Friday, June 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

एमएलसी चुनाव जीतने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सतर्क होकर करना होगा काम – शंकर गिरी प्रदेश मंत्री

by abhishek tyagi
March 31, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक पयागीपुर स्थित जिला कार्यालय पर एमएलसी चुनाव एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर आयोजित हुई।भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आर. ए.वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि व काशी क्षेत्र के महामंत्री सुशील त्रिपाठी मौजूद रहे।

भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि ने सुल्तानपुर में चार विधानसभा सीट जीतने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एमएलसी चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।उन्होंने कहा सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने -अपने गांव व क्षेत्र के बीडीसी, प्रधान, डीडीसी एवं सभासदों से संपर्क कर भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह को वोट देने की अपील करे। प्रदेश मंत्री ने कहा हमको एमएलसी चुनाव जीतने के लिए सतर्क होकर काम करना होगा,भाजपा के लिए प्रत्येक चुनाव महत्वपूर्ण होता है और भाजपा चुनाव जीतने का लक्ष्य लेकर काम करती है।

RELATED NEWS

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

June 10, 2026
Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

June 10, 2026

तो वही शंकर गिरि ने बताया भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर व जिला केंद्र पर बनाएगी। 9:00 बजे बूथ से लेकर जिला केन्द्र पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। झंडा फहराने के बाद कार्यकर्ता 20 से 30 मिनट की प्रभात फेरी निकालेंगे।उसके बाद 10:00 से 11:00 तक प्रधानमंत्री का संबोधन एलईडी के माध्यम से कार्यकर्ता सुनेंगे।14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती भी जिला केंद्र पर मनाई जाएगी। पार्टी ने 14 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य माइक्रो डोनेशन का काम नमो ऐप के माध्यम से किया जायेगा। जिसमें बूथों से लेकर जिले स्तर तक के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता ₹5 से ₹1000 पार्टी फंड में डोनेट करेंगे।पार्टी ने 50 हजार कार्यकर्ताओं से डोनेशन लेने का लक्ष्य रखा है।

साथ ही साथ उन्होंने कहा की आगामी नगर पालिका व नगर पंचायतों के चुनाव के लिए भी पार्टी तैयारी शुरू कर रही है। उन्होंने नगर पालिका व नगर पंचायतों में 50 कार्यकर्ताओं, संभ्रांत नागरिकों व पार्टी समर्थकों की सूची वार्ड वाइज तैयार करने के लिए कहा है। बैठक को काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।बैठक की अध्यक्षता कर रहे पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ.आर.ए.वर्मा ने आए हुए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और कहा आगामी कार्यक्रमों व एमएलसी चुनाव को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटकर परिश्रम की पराकाष्ठा पार करनी होगी।एमएलसी प्रत्याशी के चुनाव एजेंट सर्वेन्द्र वीर विक्रम सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत 14 ब्लॉकों में जिला पदाधिकारियों को ब्लॉक संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बैठक का संचालन जिला महामंत्री संदीप सिंह ने किया।इस मौके ज्ञान प्रकाश जयसवाल,प्रीति प्रकाश, विजय सिंह रघुवंशी सुनील वर्मा,आलोक आर्या, घनश्याम चौहान, विजय त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, आशीष सिंह रानू, जगदीश चौरसिया, राजेश सिंह, मनोज कुमार मौर्या, दिनेश श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी,अशोक सिंह, मीडिया विभाग के जिला संयोजक अरुण द्विवेदी, चंदन नारायण सिंह, गोविंद तिवारी टाड़ा, रामजी गुप्ता,रेखा निषाद, रामनारायण उपाध्याय सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे।

Tags: Sultanpur Breaking News in Hindisultanpur latest news of the daySultanpur NewsUP Newsup news of the dayUttar Pradeshशंकर गिरी प्रदेश मंत्री
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

Project Ganga: यूपी के लाखों घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, हज़ारों डिजिटल उद्यमियों को मिलेगा मौका

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Project Ganga: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए महत्वाकांक्षी...

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

UP Police Constable Exam 2026: आज से शुरू हुई महापरीक्षा, जानिए कितने लाख अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

UP Police Constable Exam 2026: आज से शुरू हुई महापरीक्षा, जानिए कितने लाख अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

by Sadaf Farooqui
June 8, 2026

Uttar Pradesh में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए 8 जून का दिन बेहद महत्वपूर्ण है।...

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
June 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Pollution Under Control Certificate - PUCC: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सरकारें लगातार नए...

Next Post

अमित शाह का बयान, कहा- भारत ने दशकों बाद नागालैंड, असम और मणिपुर से AFSPA के तहत अशांत क्षेत्रों को कम करने का लिया फैसला

रूस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुकाबले 35 डॉलर प्रति बैरल के डिस्काउंट का भारत को दिया ऑफर, तो क्या अब पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम…

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist