मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

वन नेशन वन इलेक्शन : क्या यह भारत की राजनीति को नई दिशा देगा?

सरकार वन नेशन वन इलेक्‍शन विधेयक को संसद में पेश करने की योजना बना रही है। इसके लिए संवैधानिक संशोधन की आवश्यकता होगी और इसे राज्य की विधान सभाओं से भी पास कराना होगा। इस विधेयक के पास होने से देश में चुनाव एक साथ होंगे, जिससे समय और खर्च में कमी आएगी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 10, 2024
in राज्य, राष्ट्रीय
one nation one election
Share on FacebookShare on Twitter

Political News-वन नेशन वन इलेक्‍शन का मुद्दा अब सिरे से बदलने वाला है। सरकार इसको लेकर पूरी तरह से तैयार है और पार्लियामेंट में इस विषय पर विधेयक (बिल) पेश करने की योजना बना रही है। हालांकि, पहले इस पर किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं होगी, लेकिन सरकार इसे लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और एक ठोस योजना बनाई है।

सूत्रों के अनुसार, सरकार जब भी यह विधेयक पेश करेगी, तो इसे पहले जेपीसी (जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) के पास भेजा जा सकता है ताकि इस पर सभी पक्षों से राय ली जा सके। सरकार का यह भी विचार है कि विधेयक पर गहरी चर्चा की जाए और सभी विधानसभाओं को इसमें शामिल होने का अवसर दिया जाए।

RELATED NEWS

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

सितम्बर 6, 2026
Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

अगस्त 6, 2026

सरकार को यह तय करना है कि इस बिल को एक व्यापक विधेयक के रूप में पेश किया जाए या फिर इसे अलग-अलग छोटे विधेयकों में बांटा जाए। इस विधेयक में संविधान में संशोधन की आवश्यकता हो सकती है, ताकि इसे देश में सही तरीके से लागू किया जा सके।

कोविंद कमेटी की सिफारिशें

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में एक समिति बनाई गई थी। इस समिति ने मार्च महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी। रिपोर्ट में यह सिफारिश की गई थी कि चुनावों को दो चरणों में आयोजित किया जाए। पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराया जाए, जबकि दूसरे चरण में स्थानीय निकाय चुनाव आयोजित किए जाएं।हाल ही में केंद्र सरकार ने इन सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है और अब इसे लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

ये भी पढ़े-राजस्थान में बैन हुई दवाएं :क्या यह कदम लोगों को सुरक्षित रख पाएगा ?

आगे की रणनीति

अब सरकार को यह निर्णय लेना है कि इस विधेयक को एक साथ एक ही बड़ा विधेयक पेश किया जाए या फिर इसे कई छोटे विधेयकों के रूप में पेश किया जाए। इस पर सभी राजनीतिक दलों से राय ली जाएगी क्योंकि यह बड़ा बदलाव है और इससे सभी की राय जरूरी होगी। इसके बाद इसे राज्य विधानसभाओं से पास कराना होगा, क्योंकि यह एक संवैधानिक संशोधन विधेयक होगा।

इसके लिए 50 फीसदी राज्यों का समर्थन प्राप्त करना जरूरी होगा। अगर यह विधेयक पास होता है, तो फिर अनुच्छेद 327 में संशोधन किया जाएगा और इसमें “एक देश, एक चुनाव” का प्रावधान शामिल किया जाएगा।

वन नेशन वन इलेक्‍शन का मकसद

“वन नेशन वन इलेक्‍शन” का मतलब है कि पूरे देश में एक साथ चुनाव कराए जाएं। इससे चुनावी प्रक्रिया में न केवल खर्च कम होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी। इसके अलावा, राजनीतिक अस्थिरता में भी कमी आ सकती है क्योंकि चुनावों के समय एक साथ होने से पूरे देश में चुनावी माहौल ज्यादा स्थिर हो सकता है।

यह बड़ा कदम सरकार के लिए एक नई दिशा को अपनाने जैसा होगा, जिससे देश में चुनावों के तरीके को नया रूप दिया जा सके।

Tags: election reformsgovernment policiesIndian Politics
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Bofors Case Supreme Court:नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे चर्चित और राजनीतिक रूप से संवेदनशील बोफोर्स मामले...

Parliament Monsoon Session

Parliament Update: संसद में गतिरोध बरकरार, विपक्ष दो मांगों पर अड़ा, सरकार विवादित बिलों पर फिलहाल सतर्क

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Parliament Update : संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव लगातार बना हुआ है। विपक्ष दो...

Parliament Monsoon Session 2026

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र की शुरुआत ,सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के आसार, कई अहम मुद्दों पर गरमाएगी बहस

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है और पहले दिन से ही सदन...

BJP Change Speculation: क्या बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है ? हाल की घटनाओं ने बढ़ाई अटकलें खड़े हुए नए सवाल

BJP Change Speculation: क्या बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है ? हाल की घटनाओं ने बढ़ाई अटकलें खड़े हुए नए सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

BJP Change Speculation: पिछले कुछ समय में देश की राजनीति में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने राजनीतिक हलकों...

Next Post
Jewar News:एयरपोर्ट निर्माण के बाद बढ़ा जेवर का रियल स्टेट मार्केट, आने वाले समय में आसमान छू सकते हैं रेट

Jewar News:एयरपोर्ट निर्माण के बाद बढ़ा जेवर का रियल स्टेट मार्केट, आने वाले समय में आसमान छू सकते हैं रेट

Hathras

UP Hathras road accident: हाथरस में डंपर और पिकअप की टक्कर, सात लोगों की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In