बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बाराबंकी में बोले राकेश टिकैत- 13 महीने आंदोलन चलाने के बाद भी अगर बताना पड़े कि वोट किसको देना है, तो फिर ट्रेनिंग में कमी

by abhishek tyagi
जनवरी 29, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। सभी पार्टियां एक दूसरे पर कटाक्ष कर रही है। इसी क्रम में बाराबंकी में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मौजूदा सरकार पर जोरदार प्रहार किया है। राकेश टिकैत ने कहा है कि 13 महीने आंदोलन चलाकर भी हमें यह बताना पड़े कि वोट किसको दें, तो इसका मतलब ट्रेनिंग पक्की नहीं हुई है। वहीं जिन्ना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सब ढाई महीने के सरकारी मेहमान है। नेता ढाई महीने तक प्रवचन करेंगे, जनता उन पर ना जाए। जनता पूछे कि मेरे गांव की सड़क बनी की नहीं, मेरे गांव में आवारा पशु तो नहीं, मेरे गांव के स्कूल सही से चल रहे की नहीं। यह सभी मुद्दे होने चाहिए।


दरअसल टिकैत अपने कुछ पदाधिकारियों के साथ बाराबंकी जिले में अपने कार्यकर्ता के यहां एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस मौके पर जब उनसे अखिलेश के दिए गए बयान किसान का बेटा हूं, उनके लिए लड़ता रहूंगा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन से अब सभी पार्टियां किसान का नाम लेना शुरू कर चुकी हैं। यह बड़ी बात है। देश का प्रधानमंत्री हो या प्रदेश का मुख्यमंत्री हो, गृहमंत्री हों, पक्ष हो या विपक्ष। सभी किसान की बात कर रहे हैं यह अच्छी बात है।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

वहीं बातचीत के दौरान प्रदेश में जिन्ना की राजनीति को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में ढाई महीने के सरकारी मेहमान है। ढाई महीने तक यहां प्रवचन करेंगे। इन प्रवचनों में जनता को नहीं आना चाहिए। राकेश टिकैत से जब किसानों के वोट देने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 13 महीने दिल्ली में ट्रेनिंग होने के बाद अगर यह बताना पड़े की वोट किसको दोगे इसका मतलब ट्रेनिंग पक्की नहीं हुई।

 वहीं यूपी में अगली सरकार किसकी बनेगी इस सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि हमें क्या पता किसकी सरकार बनेगी। आधे रेट में फसल बेचकर किसान जिसको चाहे उसको वोट दे ले। हमें इसकी जानकारी नहीं। किसानों के मुद्दे को लेकर केन्द्र सरकार की जो कमेटी बननी थी, वो अभी तक नहीं बनी है। इसलिए 31 तारीख को हम लोग वादाखिलाफी दिवस के रूप में मनाएंगे। गांव में आवारा जानवरों को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो गौशाला हैं, उनको ज्यादातर संघ के लोगों को एलाट कर रखा है। इसलिए सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। लखनऊ से जो गायों के लिए बजट जाता है, वह कुछ की ही जेब में जाता है। इसकी जांच होनी चाहिए।

Tags: Rakesh Tikait Newsrakesh tikait news barabankirakesh tikait news todayUP NewsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Next Post

Assembly Election 2022: बीजेपी के 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, उत्तराखंड के चुनावी मैदान में हुंकार भरेंगे- PM Modi

आज होगा 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह, कदमताल संगीत के साथ कुल 26 प्रदर्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In