Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ के साथ तस्वीर की साझा, लिखा-“पूर्ण विश्वास है राज्य को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाएंगे”

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
March 14, 2022
in चुनाव, दिल्ली, राज्य
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब पौने दो घंटे से ज्यादा समय तक बात चली। इस दौरान योगी ने प्रधानमंत्री को शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता भी दिया।

दोनों की मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “आज योगी आदित्यनाथ जी से भेंट हुई। उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

RELATED NEWS

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

February 26, 2026
SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

February 9, 2026

आज @myogiadityanath जी से भेंट हुई। उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। pic.twitter.com/TeRcIRFreA

— Narendra Modi (@narendramodi) March 13, 2022

वहीं योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की फोटो सार्वजनिक करते हुए कहा, “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, ‘आत्मनिर्भर भारत’ के शिल्पकार, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नदृष्टा आदरणीय प्रधानमंत्री जी से आज नई दिल्ली में स्नेहिल भेंट हुई। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार!”

विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, 'आत्मनिर्भर भारत' के शिल्पकार, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्नदृष्टा आदरणीय प्रधानमंत्री जी से आज नई दिल्ली में स्नेहिल भेंट हुई।

अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार! pic.twitter.com/aM7efYF25p

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 13, 2022

सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक में योगी मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाएगा इसको लेकर बातचीत हुई है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में किन नामों को शामिल किया जाएगा इसका निर्णय हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के मंत्रियों के नामों पर अपनी मुहर लगा दी है।

Tags: up election result 2022UP Politicsyogi aditynath in delhiyogi meets pm modi
Share198Tweet124Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

by SYED BUSHRA
February 26, 2026

UGC Bill Political Tussle:यूजीसी बिल को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी...

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

SIR controversy: यूपी में वोटर लिस्ट संशोधन पर सियासत गरमाई, फॉर्म-7 को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज, चुनाव आयोग ने क्या दी सफाई

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Voter List Revision: देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी...

Maurya rebukes Yadav on US India deal

Ind US Trade deal: केशव प्रसाद मौर्या ने किसको कहा बगैर जानकारी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ना बोले

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

US India Trade Deal:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव...

Aparna yadav haridwar controversy

Aparna Yadav Controversy:गंगा स्नान के दौरान मीडिया से क्यों हुआ टकराव, तलाक की अफवाहों ने बढ़ाई सियासी हलचल

by SYED BUSHRA
January 24, 2026

Aparna Yadav Controversy: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उभरता नाम और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा...

Aparna Yadav Prateek Yadav dispute

Yadav Dispute: किसके इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा सियासी और पारिवारिक बवाल, क्या अकाउंट हुआ था हैक

by SYED BUSHRA
January 20, 2026

Prateek yadav instagram post:उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ा एक निजी मामला इन दिनों चर्चा में है। अपर्णा यादव और...

Next Post

CWC की बैठक में 5 राज्यों में हार पर हुई चर्चा, रणदीप सुरजेवाला ने कहा-"कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में बढ़ना चाहती है आगे"

New Covid-19 Coronavirus Wave: दुनिया फिर से आ सकती है कोरोना महामारी की चपेट में, चीन में रिकॉर्ड मामले के बाद लगा लॉकडाउन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist