मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

मंगलवार को नीतीश कुमार ने बुलाई पार्टी नेताओं की अहम बैठक, कर सकते हैं NDA से अलग होने की घोषणा

by Web Desk
अगस्त 8, 2022
in बड़ी खबर, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

पटना। बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने की चर्चा जोरों से चल रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के सभी विधायकों और सांसदों की मंगलवार को बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। ऐसे में बिहार की राजनीति के लिए अगले 24 घंटे काफी अहम माने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात की थी। अब इन दोनों के बीच क्या बात हुई, इसकी तस्वीर अगले कुछ दिनों में ही साफ हो सकती है।

RELATED NEWS

UP Rural Employment Scheme 2026

New Scheme: यूपी में आज से नई रोजगार गारंटी योजना लागू , 15 दिन में काम नहीं तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

जून 30, 2026
IMD July Weather Forecast 2026

July Weather Forecast: जुलाई में बारिश रहेगी सामान्य से कम, गर्मी और उमस बढ़ने के आसार, IMD ने जारी किया नया मौसम पूर्वानुमान

जून 30, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश के आवासीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से लालू यादव को इस बात पर मनाने का आग्रह किया है कि बीजेपी से अलग होने की स्थिति में सीएम उन्हें ही बनाया जाए।

आरजेडी सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार गृह और उपमुख्यमंत्री की कुर्सी सहित कई प्रमुख विभाग आरजेडी को मिलने वाले हैं।

हालांकि आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बातचीत में कहा कि मंगलवार को आरजेडी विधायक, सांसद और एमएलसी की बैठक 2024 के लोकसभा और उसके अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर है न कि किसी सरकार के गठन को लेकर। जगदानंद ने कहा कि नीतीश कुमार को हमने आमंत्रित नहीं किया है। गठबंधन की कोई बात नहीं हुई है। हमने किसी को प्रस्ताव नहीं भेजा है।

इन सब के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मंगलवार को अपनी पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है, जिसमें कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का कहना है कि पार्टी के विधायकों से फीडबैक लेने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है।

रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि कुछ लोग बिहार में एक बार फिर से 2020 के चिराग पासवान मॉडल इस्तेमाल करना चाहते थे, मगर नीतीश कुमार ने इस षड्यंत्र को पकड़ लिया है। इसी के साथ वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा था कि उनका तन भले ही जनता दल यूनाइटेड में था, मगर उनका मन कहीं और था।

Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

UP Rural Employment Scheme 2026

New Scheme: यूपी में आज से नई रोजगार गारंटी योजना लागू , 15 दिन में काम नहीं तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

New Rural Employment Guarantee Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण मजदूरों के लिए एक नई रोजगार गारंटी योजना लागू कर...

IMD July Weather Forecast 2026

July Weather Forecast: जुलाई में बारिश रहेगी सामान्य से कम, गर्मी और उमस बढ़ने के आसार, IMD ने जारी किया नया मौसम पूर्वानुमान

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

July Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जुलाई 2026 का मासिक मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। विभाग...

Akhilesh Yadav Birthday 2026

Akhilesh Yadav Birthday: सपा प्रमुख का 53वां जन्मदिन, राजनीतिक मतभेदों के बीच दिखी शिष्टता, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन...

: Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में फिर बड़े बदलाव की चर्चा, किन मंत्रियों पर लटक रही है तलवार?

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में एक बार फिर बड़े कैबिनेट फेरबदल की चर्चा चल रही है।...

Dr Suspension Case: केतन अग्रवाल केस पर सोशल मीडिया पोस्ट बनी मुसीबत, AIDSA ने पांच साल के लिए किया निलंबित

Dr Suspension Case: केतन अग्रवाल केस पर सोशल मीडिया पोस्ट बनी मुसीबत, AIDSA ने पांच साल के लिए किया निलंबित

by Kirtika Tyagi
जून 30, 2026

Dr Muskan Soni Suspension Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण मध्य प्रदेश की...

Next Post

दिल्ली में नि:शुल्क शिक्षा के बाद अब CM केजरीवाल बेरोजगारी भत्ते पर करने जा रहे हैं ये काम

कोलकाता में रक्षाबंधन का प्रमोशन करते दिखे Akshay Kumar

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist