मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP Hathras road accident: हाथरस में डंपर और पिकअप की टक्कर, सात लोगों की मौत

हाथरस जिले में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर के पास टाटा मैजिक और डंपर की टक्कर में तीन महिलाएं और एक बच्चा सहित सात लोग जान गंवा बैठे। पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 10, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Hathras
Share on FacebookShare on Twitter

UP Hathras road accident: हाथरस जिले में मंगलवार को एक और बड़ा सड़क हादसा हुआ। Hathras सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र में मथुरा-कासगंज हाईवे पर स्थित गांव जैतपुर के पास टाटा मैजिक और डंपर की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जिनमें तीन महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के परिवारों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रशासन ने की राहत कार्य की शुरुआत

Hathras जिले में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ हादसा गांव जैतपुर के पास मथुरा-कासगंज हाईवे पर टाटा मैजिक और डंपर के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार यात्री सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन अन्य लोग जान गंवा बैठे। मृतकों में अधिकांश लोग गांव कुम्हरई के निवासी थे। वे एटा की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा और राहत कार्य में जुटी हुई है।

RELATED NEWS

Lucknow G20 Road Accident

Lucknow Road Accident: जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत दो घायल

अगस्त 16, 2026
Raebareli Car Fire

Raebareli Car Fire: नीलगाय से टकराई कार, देखते ही देखते बनी आग का गोला, सवार लोग बाल बाल बचे

अगस्त 12, 2026

हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैजिक की गति बहुत तेज थी, जिससे यह दुर्घटना हुई। एक स्थानीय निवासी संजय कुमार ने बताया, “मैजिक काफी तेज गति से आ रही थी, जबकि डंपर सामने से आ रहा था। दोनों के बीच टक्कर हो गई और दोनों वाहन पलट गए।”

मुख्यमंत्री योगी ने जताई संवेदना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तुरंत अस्पताल पहुंचकर घायलों को उचित इलाज प्रदान करें और राहत कार्यों में तेजी लाएं। डीएम राहुल पांडे ने हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि की। साथ ही यह भी बताया कि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से कई को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हाथरस में हुए इस दर्दनाक हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है, और प्रशासन द्वारा राहत कार्य लगातार जारी है।

यहां पढ़ें: आखिरकार बरेली से बरामद हुई अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे की लाश, जानिए किसने किया मर्डर, CCTV में कैद हुए ‘विलेन’
Tags: hathrasROAD ACCIDENTUP
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow G20 Road Accident

Lucknow Road Accident: जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 16, 2026

 Lucknow Road Accident:लखनऊ में रविवार देर शाम जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा...

Raebareli Car Fire

Raebareli Car Fire: नीलगाय से टकराई कार, देखते ही देखते बनी आग का गोला, सवार लोग बाल बाल बचे

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Raebareli Car Fire: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्रयागराज से...

Atiq Ahmed Son Car Accident Video

Road Accident: अतीक के बेटे की कार डिवाइडर से टक्कर खाकर कैसे पलटी? VIDEO में दिखा पूरा हादसा

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Car accedent Video: अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की कार के एक्सीडेंट का करीब छह दिन बाद वीडियो सामने...

Chamba Bus Accident

Himachal Bus Accident: चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा 100 फीट नीचे गिरी बस, 7 की मौत 11 घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Chamba Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Next Post
Bhooth Bangla Release Date

Bhooth Bangla Release Date: डर और मस्ती का नया चेप्टर शुरू, भूत बंगला’ का पहला लुक आया सामने,रिलीज़ डेट का खुलासा, फैंस हुए दीवाने

 Arvind kejriwal

बढ़ती सर्दी के साथ दिल्ली के Auto वालों को केजरीवाल का तोहफा, बेटी की शादी पर मिलेगा 10 लाख का इंश्योरेंस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist