Sunday, June 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Railway News: तत्काल कोटे के फर्जीवाड़े पर लगाम कसने के लिए रेल आरक्षण केंद्रों पर तैनात होगी आरपीएफ और विजिलेंस की टीमें

by Abhinav Shukla
October 13, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राज्य, राष्ट्रीय, लखनऊ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। रेलवे ने दीपावली से छठ पर्व तक ट्रेनों में लम्बी वेटिंग को देखते हुए अब तत्काल कोटे का टिकट बनाने वाले दलालों पर अंकुश लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में लखनऊ मंडल के रेल आरक्षण केंद्रों पर आरपीएफ के साथ रेलवे की विजिलेंस टीमों की तैनाती जल्द की जाएगी।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) की आईटी सेल के मुताबिक, दीपावली से लेकर छठ पर्व तक ट्रेनों में लम्बी वेटिंग को देखते हुए करीब डेढ़ लाख पर्सनल यूजर आईडी की निगरानी की जा रही है। इन यूजर आईडी पर सबसे अधिक तत्काल सहित अन्य टिकट बनते हैं। दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में कंफर्म सीटों के लिए यात्रियों की उम्मीदें तत्काल कोटे से मिलने वाले टिकटों पर हैं। ऐसे में रेलवे ने तत्काल कोटे का टिकट बनाने वाले दलालों पर अंकुश लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

RELATED NEWS

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

June 27, 2026
Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

June 26, 2026

लखनऊ मंडल के एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि इस बार दीपावली पर 20 से 22 अक्टूबर तक दिल्ली, मुम्बई सहित कई शहरों से आने वाली ट्रेनों में लम्बी वेटिंग हो गई है। कोरोना के कारण वर्ष 2020 और 2021 में दीपावली पर लखनऊ आने वाले यात्रियों की संख्या बहुत कम हो गई थी। इस बार वेटिंग अधिक होने के कारण रेलवे ने एक के बाद एक कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह ट्रेनें दिल्ली से बिहार के कई शहरों की ओर चलेंगी। लखनऊ मेल,एसी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस जैसी नियमित ट्रेनों में पहले ही लम्बी वेटिंग हो गई है। वहीं स्पेशल ट्रेनों के रिजर्वेशन खुलने के बाद अब उसमें भी वेटिंग हो गई है।

उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद वापसी के लिए 26 से 28 अक्टूबर तक की ट्रेनों में तत्काल कोटे के लिए मारामारी होगी। इसी समय पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में छठ पर्व की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में रेलवे ने 24 से 30 अक्टूबर तक तत्काल कोटे के रिजर्वेशन को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। लखनऊ मंडल के प्रमुख रेल आरक्षण केंद्रों पर आरपीएफ के साथ रेलवे की विजिलेंस की टीमों की तैनाती जल्द की जाएगी। इसके अलावा रिजर्वेशन टिकटों के मामले में दलालों से सांठगांठ करने वाले रेल कर्मियों को भी रडार पर रखा गया है।

Tags: BJPcmyogidiwalidiwali festivaldiwali specialNews1IndiarailwayRailway NEWSRailways NewsUP NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
June 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Next Post

Women Asia Cup 2022: 8वी बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, थाईलैंड को दी करारी मात

अरशद ने तिरंगा फहराने पर महिला को धमकाया, बोला- भारत का नहीं पाकिस्तान का झंडा लगाओ वरना....

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist