराने से अति उच्च शक्ति की बिजली उत्पन्न होती है। इससे दोनों तरह के बादलों के बीच हवा में विद्युत-प्रवाह गतिमान हो जाता है। इस चमक के उत्पन्न होने के बाद हमें बादलों की गरज भी सुनाई देती है और इसे ही मेघगर्जन भी कहा जाता है।

 

Tags: Meteorological Departmentmeteorological department alertRain Alert in UP
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

by Vinod
नवम्बर 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ‘मोथा’ ने उत्तर भारत के मौसम का मिजाज पूरी तरह...

Delhi-NCR Weather

हीटवेव से जूझ रही दिल्ली में जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बताया कब बरसेंगे बादल?

by Akhand Pratap Singh
जून 10, 2025

Delhi-NCR Weather: दिल्ली और एनसीआर इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है...

Weather: यूपी में पश्चिम से पूरब तक मौसम की स्ट्राइक से आम हुआ जख्मी, आंधी-बारिश के अलर्ट से सहमी ‘राजाबाई’

Weather: यूपी में पश्चिम से पूरब तक मौसम की स्ट्राइक से आम हुआ जख्मी, आंधी-बारिश के अलर्ट से सहमी ‘राजाबाई’

by Vinod
मई 5, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के 60 से अधिक जिलों में 27 अप्रैल के बाद से मौसम कहर ढाए हुए...

Weather Update: जानिए मई में मौसम की ‘बेवफाई’ का क्या है राज, यूपी समेत आधे देश मे आंधी-बारिश ढाएगी कहर

Weather Update: जानिए मई में मौसम की ‘बेवफाई’ का क्या है राज, यूपी समेत आधे देश मे आंधी-बारिश ढाएगी कहर

by Vinod
मई 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बेमौसम बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से लोग खौफजदा है। यूपी में...

124 साल बाद मौसम के ‘कर्फ्यू’ से सहम गई दिल्ली और यूपी, अभी आंधी-बारिश और वज्रपात मचाएगा और तबाही

124 साल बाद मौसम के ‘कर्फ्यू’ से सहम गई दिल्ली और यूपी, अभी आंधी-बारिश और वज्रपात मचाएगा और तबाही

by Vinod
मई 3, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अप्रैल के महिने में प्रचंड गर्मी थी। बाजारों में सन्नाटा था, लेकिन मई की दस्तक से ठीक...

Next Post
UP

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 3 लोगों की मौत, भारी तबाही से 40 घरों को हुआ नुकसान

can tuberculosis be completely cured

Health news : टीबी पूरी तरह से ठीक हो सकती है या नहीं? जानिए डॉक्टर की राय और ज़रूरी जानकारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist