बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

धनबाद में जोरदार आवाज के साथ फटी धरती, लोगों में मचा हाहाकार

by Web Desk
अगस्त 18, 2022
in बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद। धनबाद में चिरकुंडा के बीसीसीएल सीवी एरिया की दहीबाड़ी परियोजना के पास गुरुवार सुबह करीब 4:40 बजे जोरदार आवाज के साथ जमीन का बड़ा हिस्सा धंस गया। अचानक हुए भू-धसान से बड़े भूभाग की मिट्टी कट गई। इस घटना में वहां खड़ी एक ड्रिल मशीन भी पूरी तरह जमीन में समा गई। इस घटना से एक बड़े क्षेत्र में दरार आने के साथ इलाका खोखला नजर आ रहा है। गनीमत रही कि घटना के वक्त इस वाहन में कोई ऑपरेटर सवार नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुबह जोरदार आवाज के साथ व्यू पॉइंट जाने वाला रास्ता जमींदोज हो गया। इस दौरान बगल में खड़ी ड्रिल मशीन भी जमीन में समा गई। साथ ही परियोजना में लगाए गए बिजली के कई पोल उखड़ गए। हादसे के वक्त बिजली के तारो से निकली चिंगारी की वजह से पूरा इलाका रोशन हो गया था। हादसे की भयावहता को देखते हुए मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड भी भाग खड़े हुए। हादसे के बाद भू-धंसान क्षेत्र में रह रहे लोग डरे हुए हैं। सभी सुरक्षित ठिकानों की तलाश में अपने घरों से सामान बाहर निकालकर बैठ गए हैं। इन सभी को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने को कहा गया है।

RELATED NEWS

harkhand Lightning Deaths

आकाशीय बिजली का कहर: गिरिडीह, दुमका, लातेहार में 14 की मौत, मां के शव से लिपटकर रोए मासूम

अगस्त 5, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026

वहीं, ग्रामीण अशोक मंडल का कहना है कि जमीन लेने के बाद 2017 में बीसीसीएल की ओर से सिर्फ घर का पैसा दिया गया, लेकिन जमीन नहीं दी गई। स्थानीय राजकुमार महतो का कहना है कि जमीन का मुआवजा अभी लंबित है। अब तो पूरी जमीन ही धंस चुकी है। लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से लगातार यहां की जमीन थोड़ी-थोड़ी कर खिसक रही है। इससे जान माल का खतरा बढ़ गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बीसीसीएल प्रबंधन यहां से 12 परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट करने का आदेश पहले ही जारी कर चुका है।

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जियोलॉजिकल डिस्टर्बेंस के कारण ऐसा हो रहा है। इस साइड पर यह तीसरा हादसा है। वहीं, स्थानीय लोग बताते हैं कि कालीमाटी सीम में राष्ट्रीयकरण से पहले खुदाई की गई थी। जिसकी वजह से अब जाकर लगातार जमीन धंस रही है।

Tags: Big Newsbreaking newsChirkundaDhanbaddhanbad newsJharkhandNews1India
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

harkhand Lightning Deaths

आकाशीय बिजली का कहर: गिरिडीह, दुमका, लातेहार में 14 की मौत, मां के शव से लिपटकर रोए मासूम

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Lightning Tragedy : मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

Next Post

Delhi: खतरे के निशान से 205.33 मीटर ऊपर बह रही यमुना, सड़क किनारे रहने पर मजबूर हुए लोग

जानें भारत में बनने वाली पहली हॉरर फिल्म के बारे में, जिसे देख कांप उठते थे लोग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist