सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Morbi Bridge Collapse: ओरवा ग्रुप के एमडी जयसुख पटेल की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

by Anu Kadyan
फ़रवरी 2, 2023
in बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

मोरबी सस्पेंशन ब्रिज ढहने के मामले में ओरेवा ग्रुप के एमडी जयसुख पटेल की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। दरअसल गुजरात की अदालत ने उन्हें 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। गौरतलब है कि मोरबी पुल हादसे में आरोपी बनाए गए ओरेवा ग्रुप के एमडी जयसुख पटेल ने मोरबी कोर्ट में सरेंडर किया था। इस मामले में जयसुख पटेल के खिलाफ 1,262 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई थी।

10 लोगों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की गई थी चार्जशीट

बता दें कि पुलिस द्वारा कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में 10 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें से 9 लोगों पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। लेकिन ओरेवा ग्रुप के निदेशक फरार चल रहे थे। पुलिस ने प्रबंधक दीपक पारेख, दो टिकट क्लर्क, दिनेश दवे, तीन सुरक्षा गार्ड और निजी संविदा कर्मियों को गिरफ्तार किया है, जो अब न्यायिक हिरासत में हैं।

RELATED NEWS

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

जून 28, 2026
: UP Weather Update

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

जून 28, 2026

ओरेवा समूह के खिलाफ आरोप लगा है कि उन्होंने उचित फिटनेस प्रमाण पत्र के बिना ही पुल जनता के लिए खोल दिया। वहीं इस मामले में नगर पालिका ने कहा कि हमने कंपनी को कोई फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं किया था। हमें यह भी सूचित नहीं किया गया था कि यह झूला पुल लोगों के लिए खोल रहे हैं। हादसे की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित एक विशेष जांच दल ने कई चूक होने का जिक्र किया है। 

कोर्ट ने मोरबी पुल हादसे के पीड़ितों को मुआवजा देने के ओरेवा ग्रुप की पेशकश पर मंजूरी दी

वहीं गुजरात हाई कोर्ट बुधवार को मोरबी पुल हादसे के पीड़ितों को मुआवजा देने के ओरेवा समूह की पेशकश पर सहमत हो गया। इसके अलावा कोर्ट ने कहा कि यह उसे किसी दायित्व से मुक्त नहीं करेगी। पिछले साल 30 अक्टूबर को हुए इस हादसे में 135 लोगों की जान चली गई थी जबकि बहुत से लोग घायल हो गए थे। राज्य सरकार ने मच्छु नदी पर स्थित और ब्रिटिश शासन काल के दौरान बने इस केबल पुल के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी ओरेवा समूह को सौंपी गई थी।

मामले में आरोपी बनाई गई कंपनी ने 135 मृतकों, 56 घायलों के परिजनों और अनाथ हुए सात बच्चों को मुआवजा देने की पेशकश की है। इस पर अदालत ने उसे एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि इस तरह का कार्य ‘‘उसे किसी दायित्व से से मुक्त नहीं करेगा।’’

Tags: High CourtMD Jaysukh PatelMorbi Bridge AccidentMorbi Bridge CollapseNews1IndiaOrva Grouppolice custody for 7 day
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Lucknow Fake Identity Case:लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस...

: UP Weather Update

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिल सकती...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
जून 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Next Post

Bihar: RJD विधायक सुधाकर सिंह के घर पर चोरी, बाथरूम में लगे नल से लेकर बर्तन तक ले गए चोर, जूतों पर भी किया हाथ साफ

Dhirendra Shastri in Prayagraj: प्रयागराज में शीतला महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, हिंदू राष्ट्र को लेकर दिया विवादित बयान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist