शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

बेटी को था फूफा से प्यार, मां ने किया विरोध तो जंगल में ले जाकर बेटी ने फूफा के साथ मिलकर रेत दिया मां गला

by Web Desk
अगस्त 30, 2022
in क्राइम, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

अनूपपुर।भालूमाडा थाना क्षेत्र में एक बेटी ने फूफा के नाजायज प्यार में पड़कर अपनी मां की हत्या कर दी। बेटी के फूफा के साथ संबंधों का मां के विरोध व रोज-रोज के तानों से तंग आकर बेटी ने प्रेमी फूफा के साथ मिलकर मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी। गौरतलब है कि 21 अगस्त को कुशियारा जंगल में जमुना कॉलरी वार्ड नंबर 4 के रहने वाले 48 साल की मंजू पत्नी जमुना विश्वकर्मा का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला था। मौके पर पहुंच पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तो प्रथम दृष्ट्या पाया कि महिला की हत्या गला रेत कर की गई थी। पुलिस ने मृतिका की बेटी से पूछताछ शुरू कर दी। जब पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि फूफा के साथ मिलकर उसने ये घटना अंजाम दी है।

मां की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई

भालूमाड़ा पुलिस ने मंगलवार को हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद मृतिका के 50 वर्षीय नंदोई लाल बहादुर के कहने पर मृतिका की बेटी 23 वर्षीय विनीता विश्वकर्मा ने थाने में मां की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज करते हुए महिला की तलाश में जुट गई। दूसरे दिन महिला की क्षत-विक्षत लाश कुसियरा के जंगल में मिला था। पुलिस ने पहले मृतिका की बेटी से ही पूछताछ शुरू की जिस पर विनीता विश्वकर्मा का अपने फूफा नंदोई लाल बहादुर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर मंजू को एतराज था। इन्हीं दोनों ने मिलकर मंजू को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। पहले इन्होंने हत्या की उसके बाद मंजू के गुम होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने हत्या के मामले से पर्दा उठाते हुए बेटी और नंदोई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

RELATED NEWS

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या,  गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या, गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

अगस्त 22, 2026
Divya Mishra Murder Case

Murder Sucide Case: किसने स्टेटस में लगाए गंभीर आरोप, प्रज्ञा ने 15 घंटे बाद दी सफाई किए कई चौंकाने वाले खुलासे

अगस्त 21, 2026

घटना की रात जमुना आकर घटना को अंजाम

पुलिस ने बताया कि मृतिका को रास्ते से हटाने के लिए 20 अगस्त को झाड़ फूंक के बहाने मंजू को कुशियारा मरघटी के जंगल में ले जाकर बाका (चापड़) से गला रेतकर हत्या कर दी। पूछताछ में यह भी सामने आया कि बेटी विनीता विश्वकर्मा भी मां की हत्या के षड़यंत्र में शामिल थी। घटना में उपयोग किया गया बाका व बाइक को जब्त कर लिया गया है। आरोपी लालबहादुर अपनी उपस्थिति छिपाने के लिए हत्या के 3 दिन पहले से चिरमिरी में था। घटना की रात जमुना आकर घटना को अंजाम देकर वापस चिरमिरी चला गया था।

इसे भी देखिये :-मात्र 5 रूपये में भर पेट खाना मिलता है यहाँ, लड़की की शादी में भी मदद करती हैं ये टीम

Tags: Crime NewsmurderNews1India
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या,  गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या, गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Varanasi Murder Case: वाराणसी में 16 दिन से लापता एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस...

Divya Mishra Murder Case

Murder Sucide Case: किसने स्टेटस में लगाए गंभीर आरोप, प्रज्ञा ने 15 घंटे बाद दी सफाई किए कई चौंकाने वाले खुलासे

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Murder Case: गुरुवार दोपहर हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ICICI बैंक में काम करने वाली...

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात ने लोगों को दहला दिया। गोमतीनगर इलाके में एक बैंककर्मी...

shahjahanpur sarraf umesh gupta death police raid case investigation

Shahjahanpur News: पुलिस दबिश के बाद सर्राफ की संदिग्ध मौत, छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

 Shahjahanpur Sarraf Death:शाहजहांपुर के निगोही में चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में वांछित सर्राफा व्यापारी उमेश गुप्ता उर्फ गुड्डू...

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड...

Next Post

योगी के राज में सुरक्षित नहीं कमलेश तिवारी के सहयोगी सरोज नाथ, मिल रही है 'सिर तन से जुदा' की धमकी

Twitter पर क्यों ट्रेंड हो रहा है Shubman Gill और Sara Ali Khan का नाम, जानें वजह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist